चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर नगर में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के करतबों ने बांधा समां धामपुर। चैत्र नवरात्र दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर में माता द्रोपदी देवी मंदिर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय और उत्सवी वातावरण में सराबोर कर दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम सिद्ध पीठ प्राचीन माता द्रौपदी देवी मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः माता द्रोपती देवी मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ महाराजा सूरसेन सैनी चौक से पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, जिला महामंत्री दिनेश सैनी , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ,डॉक्टर आदित्य अग्रवाल,सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नारियल भंजन एवं गुब्बारे उड़ा कर किया गया। इसके साथ ही धार्मिक नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में माता द्रोपदी देवी, श्री राधाकृष्ण, श्री राम दरबार, बजरंगबली, मां काली अखाड़ा तथा शिव तांडव गणपति की सजीव और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी सजावट और भक्तिमय संगीत के बीच इन झाकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। युवाओं ने दिखाए करतब जुलूस में शामिल अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक युद्धकला और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक उपकरणों के साथ किए गए करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। शोभायात्रा स्योहारा चुंगी से प्रारंभ होकर श्री मैं मार्केट भगत सिंह चौक, , खरी कुआं, सुभाष चौक,, फल चौक और स्टेशन मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भीड़ उमड़ी रही।
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर नगर में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के करतबों ने बांधा समां धामपुर। चैत्र नवरात्र दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर में माता द्रोपदी देवी मंदिर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय और उत्सवी वातावरण में सराबोर कर दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम सिद्ध पीठ प्राचीन माता द्रौपदी देवी मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः माता द्रोपती देवी मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ महाराजा सूरसेन सैनी
चौक से पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, जिला महामंत्री दिनेश सैनी , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ,डॉक्टर आदित्य अग्रवाल,सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नारियल भंजन एवं गुब्बारे उड़ा कर किया गया। इसके साथ ही धार्मिक नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में माता द्रोपदी देवी, श्री राधाकृष्ण, श्री राम दरबार, बजरंगबली, मां काली अखाड़ा तथा शिव तांडव गणपति की सजीव और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी सजावट और भक्तिमय संगीत के बीच इन झाकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध
कर दिया। मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। युवाओं ने दिखाए करतब जुलूस में शामिल अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक युद्धकला और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक उपकरणों के साथ किए गए करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। शोभायात्रा स्योहारा चुंगी से प्रारंभ होकर श्री मैं मार्केट भगत सिंह चौक, , खरी कुआं, सुभाष चौक,, फल चौक और स्टेशन मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भीड़ उमड़ी रही।
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- Post by नीरज कुमार3
- “मोदी राज में फिर लौटा लकड़ी का चूल्हा” — कांग्रेस नेता सैफ मंसूरी का सरकार पर हमला *रिपोर्ट//तनवीर राणा* कांग्रेस पार्टी के युवा नेता एवं यूथ कांग्रेस बिजनौर के जिला महासचिव तथा शेरकोट निवासी सैफ मंसूरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नाराजगी जताई। सैफ मंसूरी ने अपने आवास पर प्रतीकात्मक रूप से लकड़ी का चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने नारा दिया, “मोदी के राज में चूल्हा आया हाथ में”। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और गैस सिलेंडर की समस्या ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सैफ मंसूरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है, जिससे आम जनता को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे खुद एक महीने से सिलेंडर नहीं मिला है और अभी तक बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति के कारण लोगों को मजबूरन लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंत में सैफ मंसूरी ने कहा कि जनता अब इस सरकार से परेशान हो चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब जरूर देगी।1
- *जय माता दी जय माता दी जय माता दी....*1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- Post by HNNK News Sabir1
- बिजनौर:आज समूचे जनपद में दुर्गा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मन्दिरो में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखी गई। दुर्गा अष्टमी पर व्रत (उपवास) समापन पर कन्याओं का घर घर पूजन कर यथा सम्भव भोजन ग्रहण और उपहार देकर विदा किया गया।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1