गोगरी प्रखंड के झिटकीया पंचायत में पोषण मेला का किया गया आयोजन, महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिटकीया पंचायत के आंगनवाड़ी भवन में गुरुवार को आईसीडीएस बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों को संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान सीडीपीओ तनुजा सहाय ने उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सही खान-पान से ही बच्चों का समुचित शारीरिक और मानसिक विकास संभव है। उन्होंने कुपोषण से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी, बिना कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा सुमन, तारा कुमारी, नीलम कुमारी, नूतन कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा कीं और लाभार्थियों को जागरूक किया। पोषण मेला के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच, वजन मापन तथा पोषण युक्त आहार के प्रदर्शन भी किए गए, जिससे लोगों को व्यवहारिक जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- - कोलकाता से किडनैपिंग के पुराने मामले में बाढ़ का कुख्यात भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र बनाकर छिपा था आरोपी1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by किरण देव यादव1
- अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय तारापुर के तत्वावधान में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पारामाउंट एकेडमी व आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय, फायर प्रिवेंशन और जीवन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने की प्रक्रिया समझाई गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए। इस मौके पर आलोक कुमार झा, प्रिंसिपल उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित अग्निशमन कर्मी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा मत्तुनगर मुर्गा फॉर्म के पास आम के बगीचा में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार पंजीयन संख्या BR01PQ9871 को अवैध कोडिन कफ सिरप की कुल मात्रा 148 लिटर के साथ पकड़ा गया, चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, चालक की पहचान की जा रही है1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिटकीया पंचायत के आंगनवाड़ी भवन में गुरुवार को आईसीडीएस बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों को संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान सीडीपीओ तनुजा सहाय ने उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सही खान-पान से ही बच्चों का समुचित शारीरिक और मानसिक विकास संभव है। उन्होंने कुपोषण से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी, बिना कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा सुमन, तारा कुमारी, नीलम कुमारी, नूतन कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा कीं और लाभार्थियों को जागरूक किया। पोषण मेला के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच, वजन मापन तथा पोषण युक्त आहार के प्रदर्शन भी किए गए, जिससे लोगों को व्यवहारिक जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।1
- एडीईओ परीक्षा में 15–20 लाख की डील का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 22 गिरफ्तार1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1