सनसनी: चोरों के हौसले बुलंद, आरटीओ कार्यालय को बनाया अज्ञात चोरों ने निशाना *अब आरटीओ कार्यालय को बनाया अज्ञात चोरों ने अपना निशाना, हौसले बुलंद* *पीछे का दरवाजा तोड़कर हजारों का सामान चोरी, तलाश जारी* *टीकमगढ़।* जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों की नींद हराम है। घरों और मंदिरों के बाद अब अज्ञात चोरों ने एक सरकारी दफ्तर को ही निशाना बना डाला है। शहर के बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर स्थित आरटीओ कार्यालय में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे पूरे नगर में सनसनी फैल गई है। *पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे, अलमारियां खंगालीं -* प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर रात के समय आरटीओ कार्यालय के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर घुसने के बाद चोरों ने कार्यालय में रखी अलमारियों के ताले तोड़े और पूरा सामान खंगाल डाला। आशंका जताई जा रही है कि चोर नगदी की तलाश में कार्यालय में घुसे थे। आरटीओ अधिकारी प्रवीण नाहर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह कार्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। *कितना नुकसान, जांच के बाद होगा खुलासा -* फिलहाल चोरी में कितनी नगदी या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान गायब हुआ है, इसका सही आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस और आरटीओ विभाग मिलकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। *शहर में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग -* गौरतलब है कि टीकमगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। जेवरात, नकदी, वाहनों की बैटरी और अब सरकारी कार्यालय को निशाना बनाए जाने से लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों है। लोगों ने पुलिस गश्त व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।
सनसनी: चोरों के हौसले बुलंद, आरटीओ कार्यालय को बनाया अज्ञात चोरों ने निशाना *अब आरटीओ कार्यालय को बनाया अज्ञात चोरों ने अपना निशाना, हौसले बुलंद* *पीछे का दरवाजा तोड़कर हजारों का सामान चोरी, तलाश जारी* *टीकमगढ़।* जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों की नींद हराम है। घरों और मंदिरों के बाद अब अज्ञात चोरों ने एक सरकारी दफ्तर को ही निशाना बना डाला है। शहर के बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर स्थित आरटीओ कार्यालय में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे पूरे नगर में सनसनी फैल गई है। *पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे, अलमारियां खंगालीं -* प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर रात के समय आरटीओ कार्यालय के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर घुसने के बाद चोरों ने कार्यालय में रखी अलमारियों के ताले तोड़े और पूरा सामान खंगाल डाला। आशंका जताई जा रही है कि चोर नगदी की तलाश में कार्यालय में घुसे थे। आरटीओ अधिकारी प्रवीण नाहर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह कार्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। *कितना नुकसान, जांच के बाद होगा खुलासा -* फिलहाल चोरी में कितनी नगदी या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान गायब हुआ है, इसका सही आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस और आरटीओ विभाग मिलकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। *शहर में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग -* गौरतलब है कि टीकमगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। जेवरात, नकदी, वाहनों की बैटरी और अब सरकारी कार्यालय को निशाना बनाए जाने से लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों है। लोगों ने पुलिस गश्त व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।
- बुड़ेरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, 4 तस्कर गिरफ्तार, अपाचे बाइक समेत 71 हजार का माल जब्त टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में बुड़ेरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उनि. जयेंद्र गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से उनचास लीटर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित कुल इकहत्तर हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- किसान संघ ने 5000 नए किसान जोड़ने का लिया लक्ष्य, बिजली कार्यालय दिगौड़ा में सौंपा ज्ञापन1
- घर में घुसकर परिवार पर हमला, सिर पर लाठी से वार, न्याय के लिए एसपी के दरबार पहुंचा पीड़ित दादा-दादी को बचाने आए युवक को किया लहूलुहान, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और परिवार को धमकाने का लगाया आरोप टीकमगढ़। घर के भीतर सो रहा परिवार, अचानक दरवाजे पर दस्तक और फिर गाली-गलौज के साथ मारपीट। जतारा थाना क्षेत्र के देवीनगर मोहल्ले में हुई कथित घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में घुसकर बुजुर्ग दादा-दादी के साथ मारपीट और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर पर लाठी से हमला करने का आरोप लगा है। मामले में थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। देवीनगर निवासी अजय कुशवाहा के अनुसार 27 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के राकेश, पप्पू और राजू कुशवाहा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ घर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि उनके हाथों में डंडे, धारदार हथियार और देशी कट्टा था। