मक्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के संदेह में ₹3.02 लाख का मशरूका जप्त* मक्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के संदेह में ₹3.02 लाख का मशरूका जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला शाजापुर, श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला शाजापुर श्री घनश्याम मालवीय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बेरछा श्री नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने द्वारा रोड गश्त, रात्रि गश्त एवं प्रभात गश्त के दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की आवश्यक रूप से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 14/09/2026 को रात्रि गश्त टीम द्वारा शाम करीब 18:40 बजे थाना मक्सी से मय फोर्स रवाना होकर रात्रि गश्त की जा रही थी। टीम द्वारा मक्सी जलालपुरा बायपास स्थित हाईवे रोड पर लगी लाइटों की रोशनी में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान करीब 19:20 बजे शाजापुर तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी तथा वह काले रंग की होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल थी। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल को वापस तेज गति से शाजापुर तरफ घुमाकर भागने का प्रयास किया। तीनों व्यक्तियों का इस प्रकार भागना संदेहास्पद प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। मक्सी हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी तथा अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके हैंडल के बाईं तरफ एक सफेद रंग का झोला लटका हुआ मिला। हमराह फोर्स एवं पंचानों के समक्ष झोले की चेकिंग करने पर उसमें सफेद रंग की चांदी जैसी धातु के पुराने इस्तेमाली जेवरात मिले, जिनमें— - 28 नग बिछिया - 17 नग पायल - 01 छोटी चूड़ी - 01 चांदी का नारियल, वजन करीब 800-900 ग्राम, कीमत करीब ₹2,00,000/- - 01 कटर - 01 बड़ा स्क्रूड्राइवर - 01 लोहे का एडजेस्टेबल पाना, कीमत करीब ₹2,000/- - 01 होंडा यूनिकॉर्न काले रंग की मोटरसाइकिल, कीमत करीब ₹1,00,000/- मोटरसाइकिल एवं उक्त सामग्री के चोरी का होने के संदेह के कारण पुलिस द्वारा धारा 106 BNSS एवं धारा 305(C) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मशरूका जप्त कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹3,02,000/- (तीन लाख दो हजार रुपये) कीमत का मशरूका जप्त किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मदन इवने, उप निरीक्षक मनोहर चौहान, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र.आर. 697 आनन्द शर्मा, प्र.आर. 82 ध्रुवनारायण यादव, आर. 181 कमल परमार एवं ड्राइवर 112 अजय सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मक्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के संदेह में ₹3.02 लाख का मशरूका जप्त* मक्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के संदेह में ₹3.02 लाख का मशरूका जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला शाजापुर, श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला शाजापुर श्री घनश्याम मालवीय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बेरछा श्री नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने द्वारा रोड गश्त, रात्रि गश्त एवं प्रभात गश्त के दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की आवश्यक रूप से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 14/09/2026 को रात्रि गश्त टीम द्वारा शाम करीब 18:40 बजे थाना मक्सी से मय फोर्स रवाना होकर रात्रि गश्त की जा रही थी। टीम द्वारा मक्सी जलालपुरा बायपास स्थित हाईवे
रोड पर लगी लाइटों की रोशनी में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान करीब 19:20 बजे शाजापुर तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी तथा वह काले रंग की होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल थी। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल को वापस तेज गति से शाजापुर तरफ घुमाकर भागने का प्रयास किया। तीनों व्यक्तियों का इस प्रकार भागना संदेहास्पद प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। मक्सी हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी तथा अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके हैंडल के बाईं तरफ एक सफेद रंग का झोला लटका हुआ मिला। हमराह फोर्स एवं पंचानों के समक्ष झोले की
