मध्यप्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, केज एक्वाकल्चर व फिश प्रोसेसिंग परियोजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित डिंडौरी मध्यप्रदेश शासन के संचालनालय मत्स्योद्योग द्वारा “मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026” के अंतर्गत प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निवेशकों और उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत केज स्थापना एवं संचालन सहित मत्स्य आधारित आधुनिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में मत्स्योद्योग विभाग, जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों के चयनित जलाशयों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उद्यमी मॉडल लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको टूरिज्म तथा ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नीति के माध्यम से फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं मत्स्य विपणन अधोसंरचना के विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। पात्र उद्यमियों को बैंक ऋण सुविधा, ब्याज सबवेंशन तथा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक निवेशक एवं उद्यमी 20 मई 2026 तक संबंधित जिले के मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय में डीपीआर एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मत्स्योद्योग विभाग मध्यप्रदेश पर उपलब्ध है। विशेषज्ञों के अनुसार यह नीति प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

- रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत रामगुड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत द्वारा कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर 500 रुपये जुर्माने का फरमान जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसकी सूचना कुएं के पास लिखवा भी दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में नल-जल योजना के तहत घर-घर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव के कई हेडपंप भी खराब पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कुएं से नल-जल योजना के लिए पानी सप्लाई किया जाता है, उसी कुएं का पानी दूषित बताया जा रहा है। इसके बावजूद पंचायत ने ग्रामीणों पर रोक लगाते हुए कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया। गांव की महिलाएं पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की लापरवाही के कारण गांव में नल-जल योजना, कुआं और हेडपंप होने के बावजूद लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, मीडिया के गांव पहुंचने की जानकारी लगते ही पंचायत के जिम्मेदारों ने नल-जल योजना चालू तो कर दी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई में अब भी दूषित पानी ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार1
- डिंडोरी जिले के बिंझौरी गांव में छत बनाते समय अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।2
- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल बीजाडांडी भैंसवाही की घटना1
- चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।4
- Post by Pavan kumar sahu1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।1