आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही। अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया। इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण
एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय
आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान
किए जाने की मांग भी शामिल रही। अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया। इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
- पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई। पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें। 24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।1
- अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, पैसे भी छीने: सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना जाते समय हाइवे पर हुई घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज सुल्तानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर के हाइवे स्थित अमहट चौराहे पर व्यवसायी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चार-पांच लोग वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें आरोपियों ने उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए हैं इसका भी उल्लेख है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दिया है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के रहने वाले शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा के काम से सुबह करीब 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे। शाम लगभग 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर के गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने दोस्त कल्लू के साथ वहां आया। उन्होंने शशांक से पूछा कि उन्हें कहां जाना है। शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें अमहट तक छोड़ने का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपी उनसे उलटी-सीधी बातें करने लगे। आरोप है कि अमहट पहुंचने के बाद साहिल और कल्लू ने 2-3 और लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की। उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशांक से 7,450 रुपये भी छीन लिए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। पुलिस ने शशांक कौशल की शिकायत के आधार पर मो. साहिल, कल्लू और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।1
- आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही। अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया। इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।4
- उघड़पुर खरगपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा,, ऐतिहासिक मेला सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर गांव के पास प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा हुआ है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,इसी क्रम में लोगों ने पहुंच कर विश्वकर्मा भगवान का दर्शन करते हुए मेले का आनंद ले रहे है, और क्षेत्रवासियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही साथ अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी किया गया है1
- जरबेरा की खेती से बदली तकदीर महिला किसान किरण सिंह बनी प्रेरणा पालीहाउस में फूलों की खेती से हर माह 50 से 60 हजार रुपये की आय, आधुनिक खेती की मिसाल बनीं किरण सिंह अम्बेडकर नगर। भीटी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर की महिला किसान किरण सिंह ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर जरबेरा फूल की खेती को अपनाकर अपनी तकदीर बदलने की राह बनाई है। उद्यान विभाग की मदद से पालीहाउस स्थापित कर उन्होंने जरबेरा फूल की खेती शुरू की, जिसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिला। पालीहाउस में वैज्ञानिक तरीके से की जा रही जरबेरा की खेती से किरण सिंह को प्रतिमाह करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय हो रही है। फूलों की बाजार में मांग के चलते उनकी मेहनत अब नियमित आमदनी का जरिया बन गई है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ ही किरण सिंह क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी नई राह दिखा रही हैं। किरण सिंह का कहना है कि आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर किसान अपनी खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते हैं। उद्यान विभाग की योजनाओं से मिलने वाली सहायता ने उनके लिए फूलों की खेती को आसान बनाया। जरबेरा की रंग-बिरंगी खुशबू के साथ बढ़ी आमदनी ने साबित किया कि खेती में नवाचार और तकनीक का साथ मिले तो खेत ही खुशहाली का मजबूत आधार बन सकते हैं। किरण सिंह की सफलता आसपास के किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।1
- सुल्तानपुर में रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी में PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान एवं दिव्यांग बच्चों में फल वितरण कार्यक्रम* सुल्तानपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी पहुंचकर दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का संदेश दिया है। लोग घरों में केक काटते हैं, लेकिन उन्होंने जन्मदिन को भी सेवा के रूप में मनाने का काम किया। उन्होंने संस्था की संचालिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन कार्य के बीच दिव्यांग बच्चों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सीएमओ सहित जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मोदी जी की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा कार्य होंगे। पूरे देश के साथ जनपद में भी रक्तदान,मरीजों के बीच सेवा,स्वच्छता सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज शाम लाभार्थियों के घरों,सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों पर दीप उत्सव मनाकर इस भाव को प्रकट किया जाएगा। वही आयोजक आशीष वर्मा (समाजसेवी,प्रकाश कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर) ने बताया कि आज माननीय मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मंदबुद्धि बच्चों को फल वितरण किया गया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जी आए थे। उनके द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया, बच्चों को सम्मानित किया गया और हम लोग पूरे एक महीने सेवा भाव से सेवा भाव चलाएंगे। और शाम को हम लोग घर पे दीया जलाएंगे। सेवा भाव की योजनाएं तो चल ही रही हैं। भविष्य में जन्मदिन के अवसर पर,जैसे 15 अगस्त हो गया,26 जनवरी हो गया,किसी महान पुरुष के जन्मदिन पर इनको वस्त्र दान, भोजन कराते रहते हैं। और माता जी हमारी पिछले लगभग 25 सालों से इन्हीं की सेवा कर रही हैं।4
- *गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान* *कुड़वार*। गोमती नदी के पुल से गुरुवार को एक अज्ञात युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुड़वार प्रशासन के हाथ-पांव फूलने के बजाय तुरंत हरकत में आ गए। प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर युवती की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बच गई। फिलहाल युवती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि वह अभी किसी से बातचीत नहीं कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन और गोताखोरों की मुस्तैदी ने “डूबते को तिनके का सहारा” वाली कहावत को सच कर दिखाया। समय रहते मदद पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।2