Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनेंद्रगढ़ में 8 परिवारों के सामने आवागमन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है... वर्षों पुराने रास्ते को कथित तौर पर बंद कर दिए जाने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर सहित सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
Sawan kumar
मनेंद्रगढ़ में 8 परिवारों के सामने आवागमन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है... वर्षों पुराने रास्ते को कथित तौर पर बंद कर दिए जाने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर सहित सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- ब्रेकिंग न्युज कृष्णाजन्माष्टमी के आवसर पर वभय मटकी फोड का आयोजन हुआ। आज कृष्णाजन्माष्टमी के आवसर पर ग्राम पंचायत पाराडोल (तिराहा) मे मटकीफोड का आयोजन हुआ जिसमे सम्सथ ग्रामवासी समलित हुऐ और हार वर्ष के भाती हरसोऊलास के साथ कार्यकर्म संपन्न हुआ।3
- मनेंद्रगढ़ में 8 परिवारों के सामने आवागमन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है... वर्षों पुराने रास्ते को कथित तौर पर बंद कर दिए जाने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर सहित सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।1
- नहीं रहे मीसा बंदी चन्द्र शेखर उपाध्याय जी गॉड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मान लोकतंत्र सेनानी को नम आँखों से दी गई विदाई मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी श्रद्धांजलि नगर में शोक की लहर कोतमा -( रमाकांत शुक्ला ) 1975 के आपातकाल के दौरान महीनों जेल में बंद रहने वाले कोतमा के मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानी चंद्रशेखर उपाध्याय जी का इलाज के दौरान कल दुखद निधन हो गया। जिनकी शव यात्रा आज निज निवास से मुक्तिधाम को रवाना हुई। शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या के साथ कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल एवं जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी सहित कई भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कोतमा के मुक्तिधाम में चंद्रशेखर उपाध्याय जी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। विदित हो कि 1975 में इंदिरागांधी के शासनकाल में आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कई लोगों को बिना किसी एफआईआर के जेल भेज दिया गया था। जिन्हें 2008 में शिवराज सिंह के शासनकाल में लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देकर मीसाबंदियों को 'लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि' शुरू की गई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने 8 अप्रैल 2016 को नियमों में संशोधन करके मीसाबंदियों को 'लोकतंत्र सेनानी' का दर्जा दिया था, और बाद में विधिवत रूप से अगस्त 2018 में 'मध्य प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम, 2018' पारित किया गया। बाद में कमलनाथ सरकार में इसे रद्द कर दिया गया था। पुनः शिवराज सरकार में इसे लागू किया गया। वर्तमान में डॉक्टर मोहन यादव के शासन काल में मीसाबंदियों को मृत्यु परांत राजकीय सम्मान के साथ विदाई एवं 10 हजार रुपए उनके कार्यक्रम हेतु देने की घोषणा की गई थी।4
- 📰 जय जोहार छत्तीसगढ़ NEWS 🚨 4 करोड़ से अधिक के गांजा मामले में फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार जयनगर पुलिस ने बरही-कटनी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा पूर्व में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी, 848 किलो 650 ग्राम गांजा और बस जब्त सूरजपुर। थाना जयनगर पुलिस ने 4 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के गांजा जब्ती एवं एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मध्यप्रदेश के कटनी जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी में घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर जयनगर थाना लाया। 🔴 848 किलो 650 ग्राम गांजा हुआ था बरामद पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को सूचना मिली थी कि अंबिकापुर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक CG 15 EH 4301 में कुछ लोग बोरी और कपड़े में बंधी गठरियों के जरिए गांजा ले जा रहे हैं। गठरियों के ऊपर झाड़ू भी बांधी गई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने सिलफिली में बस को रोककर जांच की। बस में चालक सहित छह महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान सीट के नीचे, ऊपर और स्लीपर सीटों में रखी 53 बोरियों एवं कपड़े-साड़ी में बंधी गठरियों से कुल 848 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 478 नग झाड़ू, परिवहन में प्रयुक्त बस और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। ⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले में गोल झरनी, उनर बाई, रूजीना, अटरिया, अन्टबाई, पेहरी बाई और बस चालक छोटन राम सहित आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 20(बी), 20(II)(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले में फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। 🔎 तकनीकी संसाधनों से मिली आरोपी की लोकेशन पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने मामले में इण्ड-टू-इण्ड विवेचना करते हुए फरार आरोपियों की हरसंभव पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान थाना जयनगर पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से फरार आरोपी जाजोन सिंह के ग्राम खिरहनी, बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम मध्यप्रदेश रवाना हुई और घेराबंदी कर जाजोन पारधी पिता कदम पारधी, उम्र 39 वर्ष, निवासी खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद आरोपी को थाना जयनगर लाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 24 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। 🚔 फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक मामले में इण्ड-टू-इण्ड विवेचना लगातार जारी है तथा अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 👮 कार्रवाई में इनकी रही सक्रिय भूमिका थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, एसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का, आरक्षक जितेन्द्र साहू एवं हरि सिंह कार्रवाई में सक्रिय रहे। जय जोहार छत्तीसगढ़ NEWS संपादक – शिवनाथ बघेल 📞 99779011942
