*2100 दीपों से जगमगाया चंद्रनगरछठघाटपीएम मोदी जन्म दिवस पर सेवा संकल्प का संदेश बस्ती.....बनकटी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत बनकटी के चंद्रनगर (मथौली) स्थित छठघाट पर 2100 दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल तथा डायरेक्टर अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, असम प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तथा बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छठघाट परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह श्रृंखला केवल उत्सव का प्रतीक नहीं रही, बल्कि सेवा, संकल्प, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती नजर आई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता की बड़ी भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम केवल जन्मदिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम सेवा, स्वच्छता और समाज के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि "सेवा ही संगठन" के मूल मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। दीपोत्सव जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। दीपों की जगमगाहट के बीच पूरा छठघाट क्षेत्र आस्था, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के प्रकाश से आलोकित हो उठा।
*2100 दीपों से जगमगाया चंद्रनगरछठघाटपीएम मोदी जन्म दिवस पर सेवा संकल्प का संदेश बस्ती.....बनकटी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत बनकटी के चंद्रनगर (मथौली) स्थित छठघाट पर 2100 दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल तथा डायरेक्टर अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, असम प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तथा बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छठघाट परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह श्रृंखला केवल उत्सव का प्रतीक
नहीं रही, बल्कि सेवा, संकल्प, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती नजर आई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता की बड़ी भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम केवल जन्मदिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम सेवा, स्वच्छता और समाज के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने
अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि "सेवा ही संगठन" के मूल मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। दीपोत्सव जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। दीपों की जगमगाहट के बीच पूरा छठघाट क्षेत्र आस्था, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के प्रकाश से आलोकित हो उठा।
- *2100 दीपों से जगमगाया चंद्रनगरछठघाटपीएम मोदी जन्म दिवस पर सेवा संकल्प का संदेश बस्ती.....बनकटी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत बनकटी के चंद्रनगर (मथौली) स्थित छठघाट पर 2100 दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल तथा डायरेक्टर अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, असम प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तथा बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छठघाट परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह श्रृंखला केवल उत्सव का प्रतीक नहीं रही, बल्कि सेवा, संकल्प, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती नजर आई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता की बड़ी भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम केवल जन्मदिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम सेवा, स्वच्छता और समाज के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि "सेवा ही संगठन" के मूल मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। दीपोत्सव जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। दीपों की जगमगाहट के बीच पूरा छठघाट क्षेत्र आस्था, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के प्रकाश से आलोकित हो उठा।3
- ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, 1614,आवास-विकास कालोनी,कटरा,बस्ती की शाखा-बकैनिया द्वीप, बस्ती-सदर, बस्ती में निशुल्क शिक्षण प्राप्त कर रहे गरीब बच्चों को निशुल्क कापी,किताब, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि एवं बिस्कुट का वितरण मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी भाजपा नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह,विशिष्ट अतिथि थ्रो-बाल संघ, संतकबीर नगर के सचिव पुनीत ओझा,संस्था की अध्यक्ष आरती जायसवाल एवं वैश्य समाज एसोसिएशन, बस्ती के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल के द्वारा किया गया।🙏👍4
- *त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ेगी हीरो की बिक्री, सुशील हीरो ने बनाई रणनीति * *बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्धता के लिए नेटवर्क संचालकों को किया सम्मानित* *बस्ती।* त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अधिकृत डीलर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ बिक्री बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेटवर्क संचालकों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार तथा हीरो मोटोकॉर्प की नेटवर्क मैनेजर टीम से अंकुर तिवारी सहित सुशील हीरो से जुड़े विभिन्न नेटवर्क के ओनर मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बिक्री और सेवा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। इस दौरान कंपनी की ओर से आगामी दोपहिया वाहनों, नए स्कूटर और बाइक के फेस्टिव एडिशन सहित उत्पादों को लेकर जानकारी साझा की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष ऑफर, एक्सचेंज बोनस, आकर्षक ईएमआई और अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मार्केटिंग गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया। त्योहारी सीजन के लिए टीवी विज्ञापन और डिजिटल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। डीलर्स से कहा गया कि ग्राहकों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देने के साथ ही बुकिंग से लेकर वाहन की डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवा तक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुशील हीरो से जुड़े सभी नेटवर्क के ओनर शामिल हुए। बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क के संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेटवर्क संचालकों को शशांक अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान से उत्साहित संचालकों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और कंपनी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि त्योहारी सीजन ग्राहकों के लिए नए दोपहिया वाहन खरीदने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे में अधिकृत डीलर्स के माध्यम से ग्राहकों को वाहन की उपलब्धता, ऑफर, बुकिंग और डिलीवरी संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को सलाह दी गई कि वे त्योहारी ऑफर्स और वाहन संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत हीरो डीलर से संपर्क करें। बैठक में कंपनी और डीलर नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- संतकबीरनगर- पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: मंझरिया क्रासिंग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के सख्त निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- *थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 1100 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 17.09.2026 को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को NH 27 काला गेट के पास से अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी 1100 ग्राम अवैध गांजा । 01 अदद मोटरसाइकिल । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव ।2
- संवैधानिक संरक्षण को लेकर प्रदेश स्तरीय महाबैठक हेतु सादर आमंत्रण स्वीकार करें।1
- पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4