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर बाहर आए उसके दादा खरया कुशवाहा और दादी संगुनिया कुशवाहा के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उन्हें बचाने पहुंचे अजय के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया गया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान बच्चों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। परिवार ने घायल अवस्था में जतारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 2 नवंबर तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अजय ने आरोप लगाया कि अब आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए एसपी सुधीर अग्रवाल को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची इस शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा एवं न्याय मिल पाता है। घर में घुसकर परिवार पर हमला, सिर पर लाठी से वार, न्याय के लिए एसपी के दरबार पहुंचा पीड़ित दादा-दादी को बचाने आए युवक को किया लहूलुहान, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और परिवार को धमकाने का लगाया आरोप टीकमगढ़। घर के भीतर सो रहा परिवार, अचानक दरवाजे पर दस्तक और फिर गाली-गलौज के साथ मारपीट। जतारा थाना क्षेत्र के देवीनगर मोहल्ले में हुई कथित घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में घुसकर बुजुर्ग दादा-दादी के साथ मारपीट और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर पर लाठी से हमला करने का आरोप लगा है। मामले में थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। देवीनगर निवासी अजय कुशवाहा के अनुसार 27 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के राकेश, पप्पू और राजू कुशवाहा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ घर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि उनके हाथों में डंडे, धारदार हथियार और देशी कट्टा था। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर बाहर आए उसके दादा खरया कुशवाहा और दादी संगुनिया कुशवाहा के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उन्हें बचाने पहुंचे अजय के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया गया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान बच्चों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। परिवार ने घायल अवस्था में जतारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 2 नवंबर तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अजय ने आरोप लगाया कि अब आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए एसपी सुधीर अग्रवाल को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची इस शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा एवं न्याय मिल पाता है।2
- थाना बुड़ेरा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण दर्ज लगभग 49 लीटर अवैध शराब एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित कुल 71 हजार रुपये की मशरूका जब्त* टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार * * पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 नवम्बर 2026 को थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर लगभग 49 लीटर अवैध शराब एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 71,000 रुपये की मशरूका जब्त की गई। कार्रवाई का विवरण 1. ग्राम खोड़ेरा में मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों पर कार्रवाई दिनांक 01.11.2026 की रात्रि में सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा ग्राम खोड़ेरा में राजकुंवर आदिवासी के घर के सामने आम रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर अवैध शराब रखकर विक्रय हेतु ले जा रहे आरोपी पुष्पेन्द्र लोधी पिता सुन्दर लोधी, उम्र 26 वर्ष, निवासी माड़ूमर, थाना कोतवाली टीकमगढ़ एवं बृजेश रैकवार पिता पूरन रैकवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी पठा, थाना कोतवाली टीकमगढ़ के कब्जे से एक लाल रंग की TVS अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 36 MQ 7996 तथा खाकी रंग के कार्टून एवं सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखे देशी मसाला व प्लेन शराब के कुल 240 क्वार्टर, मात्रा लगभग 43 लीटर 200 मिलीलीटर, कीमत लगभग 20,000 रुपये जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना बुड़ेरा में अपराध क्रमांक 279/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 2. मडखरा तिगैला के पास अवैध शराब जब्त मुखबिर की सूचना पर थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा मडखरा तिगैला के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरीशंकर पिता हरप्रसाद राय, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम नयागांव, थाना बुड़ेरा के कब्जे से प्लास्टिक की कुप्पी में रखी लगभग 03 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 300 रुपये जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 3. सरकारी स्कूल के पास पुरैनिया में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरकारी स्कूल के पास पुरैनिया में दबिश देकर आरोपी श्रीमती सीता कुम्हार पति बोरलाल कुम्हार, उम्र 50 वर्ष, निवासी पुरैनिया, थाना बुड़ेरा के कब्जे से प्लास्टिक की कुप्पी में रखी लगभग 03 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 300 रुपये जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई की प्रमुख उपलब्धियां कुल कार्रवाई : 03 अलग-अलग स्थानों पर कुल आरोपी : 04 कुल प्रकरण : 03 कुल अवैध शराब : लगभग 49 लीटर जब्त वाहन : 01 TVS अपाचे मोटरसाइकिल कुल जब्त मशरूका : लगभग 71,000 रुपये पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बुड़ेरा उनि. जयेंद्र गोयल, सउनि. चुन्नीलाल समरे, प्रआर. अमरनाथ, प्रआर. मुन्नालाल प्रजापति, आर. ऋषि प्रताप सिंह, आर. जितेन्द्र चन्देल, आर. चन्द्रभान राजपूत, आर. चन्द्रभान अहिरवार, मआर. अनुशा बुंदेला एवं मआर. सुनीता अहिरवार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।2
