Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jai mata di Jai Jwala maa,Maa apni sab pr kripa bnaye rakhe 🥰🥰 Jai mata di ❤️🔥
👑 Brahman Shubham 😎
Jai mata di Jai Jwala maa,Maa apni sab pr kripa bnaye rakhe 🥰🥰 Jai mata di ❤️🔥
More news from Shimla and nearby areas
- Jai mata di ❤️🔥1
- बैसाखी पर्व तक चलाया जाए मेला दुकानदारों ने रखी मांग बच्चों की परीक्षाएं मंदी की मार तथा बारिश से कारोबार से खर्च राशि की भरपाई करना भी मुश्किल सुजानपुर महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को लेकर के मेले में कारोबार दुकानदारी कर रहे सैकड़ो दुकानदार उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिले तथा उन्होंने व्यापार में मंदी तथा बारिश से हो रहे प्रभावित कारोबार को लेकर के अपनी समस्या रखी तथा मांग रखी की मेले को बैसाखी पर्व तक चलने दिया जाए ताकि वह अब तक हो रही घाटे से उभर सके सुजानपुर के विशाल चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली मेल को लेकर के सैकड़ो दुकानदारों का प्रतिनिधित्व मंडल दुकानदार मनोज कुमार की अगवाई में उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिला तथा एक मांग पत्र सौंप कर अपनी समस्या को रखा जिसमें उन्होंने बताया कि मेला जो पूर्व की भांति 1 मार्च से शुरू हो चुका है मेला शुरुआती दिनों में आने के कारण मेले में खासा कारोबार नहीं चलता था जिस कारण मंदी ही देखने को मिली वहीं जब अवकाश के दिनों में अचछे व्यापार कारोबारी की उम्मीद थी उन दिनों भारी बारिश के कारण मेला का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया तथा कारोबार ठप रहा जिस कारण उन्होंने जो सामान खरीदने तथा तहबजारी के रूप में प्लांट लिए हैं उनके लिए खर्च की गई धनराशि की भरपाई करना भी मुश्किल हो गया है हालत इस तरह से वने है कि घर से पैसे मंगवा कर गुजारा करना पड़ रहा है जम्मू कश्मीर से आए निसार हैदर खान ने बताया कि वे लंबे समय से मेले में कंबल साल बेचने का कारोबार कर रहे हैं लेकिन ऐसी मंदी पहली बार देखने को मिली , वही राजस्थान से गोकुल सिंह का कहना है कि उनका खाद्य पदार्थ का स्टाल लंबे समय से मेले में लग रहा है लेकिन राजस्थान स्टॉल पर जो भीड़ उमड़ती थी उस तरह का कारोबार नहीं है यूपी से आई बबलू जो रेडीमेड का काम करते हैं उन्होंने भी कहा कि मंदी चल रही है प्रितपाल जो क्रोकरी का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि ऐसा दौर पहली बार देखने को मिल रहा है, व्यापारियों का कहना है कि पहले मंदी की मार रही जबकि वार्षिक परीक्षाओं का बच्चों का दौर था वही बीच-बीच में बारिश होने के कारण मेले में कारोबार लगभग घाटे में जा रहा है दुकानदारों ने उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मांग रखी की मेला बैसाखी पर्व तक चलाया जाए उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला ने बताया कि दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर के पत्र सोपा है जिला उपायुक्त के ध्यान में इस बात को रखा जाएगा2
- हमीरपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ग्राम पंचायत डुग्घा में "वरिष्ठजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना" के तहत "डिजिटल और वित्तीय साक्षरता" विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिको को डिजिटल सेवाओं एवं वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित लेन-देन के उपायों पर विशेष बल दिया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमें मोबाइल पर किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। अगर कोई वित्तीय धोखाधडी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवायें और पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हमीरपुर के साइबर सेल में रिपोर्ट करें। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज शर्मा ने डिजिटल भुगतान प्रणालियों जैसे यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम उपयोग आदि के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत बैंकिंग सेवाओं, बचत योजनाओं, बीमा, पेंशन योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर बैंक प्रतिनिधि ने कहा कि डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है और इसके माध्यम से नागरिक आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।1
- Competitive Classes Tuition Classes Spoken Classes Music Classes1
- क्लब हटली में शिव महापुराण कथा के कथा व्यास आचार्य श्री श्री तरुण डोगरा ने बेलपत्र, रुद्राक्ष व विभूति के महत्व पर डाला प्रकाश, शिव कथा को बताया पापों से मुक्ति दिलाने वाली बंगाणा,उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही पावन शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का स्मरण करते हुए कथा श्रवण किया। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य श्री श्री तरुण डोगरा जी ने भगवान शंकर के विभिन्न स्वरूपों का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया। कथा के पंचम दिवस पर आचार्य श्री तरुण डोगरा जी ने कहा कि भगवान शंकर की कथा अत्यंत मंगलदायिनी है। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कथा सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाने वाली है तथा जो व्यक्ति सच्चे मन से शिव कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन पवित्र और सफल बन जाता है। आचार्य श्री तरुण डोगरा ने अपने प्रवचन में भगवान शंकर के स्वयंभू स्वरूपों का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शंकर के स्वयंभू प्रतिष्ठित चर बिंदु और गुरु लिंग का विशेष महत्व होता है। इनका श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन करने से जीव को मुक्ति के मार्ग में प्रवेश करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गुरु लिंग का पूजन आत्मा को शुद्ध करने वाला और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करने वाला माना गया है,कथा के दौरान आचार्य श्री तरुण डोगरा जी ने तीर्थों का भी महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थान केवल जल या भूमि का नाम नहीं होता, बल्कि वहां की पवित्रता, श्रद्धा और आस्था ही उसे तीर्थ बनाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि तीर्थों में जाकर स्नान, पूजा और दान करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर