सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के सरूपगंज कस्बे में युवाओं ने विभिन्न जनहित मांगों को लेकर सुभाष सर्किल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे युवाओं ने सरूपगंज में बस स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने, छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने तथा पुराने बस स्टेशन क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग उठाई है। युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। भावरी के नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार शर्मा और सरूपगंज थाना प्रभारी (सीआई) कमलेश कुमार माली पुलिस जाब्ते के साथ धरनास्थल पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की ओर से धरने पर बैठे युवाओं से समझाइश कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के सरूपगंज कस्बे में युवाओं ने विभिन्न जनहित मांगों को लेकर सुभाष सर्किल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे युवाओं ने सरूपगंज में बस स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने, छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने तथा पुराने बस स्टेशन क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग उठाई है। युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। भावरी के नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार शर्मा और सरूपगंज थाना प्रभारी (सीआई) कमलेश कुमार माली पुलिस जाब्ते के साथ धरनास्थल पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की ओर से धरने पर बैठे युवाओं से समझाइश कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
- सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के सरूपगंज कस्बे में युवाओं ने विभिन्न जनहित मांगों को लेकर सुभाष सर्किल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे युवाओं ने सरूपगंज में बस स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने, छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने तथा पुराने बस स्टेशन क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग उठाई है। युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। भावरी के नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार शर्मा और सरूपगंज थाना प्रभारी (सीआई) कमलेश कुमार माली पुलिस जाब्ते के साथ धरनास्थल पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की ओर से धरने पर बैठे युवाओं से समझाइश कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सिरोही जिले के सरूपगंज स्थित सुभाष सर्किल पर युवाओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रदर्शनकारी मूलभूत सुविधाओं—बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ट्रॉमा सेंटर और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। युवाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि सरूपगंज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लंबे समय से बना हुआ है। वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए। धरने में स्थानीय निवासियों का भी समर्थन मिल रहा है, जो इन मांगों को जायज ठहरा रहे हैं। धरने की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारी प्रशासन की उदासीनता से नाराज हैं और वे लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि 'कब जागेगा प्रशासन?' इस बीच, धरने को और तेज करने की तैयारी की जा रही है।1
- आबूरोड स्थित हिलक्रिस्ट रिसोर्ट में रविवार को विप्र फाउंडेशन सिरोही जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों के स्वागत के बाद नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाकर समाज सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे ने कहा कि परशुराम भवन में रहकर अध्ययन करने वाले 54 विद्यार्थियों का इस वर्ष आरएएस में चयन हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर में विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट कोचिंग और आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि युवा प्रशासनिक और अन्य राजकीय सेवाओं में चयनित हो सकें। जिलाध्यक्ष प्रकाशराज रावल ने बताया कि जयपुर स्थित भवन में अध्ययनरत समाज के विद्यार्थियों के सहयोग के लिए फाउंडेशन द्वारा प्रतिमाह 10 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड़ ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन मजबूती का आह्वान किया, जबकि प्रदेश संरक्षक रवि शर्मा ने सिरोही-जालोर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता देने की बात कही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविशंकर भारद्वाज, शैलश अवस्थी, जिला महामंत्री मनीष परसाईं, भुवनेश पुरोहित, जिला मंत्री निखिल जोशी, नरेंद्र मिश्रा, मुकेश जोशी, जिला प्रवक्ता मनोज रावल, आबूरोड तहसील अध्यक्ष तुषार त्रिवेदी सहित पुनीत रावल, राजू रावल, हिमांशु मिश्रा, प्रवीण शर्मा, संतोष भारद्वाज, ज्योतिर्मय शर्मा, राजन वशिष्ठ, केतन रावल, गणेश आचार्य, महेंद्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, अमित जोशी, सुमित जोशी, दिनेश रावल, रमेश वैष्णव और विप्र समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- जालोर जिले के जसवंतपुरा स्थित खानपुर गांव में पानी का भराव होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी जमा हो जाने से पैदा हुई इस दिक्कत को लेकर लोगों में असंतोष है और उन्होंने जलभराव की इस समस्या को जल्द से जल्द सही कराने की मांग की है।1
- आहोर : राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान–एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत गत वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई को भूति गांव में आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के ऐतिहासिक पौधारोपण कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ पर सोमवार 27 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत भूति के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम स्थल वाटिका को ग्रामीणों व महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली व गुब्बारे से सजाया। ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी एवं भाजपा चांदराई मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य सजनों बाई देवासी की उपस्थिति में महिलाओं ने पीपल का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पौधारोपण अभियान की प्रथम वर्षगांठ के तहत जन्मोत्सव मनाया। ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित पालन-पोषण और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। पौधों की समय-समय पर देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा से ही वे आगे चलकर विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इसमें अधिक से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष आयोजित 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव में करीब दो हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें आम, चीकू, अमरूद, अनार और आंवला जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ पीपल, बरगद, नीम, कदम, शीशम और गुलमोहर सहित अनेक छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए थे। एक वर्ष के भीतर इन पौधों की नियमित देखभाल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और अधिकांश पौधे अब वृक्ष का स्वरूप लेने लगे हैं, जो अभियान की सफलता का प्रमाण है। मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने बताया कि वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्यावरण प्रेमी बनकर पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनरेगा मेट मंजू गर्ग, शांति, कन्या, गोमती, कमला, मीरा, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- सोमवार को जालोर में सनातन धर्म के अनुयायियों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल लोग मलकेश्वर मठ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और फिर ढोल-धमाके के साथ एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्म के लोग मौजूद रहे। इस मांग को लेकर लोगों में काफी जोश और उत्साह देखा गया।3
- अजमेर के गोविंदगढ़ बांध से ताजा हालात सामने आए हैं, जहां पानी ओवरफ्लो होकर चादर चलने लगी है। बांध का जलस्तर पूरा भरने के बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनी है और पानी बांध के ऊपर से बह रहा है।1
- जालोर के जसवंतपुरा स्थित खानपुर गांव में स्कूल के पास वाली गली में जलभराव होने के कारण छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में पानी जमा हो जाने से विद्यार्थियों के स्कूल जाने-आने में काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही इस गली का उपयोग करने वाले आम लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।1