अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घंटे तक नहीं पहुंची मदद अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घटना के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, न मिली तत्काल मेडिकल मदद; राहगीरों ने डिवाइडर पर पहुंचाकर बचाई जान संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक हाईवे पर ही दर्द से कराहता रहा। आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची और घायल को तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी निरंकार अपनी राइडर मोटरसाइकिल से लखनऊ के ठाकुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर हाईवे पर गिर पड़ा। घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद का प्रयास किया। लोगों ने घायल युवक और उसकी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचाया और मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे। घायल की पीड़ा बनी व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मेडिकल सहायता की उम्मीद की, लेकिन काफी समय तक सहायता नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर घायल युवक का उपचार और तत्काल चिकित्सकीय सहायता न मिल पाना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कवायद की गई। घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

- अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद लूट, चोरी और नकबजनी समेत कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया,सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में अटरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने ग्राम मनवा निवासी समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद (27) को गिरफ्तार किया। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना अटरिया में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार समीमुद्दीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कमलापुर, सिधौली और अटरिया थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास में शामिल प्रमुख मामले— मु0अ0सं0 417/2022, धारा 20/08 एनडीपीएस एक्ट, थाना कमलापुर। मु0अ0सं0 225/2023, धारा 392/411/458 भादवि, थाना अटरिया। मु0अ0सं0 405/2022, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सिधौली। मु0अ0सं0 225/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना अटरिया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कांस्टेबल सोनू गिरी और कांस्टेबल अश्वनी सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- ग्राम पंचायत सेमरा कलां में गांव में जाने वाली सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है ग्रामीण के लोग बहुत परेशान हैं1
- लखनऊ.. मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर ठाकुरगंज पुलिस का शिकंजा JCP बाबलू कुमार के दिशा-निर्देशन में ठाकुरगंज पुलिस की कार्रवाई.. प्रेरणा स्थल पार्क के पास पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान.. मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर की गई कार्रवाई, काटे गए चालान.. कई वाहनों से मौके पर ही उतरवाए गए मोडिफाइड साइलेंसर.. ACP चौक शुभम सिंह के निर्देशन में चला अभियान.. इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की चेकिंग.. चौकी प्रभारी प्रेरणा स्थल प्रशांत सिंह, उप निरीक्षक अमर सिंह व कांस्टेबल विनोद कुमार राणा वा टीम रही मौजूद.. मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों में मचा हड़कंप। जी टाइम्स संवाददाता अमन राठौर2
- राजधानी लखनऊ ठाकुरगंज में एक ही जगह लगातार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात! ठाकुरगंज के सराय मालीखा चौकी क्षेत्र स्थित मेंडलीफ हॉस्पिटल के पास 9 सितंबर की सुबह करीब 3 बजे दो बाइक की बैटरियां चोरी होने की घटना सामने आई है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर बाइक की बैटरी और जनरेटर की बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उम्मीद है कि ठाकुरगंज पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करेगी, जिससे ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रूप से लगाम लग सके।1
- बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत 🚨 बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत बाराबंकी के फ़तेहपुर-महमूदाबाद नेशनल हाईवे-727 पर कटघरा गांव के लगे चलत एक OYO होटल का मामला अब चर्चा मा आवा है। स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल मा कथित रूप से अनैतिक गतिविधियन का संचालन होइ रहा है। स्थानीय लोगन के मुताबिक, होटल के आसपास संदिग्ध गतिविधियन की जानकारी मिलै के बाद जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तौ होटल के बाहर से कई स्कूली बच्चन के भागत देखे गवा। इहीं बीच होटल के डस्टबीन मा आपत्तिजनक सामग्री मिलै का भी दावा किया गवा है। मामले का गंभीरता का देखत स्थानीय पूर्व सभासद ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करी है। शिकायत मा पूरे मामले की जांच कराए जाए अउर अगर आरोप सही मिलैं तौ जिम्मेदार लोगन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी गई है। स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल कई महीनन से संचालित होइ रहा है अउर पुलिस-प्रशासन की जानकारी के बावजूद गतिविधियन पर रोक नाहीं लगाई गई। लोगन का कहब है कि अगर होटल मा नियम-कानून के खिलाफ कछु गतिविधि चलत है तौ इसका असर आसपास के माहौल अउर युवा पीढ़ी पर पड़ सकत है। अब देखै वाली बात ई है कि पुलिस अउर प्रशासन शिकायत का कितनी गंभीरता से लेत है अउर जांच मा का सच्चाई सामने आवत है। नोट: होटल अउर संबंधित लोगन पर लगाए गए आरोपन की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। #ब्रेकिंगबाराबंकी #बाराबंकी #अवधीखबर #बाराबंकीन्यूज़ #कटघरा #OYOहोटल1
- सीतापुर: महमूदाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकानों में जा घुसी। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। ➡️ हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।2
- देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 1 देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 11
- अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घंटे तक नहीं पहुंची मदद अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घटना के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, न मिली तत्काल मेडिकल मदद; राहगीरों ने डिवाइडर पर पहुंचाकर बचाई जान संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक हाईवे पर ही दर्द से कराहता रहा। आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची और घायल को तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी निरंकार अपनी राइडर मोटरसाइकिल से लखनऊ के ठाकुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर हाईवे पर गिर पड़ा। घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद का प्रयास किया। लोगों ने घायल युवक और उसकी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचाया और मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे। घायल की पीड़ा बनी व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मेडिकल सहायता की उम्मीद की, लेकिन काफी समय तक सहायता नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर घायल युवक का उपचार और तत्काल चिकित्सकीय सहायता न मिल पाना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कवायद की गई। घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1