चेकिंग करने पर उसमें सफेद रंग की चांदी जैसी धातु के पुराने इस्तेमाली जेवरात मिले, जिनमें— - 28 नग बिछिया - 17 नग पायल - 01 छोटी चूड़ी - 01 चांदी का नारियल, वजन करीब 800-900 ग्राम, कीमत करीब ₹2,00,000/- - 01 कटर - 01 बड़ा स्क्रूड्राइवर - 01 लोहे का एडजेस्टेबल पाना, कीमत करीब ₹2,000/- - 01 होंडा यूनिकॉर्न काले रंग की मोटरसाइकिल, कीमत करीब ₹1,00,000/- मोटरसाइकिल एवं उक्त सामग्री के चोरी का होने के संदेह के कारण पुलिस द्वारा धारा 106 BNSS एवं धारा 305(C) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मशरूका जप्त कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹3,02,000/- (तीन लाख दो हजार रुपये) कीमत का मशरूका जप्त किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मदन इवने, उप निरीक्षक मनोहर चौहान, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र.आर. 697 आनन्द शर्मा, प्र.आर. 82 ध्रुवनारायण यादव, आर. 181 कमल परमार एवं ड्राइवर 112 अजय सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए शाजापुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाजापुर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” के अंतर्गत पटवारी संवर्ग को रजिस्ट्री एवं उससे जुड़े निष्पादन कार्यों से पूर्णतः पृथक रखने की मांग की है। संघ का स्पष्ट मत है कि ग्रामीण आबादी भूमि से संबंधित स्वामित्व एवं स्थानीय सत्यापन की प्रकृति सामान्य कृषि भूमि के राजस्व कार्यों से अलग है और ऐसे कार्यों में पटवारियों पर अतिरिक्त एवं व्यक्तिगत कानूनी दायित्व डालना उचित नहीं है। मंगलवार को जिलेभर में पटवारियों ने संघ के अध्यक्ष हरिओम हनोतिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है और पटवारी संवर्ग योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सदैव सहयोग करता रहा है। किंतु रजिस्ट्री निष्पादन, ई-केवाईसी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे कार्यों में पटवारी को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाना उचित नहीं है, क्योंकि इन कार्यों से संबंधित प्राथमिक जानकारी एवं स्थानीय सत्यापन की जिम्मेदारी अन्य संबंधित विभागीय स्तर पर अधिक उपयुक्त रूप से निर्धारित की जा सकती है। संघ ने विशेष रूप से कहा है कि पूर्व में ग्रामीण आबादी क्षेत्र से संबंधित पट्टे, भवन निर्माण एवं नक्शा अनुमोदन आदि कार्य पंचायत स्तर से संपादित होते रहे हैं। ऐसे में स्वामित्व रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य को भी पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संपादित किया जाना अधिक उपयुक्त होगा, जिससे पटवारी संवर्ग पर अनावश्यक कानूनी एवं व्यक्तिगत दायित्व न आए। पटवारी संघ ने कहा कि फार्मर आईडी निर्माण एक सतत प्रक्रिया है तथा इसमें तकनीकी समस्याएं भी आती रहती हैं। इसके लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव अथवा कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है। जब तक इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक संघ फार्मर आईडी निर्माण के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही जियो-टैग आधारित गिरदावरी को व्यवहारिक रूप से कठिन बताते हुए इसे पटवारी कार्य से पृथक करने की मांग दोहराई है। पटवारी संघ ने शासन से मांग की है कि कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगति एवं सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।1
- ग्राम पंचायत देहरीपाल सरपंच ने कराई श्री देवस्थान तीर्थ यात्रा, 250 यात्री हुए रवाना *ग्राम पंचायत देहरीपाल सरपंच ने कराई श्री देवस्थान तीर्थ यात्रा, 250 यात्री हुए रवाना* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर। आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- शाजापुर की बेटी नीतिका की 4.10 मीटर की ‘स्वर्णिम छलांग’, दिल्ली में जीता गोल्ड! 🇮🇳🏆 🥇 शाजापुर की बेटी नीतिका की स्वर्णिम छलांग! कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढाबला घोंसी की नीतिका कीर ने दिल्ली में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.10 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से शाजापुर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन हुआ है। छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। 🇮🇳🏆 ऐसी ही MP News, Shajapur News और स्थानीय खबरों के लिए Satya Express को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share जरूर करें। #MPNews #ShajapurNews #MadhyaPradeshNews #NitikaKeer #PoleVault #Athletics #GoldMedal #Kalapipal #SatyaExpress1
