logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकरनगर के किसानों के लिए बड़ी खबर! मधुमक्खी पालन पर मिलेगा ₹1.28 लाख अनुदान

1 day ago
user_APDP NEWS
APDP NEWS
पत्रकार Akbarpur, Ambedkar Nagar•
1 day ago

अंबेडकरनगर के किसानों के लिए बड़ी खबर! मधुमक्खी पालन पर मिलेगा ₹1.28 लाख अनुदान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में कार्यक्रम विवेक तिवारी हत्याकांड में आया फैसला यूपी दिनभर की प्रमुख खबरें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सुर्खियों में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ियां देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं, लखनऊ के बहुचर्चित एप्पल एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत का फैसला आया। जिला अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार दिया, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। प्रशांत चौधरी की सजा पर 21 सितंबर को फैसला होगा। विवेक तिवारी की वर्ष 2018 में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में गोली लगने से मौत हुई थी। घटना के बाद मामला प्रदेश ही नहीं, देशभर में चर्चा में रहा था। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की बात भी सामने आई है। �
    1
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में कार्यक्रम विवेक तिवारी हत्याकांड में आया फैसला
यूपी दिनभर की प्रमुख खबरें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सुर्खियों में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ियां देकर सम्मानित भी किया गया। 
वहीं, लखनऊ के बहुचर्चित एप्पल एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत का फैसला आया। जिला अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार दिया, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। प्रशांत चौधरी की सजा पर 21 सितंबर को फैसला होगा। 
विवेक तिवारी की वर्ष 2018 में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में गोली लगने से मौत हुई थी। घटना के बाद मामला प्रदेश ही नहीं, देशभर में चर्चा में रहा था। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की बात भी सामने आई है। �
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से षोडषोपचार पूजन किया। इस दौरान सभी ने बाबा विश्वनाथ से देश की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय नजर आया। 🙏🔱 हर हर महादेव! 🚩 #वाराणसी #बाबाविश्वनाथ #काशीविश्वनाथ #नरेंद्रमोदी #जन्मदिन #योगीआदित्यनाथ #राजनाथसिंह #हरहरमहादेव
    1
    वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से षोडषोपचार पूजन किया।

इस दौरान सभी ने बाबा विश्वनाथ से देश की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय नजर आया। 🙏🔱

