logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का हुआ शुभारंभ, समस्तीपुर में देखा गया लाइव प्रसारण समस्तीपुर। मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को पटना के बापू सभागार में ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में देखा गया। इस दौरान जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ जीविका से जुड़ी लाभुक महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, डीपीएम जीविका विक्रांत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं जीविका की महिला लाभुक उपस्थित थीं। अभियान के तहत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिला लाभुकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान चार लाख महिला लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक तथा एक लाख महिला लाभुकों को द्वितीय किस्त के रूप में 20 हजार रुपये प्रति लाभुक की राशि हस्तांतरित की गई। इसके अलावा जीविका निधि के माध्यम से एक लाख लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से ऋण भी वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वित्तीय सहायता मिलने से महिलाएं स्वरोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ सकेंगी। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला सशक्तीकरण एवं रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद जीविका की महिला लाभुकों ने सरकार की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। महिलाओं ने कहा कि प्राप्त वित्तीय सहायता का उपयोग वे स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने में करेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

1 hr ago
user_RAMRUP RAY
RAMRUP RAY
पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
1 hr ago
b80fcf73-ec0e-453c-85ea-b3ba792760b5

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का हुआ शुभारंभ, समस्तीपुर में देखा गया लाइव प्रसारण समस्तीपुर। मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को पटना के बापू सभागार में ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में देखा गया। इस दौरान जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ जीविका से जुड़ी लाभुक महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, डीपीएम जीविका विक्रांत कुमार सहित

c5bc1b49-3cff-4d8f-8087-37d68a45ca1c

अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं जीविका की महिला लाभुक उपस्थित थीं। अभियान के तहत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिला लाभुकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान चार लाख महिला लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक तथा एक लाख महिला लाभुकों को द्वितीय किस्त के रूप में 20 हजार रुपये प्रति लाभुक की राशि हस्तांतरित की गई। इसके अलावा जीविका निधि के माध्यम

5eac6462-7e25-47ef-9b16-be0cda8c1bb5

से एक लाख लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से ऋण भी वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वित्तीय सहायता मिलने से महिलाएं स्वरोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ सकेंगी। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश

17efbe1e-2d9f-4934-9319-e1886841be0e

दिया कि महिला सशक्तीकरण एवं रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद जीविका की महिला लाभुकों ने सरकार की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। महिलाओं ने कहा कि प्राप्त वित्तीय सहायता का उपयोग वे स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने में करेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर 2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं। कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया। कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
    1
    समस्तीपुर
2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई
समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं।
कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया।
कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    21 min ago
  • राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल" सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    1
    राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल"
सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    user_Bharat Bhushan Sir Classes
    Bharat Bhushan Sir Classes
    Central Government Office Patori, Samastipur•
    8 hrs ago
  • पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग #दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall
    1
    पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग
पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग
#दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण
    1
    गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    21 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है
    1
    नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    1
    रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला

समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    1
    बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • मोहनपुर थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे एक युवक की बाइक हुई चोरी । खोजबीन जारी। जी हां घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत GMRD कॉलेज परिसर की बताई जा रही है। जहां आयोजित बुधवार की दिन होने वाला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी किए जाने के साथ साथ अज्ञात चोरों के उपर कार्रवाई करने की मांग की है। बाईक पीड़ित का पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी के दाहा गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि मित्र अभिषेक कुमार कबड्डी खिलाड़ी है। उसे प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जीएमआरडी कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे थे। उसी क्रम में बाइक संख्या BR 33AZ 3954G की गाड़ी को चोर लेकर चंपत हो गया और हमें मालूम तक भी 4 नहीं हुआ। इसकी जानकारी हमें तब मिली जब प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब हम अपने घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाईक मैदान परिसर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चल पाया तो, इसकी शिकायत स्थानीय थाना मोहनपुर में लिखित आवेदन के साथ कर दी है।
    1
    मोहनपुर थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे एक युवक की बाइक हुई चोरी ।
खोजबीन जारी।
जी हां घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत GMRD कॉलेज परिसर की बताई जा रही है।
जहां आयोजित बुधवार की दिन होने वाला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। 
पीड़ित ने इस संबंध में मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी किए जाने के साथ साथ अज्ञात चोरों के उपर कार्रवाई करने की मांग की है।
बाईक पीड़ित का पहचान 
पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी के दाहा गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में कि गई है।
इस संदर्भ में पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि मित्र अभिषेक कुमार कबड्डी खिलाड़ी है। उसे प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जीएमआरडी कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे थे।
उसी क्रम में बाइक संख्या BR 33AZ 3954G की गाड़ी को चोर लेकर चंपत हो गया और हमें मालूम तक भी 4 नहीं हुआ।
इसकी जानकारी हमें तब मिली जब प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब हम अपने घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाईक मैदान परिसर से गायब है।
काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चल पाया तो, इसकी शिकायत स्थानीय थाना मोहनपुर में लिखित आवेदन के साथ कर दी है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.