logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दो लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

10 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दो लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारो को रौंदा, बाइक सवार युवको मे एक की मौके पर दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर घायल , सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार , मामला बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव के पास का !
    2
    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारो को रौंदा,
बाइक सवार युवको मे एक की मौके पर दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर घायल ,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच,
आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार ,
मामला बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव के पास का !
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by भारतसूत्र Live TV
    1
    Post by भारतसूत्र Live TV
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Mamta chaurasiya
    1
    Post by Mamta chaurasiya
    user_Mamta chaurasiya
    Mamta chaurasiya
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बांदा : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के साथ पुलिस लाइन बांदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें संवेदनशीलता, धैर्य एवं सदाचारपूर्ण व्यवहार अपनाने की सीख दी तथा प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस लाइन बांदा के नवीन सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में अपराधों की रोकथाम, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आगामी त्योहारों—महाशिवरात्रि, होली, रमजान, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी—को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान गंभीर अपराधों, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, साइबर अपराध सहित अन्य मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक ने विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। त्योहारों के दृष्टिगत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी चेकिंग एवं सोशल मीडिया की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव अथवा असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, शांति समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया। बैठक में गुंडों, माफियाओं, हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-टेन व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। चोरी, लूट, नकबजनी एवं टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गश्त और प्रभावी रात्रि गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महिला संबंधी अपराधों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण करने, महिला हेल्पडेस्क, एंटी-रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, शालीन व्यवहार और प्रभावी जनसुनवाई पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    बांदा : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के साथ पुलिस लाइन बांदा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें संवेदनशीलता, धैर्य एवं सदाचारपूर्ण व्यवहार अपनाने की सीख दी तथा प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत पुलिस लाइन बांदा के नवीन सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में अपराधों की रोकथाम, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आगामी त्योहारों—महाशिवरात्रि, होली, रमजान, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी—को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान गंभीर अपराधों, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, साइबर अपराध सहित अन्य मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक ने विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
त्योहारों के दृष्टिगत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी चेकिंग एवं सोशल मीडिया की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव अथवा असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, शांति समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया।
बैठक में गुंडों, माफियाओं, हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-टेन व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। चोरी, लूट, नकबजनी एवं टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गश्त और प्रभावी रात्रि गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महिला संबंधी अपराधों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण करने, महिला हेल्पडेस्क, एंटी-रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, शालीन व्यवहार और प्रभावी जनसुनवाई पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • ज्योति नारायण ने त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनाती, पैदल गश्त, चेकिंग व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आदेश। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
    1
    ज्योति नारायण ने त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनाती, पैदल गश्त, चेकिंग व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आदेश। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • #Apkiawajdigital खबर: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। इस उच्च-स्तरीय बैठक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी और अभूतपूर्व स्तर पर रही। सीक्रेट सर्विस की भारी मोटरकेड तैनात की गई, जबकि I-695W हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। आसमान में दो हेलिकॉप्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। अमेरिकी प्रशासन ने स्पष्ट रूप से किसी भी तरह का जोखिम लेने से इनकार किया है, जिससे इस यात्रा की संवेदनशीलता का अंदाजा लगता है। (यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब मध्य पूर्व में ईरान को लेकर तनाव चरम पर है।)
    1
    #Apkiawajdigital
खबर:  
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं।  
इस उच्च-स्तरीय बैठक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी और अभूतपूर्व स्तर पर रही। सीक्रेट सर्विस की भारी मोटरकेड तैनात की गई, जबकि I-695W हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। आसमान में दो हेलिकॉप्टर लगातार निगरानी कर रहे थे।  
अमेरिकी प्रशासन ने स्पष्ट रूप से किसी भी तरह का जोखिम लेने से इनकार किया है, जिससे इस यात्रा की संवेदनशीलता का अंदाजा लगता है।  
(यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब मध्य पूर्व में ईरान को लेकर तनाव चरम पर है।)
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बांदा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है… इसी क्रम में अतर्रा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगर पालिका के सामने, कस्बा अतर्रा से मनोज नाम के अभियुक्त को दबोचा गया… जिसके पास से एक थैले में रखे 22 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बांदा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है… इसी क्रम में अतर्रा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगर पालिका के सामने, कस्बा अतर्रा से मनोज नाम के अभियुक्त को दबोचा गया… जिसके पास से एक थैले में रखे 22 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर नेशनल हाईवे 34 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी पेट्रोल पम्प के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि ट्रक के कैबिन में फंसे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकल गयाहमीरपुर के भरवा सुमेरपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास NH 34 पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एक ट्रक के कैबिन में फंसे दो लोगों को बाहर निकालने के लिए मशक्कत की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    4
    हमीरपुर नेशनल हाईवे 34 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी पेट्रोल पम्प के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि ट्रक के कैबिन में फंसे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकल गयाहमीरपुर के भरवा सुमेरपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास NH 34 पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
एक ट्रक के कैबिन में फंसे दो लोगों को बाहर निकालने के लिए मशक्कत की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
हादसे के चलते हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बांदा । समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी नरैनी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची से कथित रूप से फर्जी तरीके से नाम काटे जाने का गंभीर आरोप लगाया। आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ कार्यक्रम के द्वितीय चरण के दौरान सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गठजोड़ कर प्रारूप-07 का दुरुपयोग किया जा रहा है।
    1
    बांदा । समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी नरैनी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची से कथित रूप से फर्जी तरीके से नाम काटे जाने का गंभीर आरोप लगाया। आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ कार्यक्रम के द्वितीय चरण के दौरान सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गठजोड़ कर प्रारूप-07 का दुरुपयोग किया जा रहा है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.