- राजनगर के वार्ड क्रमांक 12 में धंसी जमीन, 30 फीट गहरा हुआ गोफ पुराना मुहाड़ा के पास वीरेंद्र सिंह ठेकेदार की बाउंड्री के सामने हुई घटना अनूपपूर/राजनगर - नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के वार्ड क्रमांक 12 स्थित पुराना मुहाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक जमीन धंसने से बड़ा गोफ बन जाने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वीरेंद्र सिंह ठेकेदार की बाउंड्री के सामने बने इस गोफ की चौड़ाई करीब 4 फीट तथा गहराई लगभग 30 फीट बताई जा रही है। घटना की जानकारी वार्डवासियों द्वारा नगर परिषद को दिए जाने के बाद परिषद के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही नगर परिषद राजनगर के अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं पार्षद समय पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। गोफ की गहराई अधिक होने के कारण इसे गंभीरता से लेते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अचानक जमीन के धंसने से यह गहरा गड्ढा निर्मित हुआ है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कालरी प्रबंधन को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौके का तकनीकी निरीक्षण कराया जा सके और जमीन धंसने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। क्षेत्र में पूर्व से खनन गतिविधियों के कारण जमीन के धंसने की आशंका को देखते हुए कालरी प्रबंधन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, नगर परिषद द्वारा तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए गोफ के चारों ओर फेंसिंग कराई जा रही है, ताकि कोई व्यक्ति अथवा मवेशी गलती से गहरे गड्ढे के समीप पहुंचकर दुर्घटना का शिकार न हो। परिषद की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को चिन्हित कर लोगों को दूर रखने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद वार्डवासियों ने नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ की गहराई काफी अधिक है, इसलिए स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द स्थल का तकनीकी परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराई जा रही है तथा कालरी प्रबंधन को सूचना देकर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग से भी क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है। खबर में प्रभावित क्षेत्र स्पष्ट करें अनिश्चित दावों को सावधानी से लिखें1
- बड़ी खबर: एमएस धोनी ने IPL से संन्यास की खबरों को बताया गलत, कहा- खेलने का फैसला अभी बाकी स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के IPL भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और उससे जुड़ी खबरों के अनुसार, धोनी ने IPL से संन्यास लेने की अटकलों को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल उन्होंने आगामी सीजन में खेलने या न खेलने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। वायरल वीडियो में धोनी के हवाले से कहा गया है कि, “धोनी 16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करने आते हैं और विकेटकीपिंग भी करेंगे। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है, तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना ही सही होगा।” हालांकि, धोनी के IPL भविष्य को लेकर CSK या धोनी की ओर से अंतिम आधिकारिक घोषणा सामने आना बाकी है। IPL में शानदार रहा है धोनी का रिकॉर्ड एमएस धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 IPL खिताब दिलाए हैं। उनके नेतृत्व में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब अपने नाम किया। धोनी ने IPL में अब तक 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। विकेटकीपर के रूप में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने 136 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 97 मैचों में टीम को हार मिली। फैंस को है अगले फैसले का इंतजार एमएस धोनी के भविष्य को लेकर CSK और क्रिकेट प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि धोनी अपने अगले IPL सीजन को लेकर कब और क्या अंतिम फैसला लेते हैं।2
- shri Krishna bhagwan k janmdiwas k awser per shri krishna ballfhbhai mandir bhagwanpur k pandit ji ki gayi batchit k ansh .khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.2
- रेस्क्यू दल ने खोजा तालाब में युवक का शव, लखनपुर गांव से गुरुवार की शाम से लापता रहा युवक अनूपपुर - जिला मुख्यालय अनूपपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित लखनपुर गांव में गुरुवार की शाम से 21 वर्ष युवक लापता रहा,शुक्रवार की सुबह लापता युवक की चप्पल घर के पीछे स्थित तालाब के पास मिलने पर तालाब में डूब जाने के संदेह पर आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू दल ने 16 घंटे बाद खोजबीन के दौरान युवक का शव तालाब के अंदर डूबे हुए स्थिति में बरामद कर पुलिस को सोपा। जिला मुख्यालय अनूपपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित लखनपुर गांव के वार्ड क्रमांक 7 शंकर मंदिर के पास के निवासी निरंजन पटेल जो ग्राम पंचायत लखनपुर में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं के 21 वर्षीय बालक प्रतीक उर्फ आकार पटेल जो 3 सितंबर गुरुवार की शाम 6:30 बजे से घर से लापता होने पर परिजनों एवं ग्रामीण जनों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पूरी रात खोजबीन की किंतु रात भर युवक का कहीं पता नहीं चल सका शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन घर से कुछ दूर पर स्थित अमहाई तालाब के मेढ में युवक की चप्पल पड़े होना दिखने पर परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा कोतवाली पुलिस को युवक के तालाब के अंदर पानी में डूब जाने का संदेह व्यक्त करते हुए खोजबीन कराए जाने की मांग पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के एसडीईआरएफ आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू दल को घटना की सूचना दिए जाने पर रेस्क्यू दल प्रभारी रामनरेश भवेदी अपने 8 सदस्यीय रेस्क्यू दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अमहाई तालाब में विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जिस पर शुक्रवार की दोपहर लापता युवक का शव तालाब के अंदर गहरे पानी में मिलने पर रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर मृतक के शव को कोतवाली पुलिस को सौपा सहा,उप निरीक्षक महिपाल प्रजापति पुलिस दल के साथ स्थल पर मृतक के शव का पंचनामा कर साक्षियो के कथन लेते हुए मृतक के शव का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद शव के कफन दफन हेतु परिजनों को सौपा। मृत युवक प्रतीक पटेल आईटीआई अनूपपुर में अध्ययन रत रहा है जो होनहार एवं अध्यापन करने विशेष रुचि रखने से पूरे विद्यालय में अपना एक अलग स्थान बनाकर रख रहा है।1