logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान पुलिस | जिला दौसा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान राजस्थान पुलिस | जिला दौसा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला दौसा में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात प्रभारी श्री गोपाल लाल शर्मा, पु.नि. के नेतृत्व में गांधी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 🎭 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। 📚 शैक्षणिक संस्थानों में करीब 400 पंपलेट वितरित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर 30 से अधिक बैनर लगाए जाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 🚸 अभियान का उद्देश्य आमजन में यह संदेश पहुंचाना है कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा के लिए हैं। सड़क पर थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन किसी बड़े हादसे को रोक सकता है। 👮 पुलिस की अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। “सुरक्षित यातायात—सुरक्षित जीवन” आपकी सावधानी, आपकी सुरक्षा और आपके परिवार की खुशियों की गारंटी है।

3 hrs ago
user_पत्रकार दीपक सैनी
पत्रकार दीपक सैनी
Court reporter Dausa, Rajasthan•
3 hrs ago

राजस्थान पुलिस | जिला दौसा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान राजस्थान पुलिस | जिला दौसा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला दौसा में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात प्रभारी श्री गोपाल लाल शर्मा, पु.नि. के नेतृत्व में गांधी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 🎭 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। 📚 शैक्षणिक संस्थानों में करीब 400 पंपलेट वितरित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर 30 से अधिक बैनर लगाए जाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 🚸 अभियान का उद्देश्य आमजन में यह संदेश पहुंचाना है कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा के लिए हैं। सड़क पर थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन किसी बड़े हादसे को रोक सकता है। 👮 पुलिस की अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। “सुरक्षित यातायात—सुरक्षित जीवन” आपकी सावधानी, आपकी सुरक्षा और आपके परिवार की खुशियों की गारंटी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धूमधाम से वीर हनुमानजी के लिए रवाना हुई पदयात्रा रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी। बस्सी कस्बे में बंशीधर मंदिर स्थित नीमड़ी वाले बालाजी से गुरुवार को सामोद वीर हनुमानजी के लिए गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से 19वीं पदयात्रा रवाना हुई। यह पदयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बिदाजी महाराज के मंदिर, बोरी तिबारा बालाजी मंदिर, बस्सी चक स्थित सीतारामजी मंदिर, साईं बाबा मंदिर, बद्री का आश्रम मंदिर के दर्शन करते हुए 8 अगस्त को सामोद स्थित वीर हनुमानजी मंदिर में पहुंचेगी जगह जगह पदयात्रा का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया, पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए,इस दौरान नीमड़ी वाले बालाजी के पुजारी विनोद पारीक, शिवचरण शर्मा देवरी, बाबूलाल प्रजापत, प्रदीप तिवाड़ी, कमलेश कालवानिया, बाबूलाल खारवाल, कालू सैनी, काना, पिंटू देवरी , सीताराम प्रजापत आदि लोग मौजूद थे।
    4
    धूमधाम से वीर हनुमानजी के लिए रवाना हुई पदयात्रा