हर हर महादेव! 🚩

#वाराणसी #बाबाविश्वनाथ #काशीविश्वनाथ #नरेंद्रमोदी #जन्मदिन #योगीआदित्यनाथ #राजनाथसिंह #हरहरमहादेव
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    7 hrs ago
  • उघड़पुर खरगपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा,, ऐतिहासिक मेला सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर गांव के पास प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा हुआ है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,इसी क्रम में लोगों ने पहुंच कर विश्वकर्मा भगवान का दर्शन करते हुए मेले का आनंद ले रहे है, और क्षेत्रवासियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही साथ अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी किया गया है
    1
    उघड़पुर खरगपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा,, ऐतिहासिक मेला
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर गांव के पास प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा हुआ है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,इसी क्रम में लोगों ने पहुंच कर विश्वकर्मा भगवान का दर्शन करते हुए मेले का आनंद ले रहे है, और क्षेत्रवासियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही साथ अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी किया गया है
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *2100 दीपों से जगमगाया चंद्रनगरछठघाटपीएम मोदी जन्म दिवस पर सेवा संकल्प का संदेश बस्ती.....बनकटी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत बनकटी के चंद्रनगर (मथौली) स्थित छठघाट पर 2100 दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल तथा डायरेक्टर अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, असम प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तथा बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छठघाट परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह श्रृंखला केवल उत्सव का प्रतीक नहीं रही, बल्कि सेवा, संकल्प, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती नजर आई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता की बड़ी भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम केवल जन्मदिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम सेवा, स्वच्छता और समाज के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि "सेवा ही संगठन" के मूल मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। दीपोत्सव जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। दीपों की जगमगाहट के बीच पूरा छठघाट क्षेत्र आस्था, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के प्रकाश से आलोकित हो उठा।
    3
    *2100 दीपों से जगमगाया चंद्रनगरछठघाटपीएम मोदी जन्म दिवस पर सेवा संकल्प का संदेश 
बस्ती.....बनकटी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  नगर पंचायत बनकटी के चंद्रनगर (मथौली) स्थित छठघाट पर 2100 दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल तथा डायरेक्टर अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, असम प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तथा बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
छठघाट परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह श्रृंखला केवल उत्सव का प्रतीक नहीं रही, बल्कि सेवा, संकल्प, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती नजर आई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता की बड़ी भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम केवल जन्मदिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम सेवा, स्वच्छता और समाज के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि "सेवा ही संगठन" के मूल मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। दीपोत्सव जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। दीपों की जगमगाहट के बीच पूरा छठघाट क्षेत्र आस्था, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के प्रकाश से आलोकित हो उठा।
    user_Balkrishan Tripathi
    Balkrishan Tripathi
    Voice of people बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *_सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप_* सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं। डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    *_सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप_*
सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं।
डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, 1614,आवास-विकास कालोनी,कटरा,बस्ती की शाखा-बकैनिया द्वीप, बस्ती-सदर, बस्ती में निशुल्क शिक्षण प्राप्त कर रहे गरीब बच्चों को निशुल्क कापी,किताब, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि एवं बिस्कुट का वितरण मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी भाजपा नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह,विशिष्ट अतिथि थ्रो-बाल संघ, संतकबीर नगर के सचिव पुनीत ओझा,संस्था की अध्यक्ष आरती जायसवाल एवं वैश्य समाज एसोसिएशन, बस्ती के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल के द्वारा किया गया।🙏👍
    4
    ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, 1614,आवास-विकास कालोनी,कटरा,बस्ती की शाखा-बकैनिया द्वीप, बस्ती-सदर, बस्ती में निशुल्क शिक्षण प्राप्त कर रहे गरीब बच्चों को निशुल्क कापी,किताब, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि एवं बिस्कुट का वितरण मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी भाजपा नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह,विशिष्ट अतिथि थ्रो-बाल संघ, संतकबीर नगर के सचिव पुनीत ओझा,संस्था की अध्यक्ष आरती जायसवाल एवं वैश्य समाज एसोसिएशन, बस्ती के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल के द्वारा किया गया।🙏👍
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम से ठंड बढ़ने के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के और करवट लेने की संभावना बनी हुई है।
    1
    हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया।
वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम से ठंड बढ़ने के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के और करवट लेने की संभावना बनी हुई है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔥 टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही हंस पड़े ओमप्रकाश राजभर! अम्बेडकरनगर के टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सामने आते ही ओमप्रकाश राजभर के हंसने का वीडियो/मंजर चर्चा में आ गया। 🎥 आखिर राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही क्यों हंसने लगे राजभर? सोशल मीडिया पर यह वाकया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #अम्बेडकरनगर #टांडा #राममूर्ति_वर्मा #ओमप्रकाश_राजभर #ViralNews
    1
    🔥 टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही हंस पड़े ओमप्रकाश राजभर!

अम्बेडकरनगर के टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सामने आते ही ओमप्रकाश राजभर के हंसने का वीडियो/मंजर चर्चा में आ गया।

🎥 आखिर राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही क्यों हंसने लगे राजभर?
सोशल मीडिया पर यह वाकया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

#अम्बेडकरनगर #टांडा #राममूर्ति_वर्मा #ओमप्रकाश_राजभर #ViralNews
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    8 hrs ago
  • *गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान* *कुड़वार*। गोमती नदी के पुल से गुरुवार को एक अज्ञात युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुड़वार प्रशासन के हाथ-पांव फूलने के बजाय तुरंत हरकत में आ गए। प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर युवती की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बच गई। फिलहाल युवती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि वह अभी किसी से बातचीत नहीं कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन और गोताखोरों की मुस्तैदी ने “डूबते को तिनके का सहारा” वाली कहावत को सच कर दिखाया। समय रहते मदद पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    2
    *गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान*
*कुड़वार*। गोमती नदी के पुल से गुरुवार को एक अज्ञात युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुड़वार प्रशासन के हाथ-पांव फूलने के बजाय तुरंत हरकत में आ गए। प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर युवती की तलाश शुरू कर दी।
कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बच गई। फिलहाल युवती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि वह अभी किसी से बातचीत नहीं कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन और गोताखोरों की मुस्तैदी ने “डूबते को तिनके का सहारा” वाली कहावत को सच कर दिखाया। समय रहते मदद पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.