logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अटरिया,बेकाबू डीसीएम ने मचाई तबाही, दुकान-मकान तोड़ते हुए घर में घुसी अटरिया,बेकाबू डीसीएम ने मचाई तबाही, दुकान-मकान तोड़ते हुए घर में घुसी पिकअप में जोरदार टक्कर के बाद सड़क किनारे कई ढांचे और पेड़ क्षतिग्रस्त, चालक घायल अटरिया सीतापुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर के सिधौली के थाना अटारिया क्षेत्र के गोधना गांव में बुधवार को तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पिकअप डाला से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम सड़क किनारे स्थित दुकान और दो मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए ट्राली व पेड़ से जा टकराई और आखिरकार एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डीसीएम की रफ्तार तेज थी। अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे खड़े पिकअप डाला में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम ने रास्ते में आई दुकान, दो मकानों, ट्राली और पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन एक मकान में घुसने के बाद रुका। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का प्रयास करते हुए डीसीएम चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक के घायल होने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लाखों के नुकसान का अनुमान हादसे में सड़क किनारे स्थित दुकान और मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ट्राली और पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में डीसीएम के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

10 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

अटरिया,बेकाबू डीसीएम ने मचाई तबाही, दुकान-मकान तोड़ते हुए घर में घुसी अटरिया,बेकाबू डीसीएम ने मचाई तबाही, दुकान-मकान तोड़ते हुए घर में घुसी पिकअप में जोरदार टक्कर के बाद सड़क किनारे कई ढांचे और पेड़ क्षतिग्रस्त, चालक घायल अटरिया सीतापुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर के सिधौली के थाना अटारिया क्षेत्र के गोधना गांव में बुधवार को तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पिकअप डाला से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम सड़क किनारे स्थित दुकान और दो मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए ट्राली व पेड़ से जा टकराई और आखिरकार एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डीसीएम की रफ्तार तेज थी। अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे खड़े पिकअप डाला में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम ने रास्ते में आई दुकान, दो मकानों, ट्राली और पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन एक मकान में घुसने के बाद रुका। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का प्रयास करते हुए डीसीएम चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक के घायल होने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लाखों के नुकसान का अनुमान हादसे में सड़क किनारे स्थित दुकान और मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ट्राली और पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में डीसीएम के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद लूट, चोरी और नकबजनी समेत कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया,सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में अटरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने ग्राम मनवा निवासी समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद (27) को गिरफ्तार किया। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना अटरिया में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार समीमुद्दीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कमलापुर, सिधौली और अटरिया थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास में शामिल प्रमुख मामले— मु0अ0सं0 417/2022, धारा 20/08 एनडीपीएस एक्ट, थाना कमलापुर। मु0अ0सं0 225/2023, धारा 392/411/458 भादवि, थाना अटरिया। मु0अ0सं0 405/2022, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सिधौली। मु0अ0सं0 225/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना अटरिया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कांस्टेबल सोनू गिरी और कांस्टेबल अश्वनी सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद
अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद
लूट, चोरी और नकबजनी समेत कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया,सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में अटरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने ग्राम मनवा निवासी समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद (27) को गिरफ्तार किया।
तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना अटरिया में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार समीमुद्दीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कमलापुर, सिधौली और अटरिया थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास में शामिल प्रमुख मामले—
मु0अ0सं0 417/2022, धारा 20/08 एनडीपीएस एक्ट, थाना कमलापुर।
मु0अ0सं0 225/2023, धारा 392/411/458 भादवि, थाना अटरिया।
मु0अ0सं0 405/2022, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सिधौली।
मु0अ0सं0 225/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना अटरिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कांस्टेबल सोनू गिरी और कांस्टेबल अश्वनी सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सेमरा कलां में गांव में जाने वाली सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है ग्रामीण के लोग बहुत परेशान हैं
    1
    ग्राम पंचायत सेमरा कलां में गांव में जाने वाली सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है ग्रामीण के लोग बहुत परेशान हैं
    user_Vineet Kumar
    Vineet Kumar
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ.. मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर ठाकुरगंज पुलिस का शिकंजा JCP बाबलू कुमार के दिशा-निर्देशन में ठाकुरगंज पुलिस की कार्रवाई.. प्रेरणा स्थल पार्क के पास पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान.. मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर की गई कार्रवाई, काटे गए चालान.. कई वाहनों से मौके पर ही उतरवाए गए मोडिफाइड साइलेंसर.. ACP चौक शुभम सिंह के निर्देशन में चला अभियान.. इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की चेकिंग.. चौकी प्रभारी प्रेरणा स्थल प्रशांत सिंह, उप निरीक्षक अमर सिंह व कांस्टेबल विनोद कुमार राणा वा टीम रही मौजूद.. मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों में मचा हड़कंप। जी टाइम्स संवाददाता अमन राठौर
    2
    लखनऊ.. मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर ठाकुरगंज पुलिस का शिकंजा