- थाना बडेरा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई , चार आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण दर्ज लगभग 49 लीटर अवैध शराब एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित कल 71 हजार रुपए की मसरूका जप्त *जिला पुलिस टीकमगढ़* *दिनांक : 02 नवम्बर 2026* *थाना बुड़ेरा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण दर्ज लगभग 49 लीटर अवैध शराब एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित कुल 71 हजार रुपये की मशरूका जब्त* पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 नवम्बर 2026 को थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर लगभग 49 लीटर अवैध शराब एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 71,000 रुपये की मशरूका जब्त की गई। कार्रवाई का विवरण 1. ग्राम खोड़ेरा में मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों पर कार्रवाई दिनांक 01.11.2026 की रात्रि में सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा ग्राम खोड़ेरा में राजकुंवर आदिवासी के घर के सामने आम रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर अवैध शराब रखकर विक्रय हेतु ले जा रहे आरोपी पुष्पेन्द्र लोधी पिता सुन्दर लोधी, उम्र 26 वर्ष, निवासी माड़ूमर, थाना कोतवाली टीकमगढ़ एवं बृजेश रैकवार पिता पूरन रैकवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी पठा, थाना कोतवाली टीकमगढ़ के कब्जे से एक लाल रंग की TVS अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 36 MQ 7996 तथा खाकी रंग के कार्टून एवं सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखे देशी मसाला व प्लेन शराब के कुल 240 क्वार्टर, मात्रा लगभग 43 लीटर 200 मिलीलीटर, कीमत लगभग 20,000 रुपये जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना बुड़ेरा में अपराध क्रमांक 279/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 2. मडखरा तिगैला के पास अवैध शराब जब्त मुखबिर की सूचना पर थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा मडखरा तिगैला के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरीशंकर पिता हरप्रसाद राय, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम नयागांव, थाना बुड़ेरा के कब्जे से प्लास्टिक की कुप्पी में रखी लगभग 03 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 300 रुपये जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 3. सरकारी स्कूल के पास पुरैनिया में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई थाना बुड़ेरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरकारी स्कूल के पास पुरैनिया में दबिश देकर आरोपी श्रीमती सीता कुम्हार पति बोरलाल कुम्हार, उम्र 50 वर्ष, निवासी पुरैनिया, थाना बुड़ेरा के कब्जे से प्लास्टिक की कुप्पी में रखी लगभग 03 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 300 रुपये जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई की प्रमुख उपलब्धियां कुल कार्रवाई : 03 अलग-अलग स्थानों पर कुल आरोपी : 04 कुल प्रकरण : 03 कुल अवैध शराब : लगभग 49 लीटर जब्त वाहन : 01 TVS अपाचे मोटरसाइकिल कुल जब्त मशरूका : लगभग 71,000 रुपये पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बुड़ेरा उनि. जयेंद्र गोयल, सउनि. चुन्नीलाल समरे, प्रआर. अमरनाथ, प्रआर. मुन्नालाल प्रजापति, आर. ऋषि प्रताप सिंह, आर. जितेन्द्र चन्देल, आर. चन्द्रभान राजपूत, आर. चन्द्रभान अहिरवार, मआर. अनुशा बुंदेला एवं मआर. सुनीता अहिरवार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- प्रदेश सरकार इस वर्ष को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए पंजीयन किया गया है। बालाघाट जिले में जो किसान पंजीयन नहीं करा पाए हैं उनके लिए पंजीयन पोर्टल 4 नवंबर तक खोल दिया गया है : CM प्रदेश सरकार इस वर्ष को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए पंजीयन किया गया है। बालाघाट जिले में जो किसान पंजीयन नहीं करा पाए हैं उनके लिए पंजीयन पोर्टल 4 नवंबर तक खोल दिया गया है : CM1
- दिगौड़ा क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना, मऊ बुजुर्ग में सवा करोड़ के जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी1
- सनसनी: चोरों के हौसले बुलंद, आरटीओ कार्यालय को बनाया अज्ञात चोरों ने निशाना *अब आरटीओ कार्यालय को बनाया अज्ञात चोरों ने अपना निशाना, हौसले बुलंद* *पीछे का दरवाजा तोड़कर हजारों का सामान चोरी, तलाश जारी* *टीकमगढ़।* जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों की नींद हराम है। घरों और मंदिरों के बाद अब अज्ञात चोरों ने एक सरकारी दफ्तर को ही निशाना बना डाला है। शहर के बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर स्थित आरटीओ कार्यालय में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे पूरे नगर में सनसनी फैल गई है। *पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे, अलमारियां खंगालीं -* प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर रात के समय आरटीओ कार्यालय के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर घुसने के बाद चोरों ने कार्यालय में रखी अलमारियों के ताले तोड़े और पूरा सामान खंगाल डाला। आशंका जताई जा रही है कि चोर नगदी की तलाश में कार्यालय में घुसे थे। आरटीओ अधिकारी प्रवीण नाहर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह कार्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। *कितना नुकसान, जांच के बाद होगा खुलासा -* फिलहाल चोरी में कितनी नगदी या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान गायब हुआ है, इसका सही आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस और आरटीओ विभाग मिलकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। *शहर में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग -* गौरतलब है कि टीकमगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। जेवरात, नकदी, वाहनों की बैटरी और अब सरकारी कार्यालय को निशाना बनाए जाने से लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों है। लोगों ने पुलिस गश्त व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।1