logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा समर्थित पार्षद बृजमोहन सैनी कांग्रेस में शामिल लालसोट नगर परिषद के भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, चंदालाल सैनी, कैलाश पुराका, कैलाश पांखला, घासीलाल, बत्ती लाल सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन कपिल पुरोहित, शंकर डीडवाना, नंदू मड़ावरा, अविनाश शर्मा, राजू मड़ावरा, रोहित पंसारी, शंभू सैनी, मिथुन गोड़ीवाल, शहजाद अली, फजलू रहमान, मीडिया प्रभारी इरफान खान, राजेश सैनी मालवाला, बबलू सैनी, जगमोहन हांडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
11 hrs ago
b53af9e6-6e43-4009-9180-fa72c740aa5b

भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा समर्थित पार्षद बृजमोहन सैनी कांग्रेस में शामिल लालसोट नगर परिषद के भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, चंदालाल सैनी, कैलाश पुराका, कैलाश पांखला, घासीलाल, बत्ती लाल सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन कपिल पुरोहित, शंकर डीडवाना, नंदू मड़ावरा, अविनाश शर्मा, राजू मड़ावरा, रोहित पंसारी, शंभू सैनी, मिथुन गोड़ीवाल, शहजाद अली, फजलू रहमान, मीडिया प्रभारी इरफान खान, राजेश सैनी मालवाला, बबलू सैनी, जगमोहन हांडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा समर्थित पार्षद बृजमोहन सैनी कांग्रेस में शामिल लालसोट नगर परिषद के भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, चंदालाल सैनी, कैलाश पुराका, कैलाश पांखला, घासीलाल, बत्ती लाल सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन कपिल पुरोहित, शंकर डीडवाना, नंदू मड़ावरा, अविनाश शर्मा, राजू मड़ावरा, रोहित पंसारी, शंभू सैनी, मिथुन गोड़ीवाल, शहजाद अली, फजलू रहमान, मीडिया प्रभारी इरफान खान, राजेश सैनी मालवाला, बबलू सैनी, जगमोहन हांडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा समर्थित पार्षद बृजमोहन सैनी कांग्रेस में शामिल
लालसोट नगर परिषद के भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, चंदालाल सैनी, कैलाश पुराका, कैलाश पांखला, घासीलाल, बत्ती लाल सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन कपिल पुरोहित, शंकर डीडवाना, नंदू मड़ावरा, अविनाश शर्मा, राजू मड़ावरा, रोहित पंसारी, शंभू सैनी, मिथुन गोड़ीवाल, शहजाद अली, फजलू रहमान, मीडिया प्रभारी इरफान खान, राजेश सैनी मालवाला, बबलू सैनी, जगमोहन हांडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जिला चिकित्सालय लालसोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय लालसोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* उप नियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय लालसोट में स्तनपान को बढ़ावा देने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा के मार्गदर्शन एवं एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध (Exclusive Breastfeeding) पिलाने तथा उसके पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने नवजात एवं शिशुओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए माताओं को सही स्तनपान तकनीक, शिशु को सही स्थिति (Positioning), सही Latch तथा स्तनपान के बाद शिशु को डकार दिलाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्तनपान संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई तथा उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला, सविता एवं आरती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    4
    जिला चिकित्सालय लालसोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
*विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय लालसोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
उप नियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय लालसोट में स्तनपान को बढ़ावा देने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा के मार्गदर्शन एवं एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन की शपथ के साथ किया गया।
इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध (Exclusive Breastfeeding) पिलाने तथा उसके पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने नवजात एवं शिशुओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए माताओं को सही स्तनपान तकनीक, शिशु को सही स्थिति (Positioning), सही Latch तथा स्तनपान के बाद शिशु को डकार दिलाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आवश्यक परामर्श दिया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्तनपान संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई तथा उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला, सविता एवं आरती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस | जिला दौसा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान राजस्थान पुलिस | जिला दौसा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला दौसा में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात प्रभारी श्री गोपाल लाल शर्मा, पु.नि. के नेतृत्व में गांधी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 🎭 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। 📚 शैक्षणिक संस्थानों में करीब 400 पंपलेट वितरित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर 30 से अधिक बैनर लगाए जाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 🚸 अभियान का उद्देश्य आमजन में यह संदेश पहुंचाना है कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा के लिए हैं। सड़क पर थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन किसी बड़े हादसे को रोक सकता है। 👮 पुलिस की अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। “सुरक्षित यातायात—सुरक्षित जीवन” आपकी सावधानी, आपकी सुरक्षा और आपके परिवार की खुशियों की गारंटी है।