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता 

बस्सी। बस्सी कस्बे में बंशीधर मंदिर स्थित नीमड़ी वाले बालाजी से गुरुवार को सामोद वीर हनुमानजी के लिए गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से 19वीं पदयात्रा रवाना हुई। यह पदयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बिदाजी महाराज के मंदिर, बोरी तिबारा बालाजी मंदिर, बस्सी चक
स्थित सीतारामजी मंदिर, साईं बाबा मंदिर, बद्री का आश्रम मंदिर के दर्शन करते हुए 8 अगस्त को सामोद स्थित वीर हनुमानजी मंदिर में पहुंचेगी जगह जगह पदयात्रा का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया, पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए,इस दौरान नीमड़ी वाले बालाजी के पुजारी विनोद पारीक, शिवचरण शर्मा देवरी, बाबूलाल प्रजापत, प्रदीप तिवाड़ी, कमलेश कालवानिया, बाबूलाल खारवाल, कालू सैनी, काना, पिंटू देवरी , सीताराम प्रजापत आदि लोग मौजूद थे।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जिला चिकित्सालय लालसोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय लालसोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* उप नियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय लालसोट में स्तनपान को बढ़ावा देने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा के मार्गदर्शन एवं एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध (Exclusive Breastfeeding) पिलाने तथा उसके पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने नवजात एवं शिशुओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए माताओं को सही स्तनपान तकनीक, शिशु को सही स्थिति (Positioning), सही Latch तथा स्तनपान के बाद शिशु को डकार दिलाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्तनपान संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई तथा उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला, सविता एवं आरती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    4
    जिला चिकित्सालय लालसोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
*विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय लालसोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
उप नियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय लालसोट में स्तनपान को बढ़ावा देने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा के मार्गदर्शन एवं एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन की शपथ के साथ किया गया।
इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध (Exclusive Breastfeeding) पिलाने तथा उसके पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने नवजात एवं शिशुओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए माताओं को सही स्तनपान तकनीक, शिशु को सही स्थिति (Positioning), सही Latch तथा स्तनपान के बाद शिशु को डकार दिलाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आवश्यक परामर्श दिया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्तनपान संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई तथा उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला, सविता एवं आरती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • इथेनॉल के खिलाफ सड़क पर केजरीवाल क्या है पूरा बवाल जानिए इस खबर में
    1
    इथेनॉल के खिलाफ सड़क पर केजरीवाल क्या है पूरा बवाल जानिए इस खबर में
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बिहार के खान सर ने अपनी असम में फंसे लोगों की सहायता के लिए फिजिक्स वाला गुरु जी ने असम में जाकर गरीब परिवार को पानी से बाहर निकलना और खाने पीने की सामग्री देने असम के लोगों को पानी के भाव से बचने की तरीका
    1
    बिहार के खान सर ने अपनी असम में फंसे लोगों की सहायता के लिए
फिजिक्स वाला गुरु जी ने असम में जाकर गरीब परिवार को पानी से बाहर निकलना और खाने पीने की सामग्री देने असम के लोगों को पानी के भाव से बचने की तरीका
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विपक्ष के रवैये पर चिराग पासवान बोले—संसद चलना जरूरी#chiragpaswan विपक्ष के रवैये पर चिराग पासवान बोले—संसद चलना जरूरी#chiragpaswan #ChiragPaswan #ChiragPaswanNews #Parliament #ParliamentNews #Opposition #LokSabha #RajyaSabha #Politics #PoliticalNews #BiharPolitics #NDA #BJP #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews @ChiragPaswan @narendramodi @BJP4India @LJP4India
    1
    विपक्ष के रवैये पर चिराग पासवान बोले—संसद चलना जरूरी#chiragpaswan
विपक्ष के रवैये पर चिराग पासवान बोले—संसद चलना जरूरी#chiragpaswan 
#ChiragPaswan #ChiragPaswanNews #Parliament #ParliamentNews #Opposition #LokSabha #RajyaSabha #Politics #PoliticalNews #BiharPolitics #NDA #BJP #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews @ChiragPaswan @narendramodi @BJP4India @LJP4India
    user_Fact post news
    Fact post news
    Media company जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कालवाड़ के भंभोरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या व दहेज प्रताड़ना का आरोप कालवाड़ के भंभोरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या व दहेज प्रताड़ना का आरोप
    1
    कालवाड़ के भंभोरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या व दहेज प्रताड़ना का आरोप
कालवाड़ के भंभोरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या व दहेज प्रताड़ना का आरोप
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • दोस्ती की आड़ में अपराध करने वालों की खैर नहीं! CM योगी का बड़ा बयान #YogiAdityanath दोस्ती की आड़ में अपराध करने वालों की खैर नहीं! CM योगी का बड़ा बयान #YogiAdityanath #CMYogi #योगीआदित्यनाथ #उत्तरप्रदेश #UttarPradesh #CrimeNews #अपराध #कानूनव्यवस्था #LawAndOrder #UPNews #BreakingNews #YogiNews #FactPostNews #FactPost #YouTubeNews
    1
    दोस्ती की आड़ में अपराध करने वालों की खैर नहीं! CM योगी का बड़ा बयान
#YogiAdityanath
दोस्ती की आड़ में अपराध करने वालों की खैर नहीं! CM योगी का बड़ा बयान
#YogiAdityanath #CMYogi #योगीआदित्यनाथ #उत्तरप्रदेश #UttarPradesh #CrimeNews #अपराध #कानूनव्यवस्था #LawAndOrder #UPNews #BreakingNews #YogiNews #FactPostNews #FactPost #YouTubeNews
    user_Fact post news
    Fact post news
    Media company जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अलवर के निशु हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाईः प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सील, एफआईआर के निर्देश अलवर के नंगला रायसिस स्थित निजी निशु हॉस्पिटल में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रसूता की डिलीवरी कराने और महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में अस्पताल को सील करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्सिंग कर्मी द्वारा प्रसूता अंजुम (पिंकी) की डिलीवरी कराई गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जांच में अनियमितताएं सामने आने पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर सभी गतिविधियों पर 'तत्काल रोक लगा दी गई। साथ ही अस्पताल संचालक डॉ. > भुवनेश कुमार शर्मा के खिलाफ मेडिकल काउंसिल और नर्सिंगकर्मी रफीकन बानो के खिलाफ नर्सिंग काउंसिल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
    1
    अलवर के निशु हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाईः प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सील, एफआईआर के निर्देश
अलवर के नंगला रायसिस स्थित निजी निशु हॉस्पिटल में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रसूता की डिलीवरी कराने और महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में अस्पताल को सील करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्सिंग कर्मी द्वारा प्रसूता अंजुम (पिंकी) की डिलीवरी कराई गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जांच में अनियमितताएं सामने आने पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर सभी गतिविधियों पर 'तत्काल रोक लगा दी गई। साथ ही अस्पताल संचालक डॉ. > भुवनेश कुमार शर्मा के खिलाफ मेडिकल काउंसिल और
नर्सिंगकर्मी रफीकन बानो के खिलाफ नर्सिंग काउंसिल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चाकसू में प्रेमिका से शादी की जिद पर 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया जयपुर जिले के चाकसू कस्बे में एक मोबाइल टावर पर प्रेमी के चढ़ने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चाकसू थाना पुलिस,सिविल डिफेंस की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चाकसू एसीपी भवानी सिंह, थाना अधिकारी मनोहर लाल सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश की। करीब तीन से चार घंटे तक चले प्रयास के दौरान अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक युवक से बातचीत की और उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया। लंबी समझाइश के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। युवक को सुरक्षित नीचे लाने के बाद उससे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान फागी रोड स्थित मोबाइल टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा। समय रहते युवक के सुरक्षित नीचे उतर आने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    चाकसू में प्रेमिका से शादी की जिद पर 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया
जयपुर जिले के चाकसू कस्बे में एक मोबाइल टावर पर प्रेमी के चढ़ने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चाकसू थाना पुलिस,सिविल डिफेंस की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चाकसू एसीपी भवानी सिंह, थाना अधिकारी मनोहर लाल सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश की। करीब तीन से चार घंटे तक चले प्रयास के दौरान अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक युवक से बातचीत की और उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया। लंबी समझाइश के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। युवक को सुरक्षित नीचे लाने के बाद उससे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान फागी रोड स्थित मोबाइल टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा। समय रहते युवक के सुरक्षित नीचे उतर आने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.