JCP बाबलू कुमार के दिशा-निर्देशन में ठाकुरगंज पुलिस की कार्रवाई..

प्रेरणा स्थल पार्क के पास पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान..

मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर की गई कार्रवाई, काटे गए चालान..

कई वाहनों से मौके पर ही उतरवाए गए मोडिफाइड साइलेंसर..

ACP चौक शुभम सिंह के निर्देशन में चला अभियान..

इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की चेकिंग..

चौकी प्रभारी प्रेरणा स्थल प्रशांत सिंह, उप निरीक्षक अमर सिंह व कांस्टेबल विनोद कुमार राणा वा टीम रही मौजूद..

मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों में मचा हड़कंप।

जी टाइम्स

संवाददाता अमन राठौर
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    7 min ago
  • राजधानी लखनऊ ठाकुरगंज में एक ही जगह लगातार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात! ठाकुरगंज के सराय मालीखा चौकी क्षेत्र स्थित मेंडलीफ हॉस्पिटल के पास 9 सितंबर की सुबह करीब 3 बजे दो बाइक की बैटरियां चोरी होने की घटना सामने आई है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर बाइक की बैटरी और जनरेटर की बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उम्मीद है कि ठाकुरगंज पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करेगी, जिससे ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रूप से लगाम लग सके।
    1
    राजधानी लखनऊ ठाकुरगंज में एक ही जगह लगातार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात!
ठाकुरगंज के सराय मालीखा चौकी क्षेत्र स्थित मेंडलीफ हॉस्पिटल के पास 9 सितंबर की सुबह करीब 3 बजे दो बाइक की बैटरियां चोरी होने की घटना सामने आई है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर बाइक की बैटरी और जनरेटर की बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
उम्मीद है कि ठाकुरगंज पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करेगी, जिससे ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रूप से लगाम लग सके।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत 🚨 बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत बाराबंकी के फ़तेहपुर-महमूदाबाद नेशनल हाईवे-727 पर कटघरा गांव के लगे चलत एक OYO होटल का मामला अब चर्चा मा आवा है। स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल मा कथित रूप से अनैतिक गतिविधियन का संचालन होइ रहा है। स्थानीय लोगन के मुताबिक, होटल के आसपास संदिग्ध गतिविधियन की जानकारी मिलै के बाद जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तौ होटल के बाहर से कई स्कूली बच्चन के भागत देखे गवा। इहीं बीच होटल के डस्टबीन मा आपत्तिजनक सामग्री मिलै का भी दावा किया गवा है। मामले का गंभीरता का देखत स्थानीय पूर्व सभासद ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करी है। शिकायत मा पूरे मामले की जांच कराए जाए अउर अगर आरोप सही मिलैं तौ जिम्मेदार लोगन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी गई है। स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल कई महीनन से संचालित होइ रहा है अउर पुलिस-प्रशासन की जानकारी के बावजूद गतिविधियन पर रोक नाहीं लगाई गई। लोगन का कहब है कि अगर होटल मा नियम-कानून के खिलाफ कछु गतिविधि चलत है तौ इसका असर आसपास के माहौल अउर युवा पीढ़ी पर पड़ सकत है। अब देखै वाली बात ई है कि पुलिस अउर प्रशासन शिकायत का कितनी गंभीरता से लेत है अउर जांच मा का सच्चाई सामने आवत है। नोट: होटल अउर संबंधित लोगन पर लगाए गए आरोपन की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। #ब्रेकिंगबाराबंकी #बाराबंकी #अवधीखबर #बाराबंकीन्यूज़ #कटघरा #OYOहोटल
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत
🚨 बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत
बाराबंकी के फ़तेहपुर-महमूदाबाद नेशनल हाईवे-727 पर कटघरा गांव के लगे चलत एक OYO होटल का मामला अब चर्चा मा आवा है। स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल मा कथित रूप से अनैतिक गतिविधियन का संचालन होइ रहा है।
स्थानीय लोगन के मुताबिक, होटल के आसपास संदिग्ध गतिविधियन की जानकारी मिलै के बाद जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तौ होटल के बाहर से कई स्कूली बच्चन के भागत देखे गवा। इहीं बीच होटल के डस्टबीन मा आपत्तिजनक सामग्री मिलै का भी दावा किया गवा है।
मामले का गंभीरता का देखत स्थानीय पूर्व सभासद ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करी है। शिकायत मा पूरे मामले की जांच कराए जाए अउर अगर आरोप सही मिलैं तौ जिम्मेदार लोगन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी गई है।
