Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वतंत्रता दिवस पर शाजापुर में दिखा मातृशक्ति का दम, कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान।
Sandeep Gehlot
स्वतंत्रता दिवस पर शाजापुर में दिखा मातृशक्ति का दम, कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खरदोन कला में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कालापीपल 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कालापीपल तहसील के समीपस्थ ग्राम खरदोन कला में देशभक्ति के जज़्बे के साथ भव्य "ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा ग्रामीण अंचल तिरंगे के रंगों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ग्राम खरदोन कला के युवाओं, किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस यात्रा में दर्जनों ट्रैक्टरों का विशाल काफ़िला शामिल हुआ। सभी ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था और उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देशभक्ति गीतों की धुन पर निकली इस यात्रा ने हर किसी में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार कर दिया। ग्राम भ्रमण: तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। किसान व युवा शक्ति: कृषि का प्रतीक माने जाने वाले ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर क्षेत्र के किसानों और युवाओं ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। सौहार्द और उत्साह: यात्रा के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य स्थल पर भारत माता की आरती और राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।2
- फूल माली सोशल उत्थान समिति का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह कालापीपल के स्नेह गार्डन में आयोजित फूल माली सोशल उत्थान समिति का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह कालापीपल के स्नेह गार्डन में आयोजित हुआ। समारोह में 71 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। #कालापीपल #शाजापुर #प्रतिभासम्मानसमारोह #फूलमालीसमाज #फूलमालीसोशलउत्थानसमिति #प्रतिभासम्मान #समाजउत्थान #शिक्षा #प्रतिभाएं #घनश्यामचंद्रवंशी #स्नेहगार्डन #मध्यप्रदेश #MPNews #Kalapipal #Shajapur1
- स्वतंत्रता दिवस पर शाजापुर में दिखा मातृशक्ति का दम, कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान।1
- 🇮🇳 कालापीपल जगीर में गूंजा देशभक्ति का जोश, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 📰 प्रभात फेरी में हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए विद्यार्थी | ग्राम पंचायत में सरपंच अनीता बाई राजेंद्र राठौड़ ने किया ध्वजारोहण | शासकीय माध्यमिक शाला में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम1
- फॉरेस्ट विभाग में 15 अगस्त के उपलक्ष में झंडा वंदन किया गया3
- पूर्व पीएम अटल जी आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीएम ने कहा उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक के पास स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और सुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने देशहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखी। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध और देश की विदेश नीति में उनकी भूमिका को भी याद किया गया। अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी दूरदर्शिता और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में अटल जी के सपनों के मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।2
- डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की अटल जी को नमन… भाजपा में बढ़ा कुनबा! 🇮🇳 भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित। इसी दौरान हन्नूखेड़ी के करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने नए कार्यकर्ताओं का भाजपा की टोपी और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अटल पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ भाजपा को मिला नया साथ… सियासी ‘सरप्राइज’ ने खींचा ध्यान! #AtalBihariVajpayee #AtalJi #अटल_बिहारी_वाजपेयी #अटलजी #पुण्यतिथि #श्रद्धांजलि #BJP #भाजपा #Congress #कांग्रेस #BJPJoining #PoliticalNews #सियासी_सरप्राइज #भाजपा_में_शामिल #हन्नूखेड़ी #अवंतीपुर_बड़ोदिया #घनश्याम_चंद्रवंशी #MadhyaPradeshNews #LocalNews #BreakingNews #HindiNews1
- सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट, कार में तोड़फोड़ सीहोर। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद महज 20 रुपये की रसीद को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, देवास जिले से पांच युवक सलकनपुर देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के ऊपरी क्षेत्र में जाने वाले वाहनों से 20 रुपये की रसीद ली जाती है। इसी दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान को लेकर श्रद्धालुओं और वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बाद में श्रद्धालुओं ने नकद भुगतान कर दिया और दर्शन के लिए चले गए। आरोप है कि दर्शन के बाद जब पांचों युवक अपनी कार के पास पहुंचे तो वहां करीब 20 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट की चपेट में वहां से गुजर रहे कुछ अन्य श्रद्धालु भी आए और उन्हें भी चोटें आईं। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग मंदिर समिति से जुड़े कर्मचारी थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, करणी सेना ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि सलकनपुर देवी धाम में इन दिनों देवी लोक का निर्माण कार्य चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होना गंभीर विषय है। अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। घटना को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन का पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है।3