Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम वाजिदपुर जिला अमरोहा ग्राम वाजिदपुर की सडक टुटी हुई है और पानी भरा रहता है
Shiva Sagar
ग्राम वाजिदपुर जिला अमरोहा ग्राम वाजिदपुर की सडक टुटी हुई है और पानी भरा रहता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम वाजिदपुर की सडक टुटी हुई है और पानी भरा रहता है1
- जिन्हें देश में महंगाई लगती है1
- महिलाएं ज्यादा से ज्यादा देखें1
- अमरोहा में फारुक एजुकेशनल सोसाइटी ने रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (19 फरवरी) से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नासिर फारुक, मुराद आरिफ एडवोकेट, गुलरेज कुरैशी एडवोकेट, सैफी सिद्दीकी एडवोकेट, शुजात एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, नवाज एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट, कमर एडवोकेट, अरशी एडवोकेट, बुशरा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल* *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल* *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- धामपुर शुगर मिल में बसंतकालीन गन्ना बुवाई 2026 का शुभारंभ धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बुधवार को धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने किसानों के खेतों पर पहुंचकर बसंतकालीन गन्ना बुवाई 2026 का शुभारंभ किया। शुरुआत गांव नगला पीपला में किसान यशवंत सिंह के खेत पर गन्ना प्रजाति 0118 की ट्रेंच विधि से बुवाई कर की गई। इसके बाद ग्राम चकराजमल में दीपक कुमार (पुत्र रमेश सिंह) तथा ग्राम जमालपुर महीपत में कपिल चौधरी के खेत पर को-18231 एवं सीओएल-16202 प्रजातियों की बुवाई कराई गई। किसानों द्वारा बीज शोधन व उन्नत कृषि तकनीकों का भी प्रयोग किया गया। उपाध्यक्ष ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति व ट्रेंच विधि अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह, करुण अग्रवाल, मनोज चौहान, दिनेश राजपूत सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।2
- अमरोहा के धनौरा में बुधवार दोपहर बाद गजरौला–चांदपुर मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक निजी बैंक कर्मी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा बुधवार दोपहर उस समय हुआ, जब दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मृतकों की पहचान देवेन्द्र सिंह गिल (38) पुत्र फतेह सिंह, निवासी ग्राम मलहुपुरा और वीरपाल सिंह (40) पुत्र रामचरन सिंह, निवासी ग्राम कलाली के रूप में हुई है। दोनों थाना धनौरा क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा पहुंचाया, जहां डॉ. राहुल कुमार ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार दोनों के सिर में गंभीर चोटें थीं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। थाना प्रभारी बालेन्द्र कुमार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बैंक कर्मी था देवेंद्र देवेन्द्र सिंह गिल पत्थर कुटी गांव स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत थे। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता सेवानिवृत्त दरोगा हैं, जबकि भाई मनोज गिल गजरौला में रहते हैं। मृतक के परिवार में पत्नी और नौ वर्षीय पुत्र ईशांत है। पिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मजदूरी कर पाल रहा था परिवार दूसरे मृतक वीरपाल सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रीति, 13 वर्षीय बेटी दिशा और 10 वर्षीय बेटा रिंकू हैं। परिवार की आजीविका का सहारा छिन जाने से परिजन बेसुध हैं। दोनों परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।1