“मोदी राज में फिर लौटा लकड़ी का चूल्हा” — कांग्रेस नेता सैफ मंसूरी का सरकार पर हमला *रिपोर्ट//तनवीर राणा* कांग्रेस पार्टी के युवा नेता एवं यूथ कांग्रेस बिजनौर के जिला महासचिव तथा शेरकोट निवासी सैफ मंसूरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नाराजगी जताई। सैफ मंसूरी ने अपने आवास पर प्रतीकात्मक रूप से लकड़ी का चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने नारा दिया, “मोदी के राज में चूल्हा आया हाथ में”। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और गैस सिलेंडर की समस्या ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सैफ मंसूरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है, जिससे आम जनता को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे खुद एक महीने से सिलेंडर नहीं मिला है और अभी तक बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति के कारण लोगों को मजबूरन लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंत में सैफ मंसूरी ने कहा कि जनता अब इस सरकार से परेशान हो चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब जरूर देगी।

- *मोहम्मद सुलेमान की विदाई पर मदरसा इस्लामिया अरबिया में भावुक समारोह* *रिपोर्ट//तनवीर राणा* धामपुर। नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान मदरसा इस्लामिया अरबिया में मोहम्मद सुलेमान की विदाई के अवसर पर एक गरिमामयी एवं भावुक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, गणमान्य लोगों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें सम्मानित किया। मोहम्मद सुलेमान ने 18 अगस्त 1998 से 31 मार्च 2026 तक मदरसे में लगातार सेवाएं दीं। करीब 27 वर्ष, 7 माह और 17 दिन के इस लंबे कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उनके समर्पण और कार्यशैली की सभी वक्ताओं ने सराहना की। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद आफाक, डॉ. हाजी मोहम्मद कमाल, मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी, मास्टर फरीद अहमद, मास्टर अफजाल,सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा रहमान खान, शिबली और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने मोहम्मद सुलेमान के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।1
- Post by HNNK News Sabir1
- Post by Rajkumar Raj1
- नजीबाबाद में सभी जगह बड़े धूम धाम मनाया गया दुर्गा अष्टमी का पर्व छोटी छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर दक्षिणा एवं उपहार देकर मनाया गया दुर्गा अष्टमी का पर्व4
- Post by Bebi Singh1
- Post by Jpn7 News1
- उत्तराखंड की भाजपा सरकार की निर्लज्जता देखिए! अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'VIP' के तौर पर चर्चाओं में आए दुष्यंत गौतम के वकील गौरव भाटिया को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 'वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता' नियुक्त कर दिया। क्या धामी जी को पूरे राज्य में कोई योग्य वकील नहीं मिला? क्या यह नियुक्ति अंकिता के दोषियों और उनके संरक्षकों की पैरवी करने का 'पुरस्कार' है? टीवी पर अपशब्द कहने वाले प्रवक्ता को देवभूमि का रक्षक बनाना प्रदेश के स्वाभिमान का अपमान है। मुख्यमंत्री जी, यह 'पॉलीटिकल नेक्सस' साफ बता रहा है कि आपकी प्राथमिकता न्याय नहीं, बल्कि अपनों को बचाना है।1
- *बिजनौर: थाना प्रभारी पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत*1
- बिजनौर के थाना शिवाला कला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आजमगढ़ उर्फ रतनगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ के निवासी सतनाम सिंह के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग की इस घटना में घर के अंदर रखा सारा कीमती सामान, जिसमें अनाज, कपड़े, नकदी और फर्नीचर शामिल था, पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पीड़ित सतनाम सिंह के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें लगभग ढाई लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वे इस भारी नुकसान से उबर सकें।1