स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल कई महीनन से संचालित होइ रहा है अउर पुलिस-प्रशासन की जानकारी के बावजूद गतिविधियन पर रोक नाहीं लगाई गई।
लोगन का कहब है कि अगर होटल मा नियम-कानून के खिलाफ कछु गतिविधि चलत है तौ इसका असर आसपास के माहौल अउर युवा पीढ़ी पर पड़ सकत है।
अब देखै वाली बात ई है कि पुलिस अउर प्रशासन शिकायत का कितनी गंभीरता से लेत है अउर जांच मा का सच्चाई सामने आवत है।
नोट: होटल अउर संबंधित लोगन पर लगाए गए आरोपन की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।  
#ब्रेकिंगबाराबंकी #बाराबंकी #अवधीखबर #बाराबंकीन्यूज़ #कटघरा #OYOहोटल
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीतापुर: महमूदाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकानों में जा घुसी। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। ➡️ हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।
    2
    सीतापुर: महमूदाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकानों में जा घुसी।
महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई।
➡️ हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।
महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई।
हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।
    user_Akhil Maurya Press
    Akhil Maurya Press
    Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 1 देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 1
    1
    देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 1
देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 1
    user_Ashutosh Social Activist
    Ashutosh Social Activist
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घंटे तक नहीं पहुंची मदद अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घटना के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, न मिली तत्काल मेडिकल मदद; राहगीरों ने डिवाइडर पर पहुंचाकर बचाई जान संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक हाईवे पर ही दर्द से कराहता रहा। आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची और घायल को तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी निरंकार अपनी राइडर मोटरसाइकिल से लखनऊ के ठाकुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर हाईवे पर गिर पड़ा। घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद का प्रयास किया। लोगों ने घायल युवक और उसकी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचाया और मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे। घायल की पीड़ा बनी व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मेडिकल सहायता की उम्मीद की, लेकिन काफी समय तक सहायता नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर घायल युवक का उपचार और तत्काल चिकित्सकीय सहायता न मिल पाना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कवायद की गई। घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घंटे तक नहीं पहुंची मदद
अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक
घटना के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, न मिली तत्काल मेडिकल मदद; राहगीरों ने डिवाइडर पर पहुंचाकर बचाई जान
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक हाईवे पर ही दर्द से कराहता रहा। आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची और घायल को तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी निरंकार अपनी राइडर मोटरसाइकिल से लखनऊ के ठाकुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर हाईवे पर गिर पड़ा।
घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद का प्रयास किया। लोगों ने घायल युवक और उसकी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचाया और मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे।
घायल की पीड़ा बनी व्यवस्था पर सवाल
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मेडिकल सहायता की उम्मीद की, लेकिन काफी समय तक सहायता नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर घायल युवक का उपचार और तत्काल चिकित्सकीय सहायता न मिल पाना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कवायद की गई। घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.