मौसम में बदलाव को लेकर कृषि विभाग की चेतावनी किसानों को फसल सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह सुल्तानपुर। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच खरीफ फसलों पर कीट एवं फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। कृषि रक्षा अनुभाग सुलतानपुर की ओर से जारी जागरूकता संदेश में किसानों से समय रहते फसलों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकतानुसार उचित उपचार करने की अपील की गई है। विभाग के अनुसार धान की फसल में तना छेदक, पत्ती लपेटक और फुदका जैसे कीटों के साथ जीवाणु झुलसा व धारी रोग पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। वहीं मक्का में तना छेदक और फल आर्मी वर्म, उड़द-मूंग में मृदा जनित रोग, तथा गन्ने में चोटी बेधक और लाल सड़न जैसी समस्याओं से बचाव के लिए किसानों को समय रहते सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सब्जी वर्गीय फसलों में भी कीट प्रकोप की नियमित निगरानी करने तथा कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही दवा का प्रयोग करने को कहा गया है। विभाग ने किसानों को सही दवा, सही मात्रा और सही समय पर छिड़काव करने, सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने तथा जैविक एवं प्राकृतिक नियंत्रण के उपाय अपनाने पर जोर दिया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि मौसम की जानकारी पर ध्यान देते हुए फसलों की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार के रोग या कीट प्रकोप की स्थिति में कृषि विभाग से संपर्क कर उचित सलाह लें। विभाग का उद्देश्य किसानों की मेहनत और खरीफ फसल को सुरक्षित रखते हुए उत्पादन को बेहतर बनाए रखना है।
मौसम में बदलाव को लेकर कृषि विभाग की चेतावनी किसानों को फसल सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह सुल्तानपुर। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच खरीफ फसलों पर कीट एवं फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। कृषि रक्षा अनुभाग सुलतानपुर की ओर से जारी जागरूकता संदेश में किसानों से समय रहते फसलों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकतानुसार उचित उपचार करने की अपील की गई है। विभाग के अनुसार धान की फसल में तना छेदक, पत्ती लपेटक और फुदका जैसे कीटों के साथ जीवाणु झुलसा व धारी रोग पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। वहीं मक्का में तना छेदक और फल आर्मी वर्म, उड़द-मूंग में मृदा जनित रोग, तथा गन्ने में चोटी बेधक और लाल सड़न जैसी समस्याओं से बचाव के लिए किसानों को समय रहते सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सब्जी वर्गीय फसलों में भी कीट प्रकोप की नियमित निगरानी करने तथा कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही दवा का प्रयोग करने को कहा गया है। विभाग ने किसानों को सही दवा, सही मात्रा और सही समय पर छिड़काव करने, सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने तथा जैविक एवं प्राकृतिक नियंत्रण के उपाय अपनाने पर जोर दिया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि मौसम की जानकारी पर ध्यान देते हुए फसलों की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार के रोग या कीट प्रकोप की स्थिति में कृषि विभाग से संपर्क कर उचित सलाह लें। विभाग का उद्देश्य किसानों की मेहनत और खरीफ फसल को सुरक्षित रखते हुए उत्पादन को बेहतर बनाए रखना है।
- जरबेरा की खेती से बदली तकदीर महिला किसान किरण सिंह बनी प्रेरणा पालीहाउस में फूलों की खेती से हर माह 50 से 60 हजार रुपये की आय, आधुनिक खेती की मिसाल बनीं किरण सिंह अम्बेडकर नगर। भीटी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर की महिला किसान किरण सिंह ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर जरबेरा फूल की खेती को अपनाकर अपनी तकदीर बदलने की राह बनाई है। उद्यान विभाग की मदद से पालीहाउस स्थापित कर उन्होंने जरबेरा फूल की खेती शुरू की, जिसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिला। पालीहाउस में वैज्ञानिक तरीके से की जा रही जरबेरा की खेती से किरण सिंह को प्रतिमाह करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय हो रही है। फूलों की बाजार में मांग के चलते उनकी मेहनत अब नियमित आमदनी का जरिया बन गई है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ ही किरण सिंह क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी नई राह दिखा रही हैं। किरण सिंह का कहना है कि आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर किसान अपनी खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते हैं। उद्यान विभाग की योजनाओं से मिलने वाली सहायता ने उनके लिए फूलों की खेती को आसान बनाया। जरबेरा की रंग-बिरंगी खुशबू के साथ बढ़ी आमदनी ने साबित किया कि खेती में नवाचार और तकनीक का साथ मिले तो खेत ही खुशहाली का मजबूत आधार बन सकते हैं। किरण सिंह की सफलता आसपास के किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।1
- ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत महिलाएं बच्ची बाल बाल प्रतापगढ़ । प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत संयोग रहा कि महिलाएं बाल बाल बच गई।1
- राहुल गाँधी मानहानि मामले में सुनवाई आज टली,अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता आज व्यक्तिगत कारणों से बहस के लिए तैयारी नहीं कर सके थे,लिहाजा कोर्ट ने 21 सितंबर बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन वादी पक्ष के अधिवक्ता ने व्यक्तिगत कारणों से बहस की तैयारी नहीं का पाये, लिहाजा उन्होंने आज समय मांग लिया। जिसपर एमपी एमएलए कोर्ट ने उसे स्वीकार करते हुए 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।4
- महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* *थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 15.09.2026* *महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया। *घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष। *बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू। *आपराधिक इतिहास—* मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।1
- लखनऊ समाजवादी पीडीए यात्रा रथ सपा कार्यालय पहुंचा,सपा की आगामी 2027 चुनाव में इसी रथ से प्रचार की तैयारी है लखनऊ समाजवादी पीडीए यात्रा रथ सपा कार्यालय पहुंचा,सपा की आगामी 2027 चुनाव में इसी रथ से प्रचार की तैयारी है1
- अंबेडकरनगर के किसानों के लिए बड़ी खबर! मधुमक्खी पालन पर मिलेगा ₹1.28 लाख अनुदान1
- शहीद जवान की अंतिम यात्रा में कंधा बनकर खड़े हुए अखिलेश तिवारी नाम आंखों से दी अंतिम सलामी कुड़वार, सुल्तानपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद हुए जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर जैसे ही कुड़वार थाना क्षेत्र के खाड़र बसंतपुर नेवरा पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में हर आंख नम नजर आई। इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश तिवारी शहीद परिवार के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए। उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। पिता के गम में डूबे शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने परिवार का हाथ थामा। अखिलेश तिवारी स्वयं सीमा सुरक्षा बल के जवानों के वाहन में बैठकर शहीद के पार्थिव शरीर को नेवरा बसंतपुर से राजघाट कुड़वार तक लेकर पहुंचे। राजघाट पर जवानों के साथ शहीद आनंद प्रकाश तिवारी को अंतिम सलामी दी गई। शहीद की अंतिम यात्रा में अखिलेश तिवारी की यह सहभागिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कंधा देकर, परिवार के साथ खड़े होकर और अंतिम यात्रा में साथ चलकर शहीद के प्रति सम्मान एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।1
- किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के दोषी को 10 साल की सजा: कोर्ट ने 13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, पूरी रकम पीड़िता को मिलेगी सुल्तानपुर में आठ साल पहले एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोषी मोनू उर्फ मित्रसेन को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरी रकम पीड़िता को दी जाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 3 मई 2018 को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। गांव के ही मोनू उर्फ मित्रसेन ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक रमेशचंद्र सिंह ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में सात गवाह पेश किए।1