- कालापीपल मंगलवार को कालापीपल नगर के सहारा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करने और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालापीपल में विशाल साइबर जागरूकता अभियान आयोजित, 700 विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा के टिप्स शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रवि भंडारी एवं साइबर सेल प्रमुख राहुल मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक व फर्जी कॉल से सतर्क रहने तथा व्यक्तिगत व गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण तरीके समझाए। संबोधन के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण, PIN या पासवर्ड कभी साझा न करें। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई गई। इसके अलावा, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (2FA) चालू रखने, निजी तस्वीरें साझा न करने तथा साइबर बुलिंग और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे नए पैंतरों से सावधान रहने की हिदायत दी गई। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत परिजनों या पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं सतर्क रहने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहारा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज दुबे भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और इस उपयोगी आयोजन के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।1
- शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार शाजापुर। शहर के महुपुरा निवासी व्यापारी सोहेल खान ने ट्रांसपोर्टर द्वारा लाखों रुपये मूल्य का माल गायब करने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (SP) शाजापुर को आवेदन देकर उचित वैधानिक कार्रवाई करने और अपना माल वापस दिलवाने की मांग की है। क्या है पूरा मामला? आवेदन के अनुसार, महुपुरा निवासी सोहेल खान (पिता सरदार खान) ने न्यू जनता रोड लाईंस नामक ट्रांसपोर्ट (मालिक शोएब), जो एचपी पेट्रोल पंप बायपास रोड शाजापुर (थाना कोतवाली) पर स्थित है, के माध्यम से राजकोट से मूंगफली मंगवाने का सौदा किया था। * माल का विवरण: राजकोट से मूंगफली के 254 कट्टे (अनुमानित कीमत ₹5,45,000/-) लाने के लिए ट्रांसपोर्टर को अधिकृत किया गया था। * भाड़ा व एडवांस: कुल भाड़ा ₹34,000/- तय हुआ था, जिसमें से ₹10,000/- का भुगतान PhonePe द्वारा एडवांस में किया गया था। * लापरवाही/धोखाधड़ी: 21 अगस्त 2026 को राजकोट में ट्रांसपोर्टर को माल सुपुर्द कर दिया गया था। आरोप है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी व्यापारी को उनका माल नहीं सौंपा गया और ट्रांसपोर्टर द्वारा टालमटोल की जा रही है। थाने में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, SP की शरण में पहुंचे पीड़ित पीड़ित व्यापारी का कहना है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने स्थानीय थाने पहुंचे, तो पुलिस द्वारा घटना स्थल का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का तर्क है कि ट्रांसपोर्ट की बुकिंग शाजापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कार्यालय से हुई थी और एडवांस राशि भी वहीं दी गई थी, इसलिए घटना स्थल शाजापुर ही बनता है। थाने से राहत न मिलने पर व्यापारी ने SP कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर ट्रांसपोर्ट बिल्टी संलग्न की है और निष्पक्ष जांच कर माल वापस दिलाने की मांग की है।4
- शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार घटना का स्थान: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे, रेलवे ओवरब्रिज के पास, मक्सी (शाजापुर जिला). दिनांक व समय: 14 सितंबर की रात, लगभग 7:20 बजे. अधिकारियों का मार्गदर्शन: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी बेरछा नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मदन इवणे के नेतृत्व में की गई. मुख्य विवरण: चेकिंग के दौरान भगाए संदिग्ध: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर, बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा यूनिकॉर्न बाइक पर सवार तीन संदिग्ध अचानक वाहन मोड़कर भागे. अंधेरे का फायदा उठाकर भागे: पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वे मक्सी हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक छोड़कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए. बरामद सामान और जेवरात: लावारिस छोड़ी गई बाइक के हैंडल पर टंगे झोले से चोरी के औजार और भारी मात्रा में संदिग्ध चांदी के जेवरात मिले. जेवरात की मात्रा: कुल वजन लगभग 800 से 900 ग्राम (कीमत करीब 2 लाख रुपये), जिसमें 28 बिछिया, 17 पायल, एक छोटी चूड़ी और एक चांदी का नारियल शामिल है. अन्य सामान: एक कटर, बड़ा स्क्रूड्राइवर, लोहे का एडजेस्टेबल पाना (कीमत करीब 2,000 रुपये) और एक होंडा यूनिकॉर्न बाइक (कीमत करीब 1 लाख रुपये). कुल जब्ती: लगभग 3 लाख 2 हजार रुपये का कुल सामान जब्त किया गया है. पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने इस मामले में धारा 106 BNSS और धारा 305(C) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फरार चल रहे तीनों संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आगे की जांच जारी है.1