कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रक के सामने आई कार, बड़ा हादसा टला; सड़क पर बिखरा लोहे का एंगल। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रक के सामने आई कार, बड़ा हादसा टला; सड़क पर बिखरा लोहे का एंगल। चोपन / सोनभद्र -थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग स्थित प्रीतनगर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक कार चालक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अचानक ट्रक के सामने आ गया। हालांकि सतर्कता के चलते कार सवार की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर की स्थिति बन गई। हालात को भांपते हुए ट्रक चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण ट्रक पर लदा लोहे का एंगल सड़क पर बिखर गया, जिससे मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने सड़क पर बिखरे लोहे के एंगल को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और अचानक किसी भी स्थिति में संतुलन बनाए रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रक के सामने आई कार, बड़ा हादसा टला; सड़क पर बिखरा लोहे का एंगल। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रक के सामने आई कार, बड़ा हादसा टला; सड़क पर बिखरा लोहे का एंगल। चोपन / सोनभद्र -थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग स्थित प्रीतनगर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक कार चालक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अचानक ट्रक के सामने आ गया। हालांकि सतर्कता के चलते कार सवार की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर की स्थिति बन गई। हालात को भांपते हुए
ट्रक चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण ट्रक पर लदा लोहे का एंगल सड़क पर बिखर गया, जिससे मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने सड़क पर बिखरे लोहे के एंगल को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और अचानक किसी भी स्थिति में संतुलन बनाए रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
- सोनभद्र। आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र से यात्रियों की बस को जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस खास मौके पर माहौल उत्साह और गर्व से सराबोर नजर आया जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सोनभद्र की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने यात्रियों से अपेक्षा जताई कि वे इस यात्रा के माध्यम से जनपद की संस्कृति, परंपरा और पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करें। जानकारी के अनुसार, जनपद से कुल 10 प्रतिभागी इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह दल 19 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगा, जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गुजरात स्थित सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेगा। 21 अप्रैल को वहां पहुंचने के बाद 22 और 23 अप्रैल को आयोजित मुख्य कार्यक्रमों में ये प्रतिभागी सक्रिय भूमिका निभाएंगे इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यात्रियों को सोनभद्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़ी विशेष पुस्तिकाएं भी भेंट कीं और निर्देश दिया कि इनका वितरण सोमनाथ में किया जाए, ताकि देशभर से आए लोगों को सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं से अवगत कराया जा सके कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए एस.के. राय, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एडीएम (वित्त/राजस्व) तथा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यदोष मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 18.04.2026* 🔶🔷 *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील रॉबर्ट्सगंज में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर जन समस्याएं सुनी गईं* 🔶🔷 *समस्त क्षेत्राधिकारीयों द्वारा संबंधित तहसीलों में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर जन समस्याएं सुनी गईं* 🔶🔷 *शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश* आज दिनांक 18.04.2026 को *"सम्पूर्ण समाधान दिवस"* के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री बद्रीनाथ सिंह* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज में जन शिकायतों को सुना गया। इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा मामलों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हो सके। *इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।*1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- यह बाबू हम किसान के1
- सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में, जहां क्लब नंबर 4 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समर्पित था संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे विशेष अभियान को। ओबरा के क्लब नंबर 4 में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ नेता रमेश द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करें। वहीं, रमेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बाबा साहेब के योगदान को याद किया। इस आयोजन में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा दी गई।1
- kya kala hai1
- Post by Chandrika prasad ji1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 18.04.2026* *🚨मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II): वेटर मिलेनियम इंग्लिश स्कूल, दुद्धी में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सशक्त एवं लघु फिल्म के माध्यम से किया गया जागरूक🚨* मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II) के अंतर्गत संचालित एक माह के विशेष अभियान के क्रम में आज *वेटर मिलेनियम इंग्लिश स्कूल, दुद्धी* में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जागरूकता हेतु एक *लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई,* जिससे छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधान, हेल्पलाइन सेवाएं तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने हेतु जागरूक किया गया। *📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:* 📞 112 – आपातकालीन सेवा 📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 📞 181 – महिला हेल्पलाइन 📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन2