10 साल से जलभराव की मार झेल रहे बड़ोखर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- 'कीड़े-मकोड़ों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर बांदा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। बड़ोखर बुजुर्ग गांव के मेन बस स्टैंड के पास रहने वाले लगभग 1000 ग्रामीणों ने पिछले 10 वर्षों से जारी जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या को लेकर आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बस स्टैंड चौराहे से बाबा वाले तालाब की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव की विकराल समस्या बनी हुई है। करीब 10 साल पहले बनी आरसीसी सड़क अब काफी नीचे हो चुकी है, जिसके कारण बारिश और नालियों का गंदा पानी पूरे रास्ते पर जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में ग्राम प्रधान, सचिव और महुआ सीडीओ तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक सिर्फ कागजी कार्रवाई हुई है, धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे अक्सर उनके कपड़े भीग और खराब हो जाते हैं। इसके साथ ही गंदे पानी में जहरीले कीड़े-मकोड़ों के काटने का डर हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस नरकीय स्थिति में कीड़े-मकोड़ों जैसी जिंदगी जीने को विवश हैं। समस्या से परेशान होकर आज भारी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने डीएम को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए लिखित आवेदन दिया है। प्रशासन की ओर से जल्द ही समस्या के निस्तारण और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई और नाली-सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आगे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगे।
10 साल से जलभराव की मार झेल रहे बड़ोखर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- 'कीड़े-मकोड़ों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर बांदा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। बड़ोखर बुजुर्ग गांव के मेन बस स्टैंड के पास रहने वाले लगभग 1000 ग्रामीणों ने पिछले 10 वर्षों से जारी जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या को लेकर आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बस स्टैंड चौराहे से बाबा वाले तालाब की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव की विकराल समस्या बनी हुई है। करीब 10 साल पहले बनी आरसीसी सड़क अब काफी नीचे हो चुकी है, जिसके कारण बारिश और नालियों का गंदा पानी पूरे रास्ते पर जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में ग्राम प्रधान, सचिव और महुआ सीडीओ तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज
तक सिर्फ कागजी कार्रवाई हुई है, धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे अक्सर उनके कपड़े भीग और खराब हो जाते हैं। इसके साथ ही गंदे पानी में जहरीले कीड़े-मकोड़ों के काटने का डर हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस नरकीय स्थिति में कीड़े-मकोड़ों जैसी जिंदगी जीने को विवश हैं। समस्या से परेशान होकर आज भारी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने डीएम को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए लिखित आवेदन दिया है। प्रशासन की ओर से जल्द ही समस्या के निस्तारण और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई और नाली-सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आगे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगे।
- 50 साल पुराने पट्टे खारिज होने से भड़के किसान, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दी आत्मदाह की चेतावनी* बांदा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में आज ग्रामीणों और किसानों ने भारी संख्या में पहुंचकर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मामला सदर तहसील के गुरेह ग्राम पंचायत का है, जहां करीब 45 से 50 वर्ष पूर्व गरीब और भूमिहीन परिवारों को शासन द्वारा श्रेणी-3 के तहत कृषि पट्टे आवंटित किए गए थे। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उन्होंने बंजर जमीन को अपने खून-पसीने से उपजाऊ बनाया और सालों से उसी पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। लेकिन अब प्रशासन द्वारा बिना किसी उचित जांच के इन पट्टों को खारिज कर दिया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपाल असामाजिक तत्वों की शह पर उनके खेतों पर कब्जा कर रहे हैं और वृक्षारोपण के बहाने अन्य लोगों को जमीन दिलाने की साजिश रची जा रही है। अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी पट्टाधारकों की पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और पात्र पाए गए गरीब परिवारों के पट्टों को तत्काल बहाल किया जाए। किसानों ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला और उनकी जमीनें छीनी गईं, तो वे भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे और इसके विरोध में उग्र धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने को विवश होंगे।3
- आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल के शोपीस के सामने आरती, पुलिस से नोकझोंक; 'तेजोमहालय' विवाद फिर सुर्खियों में 📅 दिनांक: 31 जुलाई 2026 | दिन: शुक्रवार आगरा। श्रावण मास के स्वागत के अवसर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ताजमहल के शोपीस के सामने स्वयं को हिंदूवादी नेता बताने वाली तथा हिंदू महासभा से जुड़ी बताई जा रही निशा ठाकुर ने शंखनाद और आरती की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस और निशा ठाकुर के बीच नोकझोंक भी हुई। बताया जा रहा है कि हिंदू महासभा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से ताजमहल को "तेजोमहालय" बताते हुए धार्मिक पूजा-अर्चना के अधिकार का मुद्दा उठाया। संगठन ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखने के संकेत दिए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।1
- मौदहा नगर में पहली बार कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया मौदहा नगर में पहली बार कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों का भव्य स्वागत ➡️ बिठूर घाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन। ➡️ नेशनल कॉलेज के पास ढोल-नगाड़ों, डीजे और "बोल बम" के जयघोष के बीच हुआ स्वागत। ➡️ भक्ति गीतों के साथ जुलूस निकालते हुए कांवड़िए पहुंचे मंगीपुरवा शिव मंदिर। ➡️ भगवान शिव का गंगाजल से होगा जलाभिषेक, पूरे कस्बे में दिखा श्रद्धा और उत्साह का माहौल।1
- बांदा में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़, आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई गई हरी झंडी। बांदा में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़, आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई गई हरी झंडी। बांदा। जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में बांदा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आधुनिक तकनीक से लैस इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह इंटरसेप्टर वाहन तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी रखने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। बांदा पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।1
- बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डीएम कॉलोनी स्थित कार्यालय में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ, जल निगम, जल संस्थान तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भीषण गर्मी के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन बबेरू–बिसंडा विद्युत लाइन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि बिसंडा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार हो सके। साथ ही ओवरलोडेड बाम्बेश्वर फीडर का तत्काल बाइफरकेशन कर अतिरिक्त भार कम करने तथा गिरवां विद्युत लाइन के प्रस्तावित कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों को गंदे पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा जवाहर नगर, आवास विकास, सर्वोदय नगर और जरैली कोठी सहित अन्य इलाकों में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नमामि गंगे के अधिशासी अभियंता को टूटी हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। वहीं नगरीय जल निगम को स्वराज कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। सदर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- निलाथू गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो लोगो अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में कराया भर्ती1