    1
    राजस्थान पुलिस | जिला दौसा 
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान
राजस्थान पुलिस | जिला दौसा 
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला दौसा में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत यातायात प्रभारी श्री गोपाल लाल शर्मा, पु.नि. के नेतृत्व में गांधी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
🎭 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
📚 शैक्षणिक संस्थानों में करीब 400 पंपलेट वितरित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर 30 से अधिक बैनर लगाए जाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
🚸 अभियान का उद्देश्य आमजन में यह संदेश पहुंचाना है कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा के लिए हैं। सड़क पर थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन किसी बड़े हादसे को रोक सकता है।
👮 पुलिस की अपील:
सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।
“सुरक्षित यातायात—सुरक्षित जीवन”
आपकी सावधानी, आपकी सुरक्षा और आपके परिवार की खुशियों की गारंटी है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण * 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन दौसा, 7 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने सिकंदरा-अलवर रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन, 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी तथा नांगल झामरवाड़ा, 76.96 लाख रुपये की लागत से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया की बीपीएचयू लैब, 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला एवं बगथल की कोठी का लोकार्पण किया। साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान एवं सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बीते ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है तथा एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा आगामी समय में भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी। *अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया* उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने विधायक भागचंद सैनी के साथ स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। *1000 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र* इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की विशेषता 1000 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    1
    बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण
* 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन
दौसा, 7 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उप मुख्यमंत्री ने सिकंदरा-अलवर रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन, 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी तथा  नांगल झामरवाड़ा, 76.96 लाख रुपये की लागत से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया की बीपीएचयू लैब, 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला एवं बगथल की कोठी का लोकार्पण किया। साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान एवं सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बीते ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है तथा एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा आगामी समय में भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।
*अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया*
उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने विधायक भागचंद सैनी के साथ स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।
*1000 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र*
इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की विशेषता 1000 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्‌यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। 
मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने
इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्‌यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं।
लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बिहार के खान सर ने अपनी असम में फंसे लोगों की सहायता के लिए फिजिक्स वाला गुरु जी ने असम में जाकर गरीब परिवार को पानी से बाहर निकलना और खाने पीने की सामग्री देने असम के लोगों को पानी के भाव से बचने की तरीका
    1
    बिहार के खान सर ने अपनी असम में फंसे लोगों की सहायता के लिए
फिजिक्स वाला गुरु जी ने असम में जाकर गरीब परिवार को पानी से बाहर निकलना और खाने पीने की सामग्री देने असम के लोगों को पानी के भाव से बचने की तरीका
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
    1
    डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
    user_राहुल गोयल
    राहुल गोयल
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रोडवेज बस कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे तो भन्नाए UP पुलिस के दरोगा ने अपने स्टाफ को फोन कर बस 3 जगह रुकवाई, तलाशी करवाई, फोटो–वीडियो बनवाए मकसद था ड्राइवर–कंडक्टर को परेशान करना और यह बताना कि दरोगा से पैसा लेना कितना भारी पड़ सकता है
    1
    रोडवेज बस कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे 
तो भन्नाए UP पुलिस के दरोगा ने अपने स्टाफ को फोन कर बस 3 जगह रुकवाई, 
तलाशी करवाई, फोटो–वीडियो बनवाए

मकसद था ड्राइवर–कंडक्टर को परेशान करना और यह बताना कि दरोगा से पैसा लेना कितना भारी पड़ सकता है
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.