भदलय घाट में डूबे किशोर की सव बोरना घाट से हुई बरामद परिजनों में मचा कोहराम, सव को देखने उमड़ी भीड़। गोगरी प्रखंड के भदलय घाट में डूबे किशोर का शव बोरना घाट से गुरुवार की सुबह नौ बजे बरामद कर लिया गया है। शव मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नालन्दा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत मेतमा निवासी टकला बंजारा के पुत्र मो फिरोज के रूप में हुई है। इधर गोगरी थाना पुलिस के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेजने के तैयारी में जुट गई है। दरअसल में टकला बंजारा का परिवार महेशखूंट में इन दिनों रह रहा था। इसी दौरान किशोर बूढ़ी गंडक नदी में भदलय घाट के समीप नहाने के क्रम में बुधवार की दोपहर लापता हो गया था। कल से हो लापता की खोजबीन की जा रही थी। गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर लापता की खोजबीन में जुट गए थे। इसी बीच ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से किशोर का शव बोरना घाट से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मौके पर झिटकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया, मो शौकत, पंचायत समिति सदस्य कन्हैया सिंह आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का डीसीएलआर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच गुरुवार की दोपहर दो बजे तक जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश के आलोक में गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का डीसीएलआर राजकुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। और स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय नजर आए। इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे। डीसीएलआर ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवाइयों के स्टॉक, साफ-सफाई व्यवस्था, महिला प्रसव कक्ष सहित मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और दवा उपलब्धता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।1
- फैंसी डांस कंपटीशन स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावक के द्वारा प्रस्तुत किया गया खगड़िया शहर के बचपन प्ले स्कूल में1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- - कोलकाता से किडनैपिंग के पुराने मामले में बाढ़ का कुख्यात भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र बनाकर छिपा था आरोपी1
- सिमल कुमार1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- बेलदौर थाना गेट पर थाना अध्यक्ष के खिलाफ कुमारी देवी रानी द्वारा जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। #Beldour #Khagaria #BreakingNews #Protest #BiharNews #Media #PressFreedom #Viral #Trending #SidhaSach1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिटकीया पंचायत के आंगनवाड़ी भवन में गुरुवार को आईसीडीएस बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों को संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान सीडीपीओ तनुजा सहाय ने उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सही खान-पान से ही बच्चों का समुचित शारीरिक और मानसिक विकास संभव है। उन्होंने कुपोषण से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी, बिना कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा सुमन, तारा कुमारी, नीलम कुमारी, नूतन कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा कीं और लाभार्थियों को जागरूक किया। पोषण मेला के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच, वजन मापन तथा पोषण युक्त आहार के प्रदर्शन भी किए गए, जिससे लोगों को व्यवहारिक जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।1