*मोहम्मद सुलेमान की विदाई पर मदरसा इस्लामिया अरबिया में भावुक समारोह* *रिपोर्ट//तनवीर राणा* धामपुर। नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान मदरसा इस्लामिया अरबिया में मोहम्मद सुलेमान की विदाई के अवसर पर एक गरिमामयी एवं भावुक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, गणमान्य लोगों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें सम्मानित किया। मोहम्मद सुलेमान ने 18 अगस्त 1998 से 31 मार्च 2026 तक मदरसे में लगातार सेवाएं दीं। करीब 27 वर्ष, 7 माह और 17 दिन के इस लंबे कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उनके समर्पण और कार्यशैली की सभी वक्ताओं ने सराहना की। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद आफाक, डॉ. हाजी मोहम्मद कमाल, मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी, मास्टर फरीद अहमद, मास्टर अफजाल,सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा रहमान खान, शिबली और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने मोहम्मद सुलेमान के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- Post by नीरज कुमार3
- “मोदी राज में फिर लौटा लकड़ी का चूल्हा” — कांग्रेस नेता सैफ मंसूरी का सरकार पर हमला *रिपोर्ट//तनवीर राणा* कांग्रेस पार्टी के युवा नेता एवं यूथ कांग्रेस बिजनौर के जिला महासचिव तथा शेरकोट निवासी सैफ मंसूरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नाराजगी जताई। सैफ मंसूरी ने अपने आवास पर प्रतीकात्मक रूप से लकड़ी का चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने नारा दिया, “मोदी के राज में चूल्हा आया हाथ में”। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और गैस सिलेंडर की समस्या ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सैफ मंसूरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है, जिससे आम जनता को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे खुद एक महीने से सिलेंडर नहीं मिला है और अभी तक बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति के कारण लोगों को मजबूरन लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंत में सैफ मंसूरी ने कहा कि जनता अब इस सरकार से परेशान हो चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब जरूर देगी।1
- *जय माता दी जय माता दी जय माता दी....*1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- बिजनौर:आज समूचे जनपद में दुर्गा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मन्दिरो में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखी गई। दुर्गा अष्टमी पर व्रत (उपवास) समापन पर कन्याओं का घर घर पूजन कर यथा सम्भव भोजन ग्रहण और उपहार देकर विदा किया गया।1
- Post by Rajkumar Raj1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1