भगवान शंकर को अर्पित की जाने वाली पवित्र वस्तुओं का भी विस्तार से वर्णन किया गया। आचार्य श्री तरुण डोगरा ने कहा कि भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र का अत्यंत विशेष महत्व है। बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और श्रद्धा से अर्पित किया गया एक बेलपत्र भी भक्त के सभी कष्टों को दूर करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि बेलपत्र अर्पित करते समय शुद्ध मन और सच्चे भाव का होना अत्यंत आवश्यक है। आचार्य श्री तरुण डोगरा ने रुद्राक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना गया है और इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रुद्राक्ष धारण करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष केवल एक आभूषण नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक साधन है, जो साधक को आत्मिक उन्नति की ओर ले जाता है। इसके साथ ही विभूति के महत्व का भी वर्णन किया गया। आचार्य श्री तरुण डोगरा जी ने कहा कि विभूति का तिलक लगाने से मनुष्य को यह स्मरण रहता है कि यह शरीर नश्वर है और अंततः मिट्टी में मिल जाना है। विभूति व्यक्ति को अहंकार से दूर रहने और जीवन में सादगी अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि विभूति का प्रयोग आध्यात्मिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना गया है।कथा व्यास आचार्य श्री तरुण डोगरा जी ने भगवान शंकर के स्वरूप का वर्णन करते हुए मंगलाचरण के माध्यम से बताया कि भगवान शिव अनादि स्वरूप हैं। अर्थात भगवान शिव का न कोई आदि है, न मध्य और न ही अंत है। वे सदैव एक समान और शांत स्वरूप में विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सदाशिव हर परिस्थिति में परम शांति का स्वरूप धारण करते हैं और अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, यदि मनुष्य भगवान शिव का स्मरण करता है तो उसे हर समस्या से उबरने की शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति मनुष्य को धैर्य, संयम और सहन शीलता का पाठ पढ़ाती है और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। कथा स्थल पर "हर हर महादेव" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। शिव महा पुराण कथा के पंचम दिवस पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। क्लब के प्रधान मदन सोनी ,स्थानीय पंचायत के उपप्रधान सुरेन्द्र हटली ने बताया कि शिव महापुराण कथा का यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कथा में आचार्य श्री तरुण डोगरा जी ने सभी श्रद्धालुओं को नियमित रूप से भगवान शिव का स्मरण करने और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शिव कथा का श्रवण करता है और भगवान शिव की भक्ति करता है, उसके जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पंचम दिवस की कथा के सफल आयोजन के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने आगामी दिवसों की कथा में भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। बही विशाल भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर महासचिव संजय सोनी मंच संचालक किशन दत्त शास्त्री कमलदेव शास्त्री,किशन देव शर्मा,विवेक शील शर्मा,सुरेन्द्र राणा दिनेश खत्री अनिल बंटू बाबा सुमित सहगल बबीता साईं नीटू भाई ओम प्रकाश सोनी समर धीमान आदि सभी सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।1
- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सड़क और खेल अधोसंरचना से जुड़ी लगभग 60 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इन परियोजनाओं के साकार होने से क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था मजबूत होने के साथ युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उपमुख्यमंत्री ने 48.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के अंतर्गत करीब साढ़े 17 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। इसके साथ ही पालकवाह, कांगड़ और बढेड़ा खड्ड पर तीन पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे मार्ग की वहन क्षमता बढ़ेगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। इस सड़क के विकसित होने से औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा सीमावर्ती इलाकों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने हरोली क्षेत्र के रोड़ा गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से ऊना जिला एथलेटिक्स प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा और खिलाड़ियों को आधुनिक तथा वैज्ञानिक प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।1
- Post by Dinesh Kumar1
- , हमीरपुर सोमवार को हमीरपुर के हमीर भवन में एचआईवी से ग्रसित मरीज के सुधार को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौर ने की है इस बैठक में मुख्य। चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एचआईवी मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और समाज में उनसे भेदभाव न करने से संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं इस मौके पर हमीरपुर के सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में एचआईवी से ग्रसित मरीजों के सुधार को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि एचआईवी के मरीजों के साथ अगर किसी प्रकार का भेदभाव किया जाता है तो मरीज इसकी शिकायत जिला चिकित्सा मुख्यालय में कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 0 से 18 वर्ष के जो बच्चे एचआईवी से ग्रसित है उनके लिये स्वास्थ्य विभाग ओर से 300 से ₹800 सहायता राशि प्रदान की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित लोगों के लिए हिमाचल सरकार की ओर से भी ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रतिमा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित मरीज समय पर दवा दवाई का सेवन करते रहे तो उनके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। बाइट-- डॉ प्रवीण (सीएमओ हमीरपुर) वहीं सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि एआरटीसी हमीरपुर में जिला हमीरपुर सहित ऊना, बिलासपुर, मंडी के सीमावर्ती क्षेत्रों के 1140 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में 843 एचआईवी ग्रसित मरीज इलाज की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। बाइट-- डॉ प्रवीण (सीएमओ हमीरपुर)2