Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रम बंधु समिति एवं पेंशन योजना की बैठक आयोजित गांधी सभागार में जिला श्रम बंधु समिति एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
श्रम बंधु समिति एवं पेंशन योजना की बैठक आयोजित गांधी सभागार में जिला श्रम बंधु समिति एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर में बड़ी शान शौकत से मनाया जा रहा है जश्ने ईद मिलाद अन नबी जुलूस ए मोहम्मदी में लाखों की तादात में नजर आई लोग3
- जनपदवासियों को चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश पीलीभीत। जनपदवासियों को चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चीनी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- पूरनपुर में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा; 'BUDS Act 2019' के सख्त अनुपालन की मांग। एंकर/नीचे स्क्रॉल के लिए हेडलाइन: पूरनपुर में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा; 'BUDS Act 2019' के सख्त अनुपालन की मांग। (वीओ / दृश्य की शुरुआत - रिपोर्टर सीधे कैमरे या वॉइसओवर के साथ) रिपोर्टर: नमस्कार, मैं सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24 से। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर तहसील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 'ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन' के तत्वावधान में आज स्थानीय प्रशासन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश में कड़े शब्दों में 'बड्स एक्ट 2019' (BUDS Act 2019) के पूर्ण अनुपालन की जोरदार मांग उठाई है। उनका कहना है कि चिटफंड और अवैध रूप से पैसा हड़पने वाली कंपनियों के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय निवेशकों की गाढ़ी कमाई फंसी हुई है, जिसे वापस दिलाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि— "यदि सरकार और प्रशासन इसी तरह पीड़ित निवेशकों की अवहेलना करता रहा, तो आगामी चुनावों में इसका कड़ा संदेश जनता देगी और इसका परिणाम समझ में आ जाएगा।" ज्ञापन सौंपने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में तहसील अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा के साथ-साथ नीकू मिश्रा, सुनील कुमार, ताज मोहम्मद, मुन्ना लाल वर्मा, सूरज पाल, चंद्र पाल, महेश चंद्र त्रिवेदी, ओम प्रकाश और राम अवतार समेत बड़ी संख्या में पीड़ित जमाकर्ता और संगठन के लोग मौजूद रहे। अब देखना यह होगा कि इस ज्ञापन के बाद शासन-प्रशासन ठगी के शिकार हुए इन निवेशकों की समस्याओं के समाधान को लेकर क्या और कितनी जल्दी कदम उठाता है। कैमरापर्सन के साथ, मैं सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24, पूरनपुर।1
- भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शामिल अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत एवं सम्मान भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शामिल अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत एवं सम्मान पीलीभीत। भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीलीभीत एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से बीसलपुर नगर में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर में कैंप लगाकर जुलूस में शामिल होने वाली विभिन्न अंजुमनों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया तथा अंजुमनों को शिल्ड एवं ‘तअ़जी़मे नबी’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भाईचारे, प्रेम, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। आयोजकों ने कहा कि सभी धर्मों एवं समुदायों के बीच आपसी सम्मान, प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सौरभ भारतीय ने कहा कि जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व हमें प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। बीसलपुर में अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान करने का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अंजुमनों, नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट राजाराम माथुर, मुस्लिम भाईचारा कमेटी के प्रदेश सचिव नईम रज़ा, सौरभ भारतीय जिलाध्यक्ष—भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीलीभीत, बबलू दिवाकर, शेरा वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, मोहम्मद मुबशीर, मोहम्मद इमरान, आशिक मंसूरी, अनश, सोनपाल परदेशी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील की गई।4
- दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश1
- प्रिय देश वासियों के लिए एक पोस्ट आत्मा गांधी गॉव वस्थना थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जयहिंद1
- गोयल कॉलोनी में शीतल पेयजल की सुविधा शुरू, ग्रामीणों में उत्साह पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थापित कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक की पहल पर गांव में बने मंदिर,भंडारे तथा पंचायत घर के समीप शीतल पेयजल की स्थापना की मंजूरी दी गई। शीतल पेयजल की सुविधा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर खोकान विश्वास, बाबू विश्वास, नित्यानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली मल्लिक एवं उनके प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक का आभार जताया। #पीलीभीत #मरौरी #गोयलकॉलोनी #ढेरममंडरियासहराई #शीतलपेयजल #ग्रामीणोंकीसुविधा #ब्लॉकप्रमुख #सभ्यतादेवीवर्मा #अंजलीमल्लिक #रजनीशमल्लिक #जनसेवा #ग्रामीणविकास #पीलीभीतन्यूज #UPNews #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #DainikJansandesh #ViralPost #NewsUpdate1
- ड्रोन कैमरे में भी नहीं समाया जनसैलाब: माधोटांडा में ईद-मिलादुन्नबी पर उमड़ी चाहने वालों की भीड़ 'नारे-तक्बीर' और रूहानी तरानों से गूंजा माधोटांडा, जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा अकीदतमंदों का हुजूम ड्रोन कैमरे में भी नहीं समाया जनसैलाब: माधोटांडा में ईद-मिलादुन्नबी पर उमड़ी चाहने वालों की भीड़ 'नारे-तक्बीर' और रूहानी तरानों से गूंजा माधोटांडा, जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा अकीदतमंदों का हुजूम माधोटांडा पुलिस की मुस्तैदी की हुई तारीफ: अमन और सौहार्द के माहौल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच माधोटांडा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, आयोजकों ने जताया पुलिस का आभार4