Shuru
Apke Nagar Ki App…
2 मई 2026 को देश के करोड़ों मोबाइल फोन पर एक साथ तेज सायरन बज सकता है, जिससे घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है।
Altamas Rja
2 मई 2026 को देश के करोड़ों मोबाइल फोन पर एक साथ तेज सायरन बज सकता है, जिससे घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है।
More news from Jharkhand and nearby areas
- घायलों को पहुंचाया अस्पताल4
- महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तैरते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे। घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन जारी है, लेकिन तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शव तालाब के अंदर ही है इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है।1
- लातेहार। बालूमाथ स्थित तेतरिया खांड कोलियरी में कार्यरत पीएन कंपनी पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं। यह बातें झामुमो के युवा नेता सौरव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कोलियरी परिसर में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कंपनी प्रबंधन की लापरवाहियों को उजागर करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। सभा की अध्यक्षता बसिया पंचायत के मुखिया ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार, प्रदूषण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की।1
- Post by Altamas Rja1
- Post by Shamsher Alam1
- थाना क्षेत्र पूर्वी पंचायत अंतर्गत कंचन नगरी (धोबी टोला) निवासी विजय कुमार उर्फ संतोष प्रसाद जन वितरण प्रणाली दुकानदार की तीन मंजिला पक्की मकान की रेलिंग एवं छज्जा पूरी तरह से भरभरा कर गिर गया। बताते चले कि गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे तेज आंधी तूफान ने संतोष प्रसाद की तीन मंजिला पक्का मकान की छत की रेलिंग एवं छज्जे गिर गए। गनीमत यह रही की किसी प्रकार से जान माल की क्षति नहीं पहुंची। अन्यथा बहुत ही हृदय विदारक घटना घट सकती थी। संतोष प्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर तेज आंधी तूफान से मेरा घर का छत की रेलिंग एवं छज्जे गिर गए। बताते चले कि संतोष प्रसाद चंदवा मेन रोड गेराज लेन स्थित लैंपस के जन वितरण प्रणाली दुकान के विक्रेता है और वे दुकान चलाकर घर की भरण पोषण करते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है।4
- Post by AAM JANATA1
- 1 में ई 2026 दिन शुक्रवार को समय 12:00 से सरहुल मैदान चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन चंदवा के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद अलाउद्दीन पप्पू ने किया जबकि संचालन धनेश्वर तुरी ने किया कार्यक्रम का शुरुआत साथी गुरमीत जी के द्वारा लाल झंडा का झंडा तोलन कर किया गया उसके बाद सभी साथियों ने बारी-बारी से शाहिद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया कार्यक्रम में आए भारतीय जन नाटक संघ के प्रदेश सचिव साथी प्रेम प्रकाश गुरमीत सिंह एवं यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू के द्वारा बारी-बारी से सक्रिय साथियों को अंग वस्त्र देकर तथा लाल झंडा देकर सम्मानित किया गया उसके बाद ईपटा प्रेम प्रकाश के द्वारा झूठ से टक्कर लेने को सच्चाई जोश में आई है ये हक की लड़ाई है हक की लड़ाई है गीत गाकर मजदूरों को मार्गदर्शित करने का काम किया वही सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष श्री प्रमोद साहू ने म ई दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहां की हर वर्ष मजदूर दिवस दुनिया भर के मजदूरों को उनके संघर्षों की महान विरासत की याद दिलाता है की कैसे मजदूरों ने अपने संघर्षों की बदौलत इस निर्मम पूंजीवादी दुनिया से 8 घंटे काम के 8 घंटे आराम के 8 घंटे मनोरंजन की अधिकार प्राप्त किया था इस तरह से देख तो मजदूर दिवस उन हजारों हजार मजदूरों को याद करने का दिन है जिन्होंने दुनिया भर के संघर्षों के अलावा भारत की आजादी की लड़ाई में भी अपनी जान कुर्बान कर दिया भारत की आजादी की लड़ाई में मजदूर वर्ग की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता यह अब मजदूरों की जिम्मेदारी है कि वह अपने पूर्वजों को याद करें जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर उन हजारों संघर्षों में अपनी जान कुर्बान कर दिया मजदूर दिवस संघर्षों की महान परंपरा को आगे बढ़ने का दिन है मजदूर दिवस ऐसा दिन है जो पूरी दुनिया के मजदूरों के बीच आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है उन्होंने कहा कि 2026 का मैं दिवस ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब दुनिया तृतीय विश्व युद्ध की ओर अग्रसर और युद्ध का दंश झेल रहा है दुनिया भर के आपसी लड़ाई का कारण साम्राज्यवाद यह दुनिया के अलग-अलग देशों के बीच चल रहे हैं युद्ध और तनाव के पीछे का अवसर ही अमेरिकी साम्राज्यवाद है यह दिन मजदूर वर्ग को याद दिलाता है कि जब तक दुनिया में साम्राज्यवाद है पूंजीवाद है तब तक दुनिया भर में कभी शांति कायम नहीं हो सकती और नहीं छोटा देश का शोषण उत्पीड़न रुक सकता है और नहीं देश के आपसी झगड़े मिट सकते हैं सिर्फ मजदूर वर्ग ही वह वर्ग है जो मानव जाति को समाजवादी क्रांति के जरिए शांति के राह पर ले जा सकता है साथी गुरमीत जी ने कहा कि मजदूर दिवस दुनिया भर के मजदूरों के लिए एक ऐतिहासिक पर्व है यह पर्व मजदूरों की शहादत और अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष का प्रतीक है मोहम्मद अलाउद्दीन ने कहा कि 2 साल से सिकनी कौलवरी बंद है इसके लिए चंदवा के अन्य मजदूर संगठनों को साथ लेकर संघर्ष करने की आवश्यकता है एक तरफ पूरी दुनिया मजदूर दिवस मना रहा है और सिकनी के मजदूरों के घर चूल्हे नहीं जल रहे हैं सभा के पश्चात ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ झूमते हुए एक रैली निकल गई जो मुख्य बाजार भ्रमण करने के बाद रैली समाप्त किया गया रैली में अनिल साहू ओम प्रकाश साहू ग्रंथों गंझू बाबूलाल गंझू नंदलाल सिंह भोक्ता किटका गंझू अहलाद यादव मछिंद्र लोहार राजेंद्र तुरी राजेश कुमार शर्मा गंझू अल्बर्ट उरांव आनंद मासी कुजूर अंजय कुमार जीत वाहन गंझू अख्तर हुसैन संजय गोप सावित्री देवी पार्वती देवी कुंती देवी नेहा कुमारी पुष्पा देवी सुभांति कुमारी सुनीता कुमारी आदि में भी अपनी बातें रखीं रैली में बड़ी संख्या में भीड़ थी1