logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम से ठंड बढ़ने के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के और करवट लेने की संभावना बनी हुई है।

47 min ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
47 min ago

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम से ठंड बढ़ने के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के और करवट लेने की संभावना बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी 4000 की नगदी समेत सामान ले उड़े चोर सुल्तानपुर जयसिंहपुर। कोतवाली जयसिंहपुर के सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर गांव इटकोहिया टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित राम लौट पाल पुत्र राम किशोर की किराने की दुकान में बदमाशों ने शटर का ताला तोड़ दिया। दुकान में घुसे चोर किराने का सामान और करीब चार हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब राम लौट पाल दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुई चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी 4000 की नगदी समेत सामान ले उड़े चोर
सुल्तानपुर जयसिंहपुर। कोतवाली जयसिंहपुर के सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर गांव इटकोहिया  टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित राम लौट पाल पुत्र राम किशोर की किराने की दुकान में बदमाशों ने शटर का ताला तोड़ दिया।
दुकान में घुसे चोर किराने का सामान और करीब चार हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब राम लौट पाल दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुई चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने  घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • उघड़पुर खरगपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा,, ऐतिहासिक मेला सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर गांव के पास प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा हुआ है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,इसी क्रम में लोगों ने पहुंच कर विश्वकर्मा भगवान का दर्शन करते हुए मेले का आनंद ले रहे है, और क्षेत्रवासियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही साथ अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी किया गया है
    1
    उघड़पुर खरगपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा,, ऐतिहासिक मेला
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर गांव के पास प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा हुआ है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,इसी क्रम में लोगों ने पहुंच कर विश्वकर्मा भगवान का दर्शन करते हुए मेले का आनंद ले रहे है, और क्षेत्रवासियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही साथ अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी किया गया है
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *_सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप_* सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं। डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    *_सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप_*
सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं।
डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई। पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें। 24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन
एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा
सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई।
पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें।
24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा
पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी।
सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    1
    दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार*
सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है।
प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है।
व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई।
उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, पैसे भी छीने: सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना जाते समय हाइवे पर हुई घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज सुल्तानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर के हाइवे स्थित अमहट चौराहे पर व्यवसायी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चार-पांच लोग वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें आरोपियों ने उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए हैं इसका भी उल्लेख है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दिया है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के रहने वाले शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा के काम से सुबह करीब 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे। शाम लगभग 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर के गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने दोस्त कल्लू के साथ वहां आया। उन्होंने शशांक से पूछा कि उन्हें कहां जाना है। शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें अमहट तक छोड़ने का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपी उनसे उलटी-सीधी बातें करने लगे। आरोप है कि अमहट पहुंचने के बाद साहिल और कल्लू ने 2-3 और लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की। उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशांक से 7,450 रुपये भी छीन लिए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। पुलिस ने शशांक कौशल की शिकायत के आधार पर मो. साहिल, कल्लू और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
    1
    अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, पैसे भी छीने: सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना जाते समय हाइवे पर हुई घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज
सुल्तानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर के हाइवे स्थित अमहट चौराहे पर व्यवसायी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चार-पांच लोग वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें आरोपियों ने उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए हैं इसका भी उल्लेख है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दिया है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के रहने वाले शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा के काम से सुबह करीब 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे।
शाम लगभग 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर के गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने दोस्त कल्लू के साथ वहां आया। उन्होंने शशांक से पूछा कि उन्हें कहां जाना है।
शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें अमहट तक छोड़ने का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपी उनसे उलटी-सीधी बातें करने लगे।
आरोप है कि अमहट पहुंचने के बाद साहिल और कल्लू ने 2-3 और लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की। उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशांक से 7,450 रुपये भी छीन लिए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
पुलिस ने शशांक कौशल की शिकायत के आधार पर मो. साहिल, कल्लू और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही। अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया। इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    4
    आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा।
ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही।
अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया।
इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में कार्यक्रम विवेक तिवारी हत्याकांड में आया फैसला यूपी दिनभर की प्रमुख खबरें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सुर्खियों में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ियां देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं, लखनऊ के बहुचर्चित एप्पल एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत का फैसला आया। जिला अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार दिया, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। प्रशांत चौधरी की सजा पर 21 सितंबर को फैसला होगा। विवेक तिवारी की वर्ष 2018 में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में गोली लगने से मौत हुई थी। घटना के बाद मामला प्रदेश ही नहीं, देशभर में चर्चा में रहा था। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की बात भी सामने आई है। �
    1
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में कार्यक्रम विवेक तिवारी हत्याकांड में आया फैसला
यूपी दिनभर की प्रमुख खबरें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सुर्खियों में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ियां देकर सम्मानित भी किया गया। 
वहीं, लखनऊ के बहुचर्चित एप्पल एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत का फैसला आया। जिला अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार दिया, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। प्रशांत चौधरी की सजा पर 21 सितंबर को फैसला होगा। 
विवेक तिवारी की वर्ष 2018 में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में गोली लगने से मौत हुई थी। घटना के बाद मामला प्रदेश ही नहीं, देशभर में चर्चा में रहा था। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की बात भी सामने आई है। �
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.