धामोनी उर्स का हुआ समापन: रात भर गूंजी कव्वाली,लोगों ने उठाया लुफ्त बंडा । सूफी संत हजरत मस्ताना शाह वली की दरगाह पर आयोजित वार्षिक उर्स का सोमवार तड़के समापन हो गया। इस अवसर पर पूरी रात कव्वाली के मुकाबले ने जायरीन को बांधे रखा। रात्रि में हजरत सैयद मोहम्मद बाबा बालजति शाह को चादर पेश की गई। पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने हजरत सैयद मोहम्मद बाबा बालजति शाह जी धामोनी(उर्स मुबारक धामोनी शरीफ 2026)में सम्मिलित होकर बाबा बालजति शाह जी को समस्त साथियों सहित चादर पेश की एवं क्षेत्र वासियों में अमन चैन शांति और सौहार्द बना रहे। उर्स की आखिरी रात कव्वाली के नाम रही, जहाँ नामी कव्वालों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। रात भर चली इस महफिल में सूफियाना कलामों और जवाबी कव्वालियों पर श्रोता झूमते नजर आए। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उर्स की अंतिम रस्मों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
धामोनी उर्स का हुआ समापन: रात भर गूंजी कव्वाली,लोगों ने उठाया लुफ्त बंडा । सूफी संत हजरत मस्ताना शाह वली की दरगाह पर आयोजित वार्षिक उर्स का सोमवार तड़के समापन हो गया। इस अवसर पर पूरी रात कव्वाली के मुकाबले ने जायरीन को बांधे रखा। रात्रि में हजरत सैयद मोहम्मद बाबा बालजति शाह को चादर पेश की गई। पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने हजरत सैयद मोहम्मद बाबा बालजति शाह जी धामोनी(उर्स मुबारक धामोनी शरीफ 2026)में सम्मिलित होकर बाबा बालजति शाह जी को समस्त साथियों सहित चादर पेश की एवं क्षेत्र वासियों में अमन चैन शांति और सौहार्द बना रहे। उर्स की आखिरी रात कव्वाली के नाम रही, जहाँ नामी कव्वालों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। रात भर चली इस महफिल में सूफियाना कलामों और जवाबी कव्वालियों पर श्रोता झूमते नजर आए। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उर्स की अंतिम रस्मों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
- सागर जिले के बीना में सुश्री जया किशोरी जी की श्री मद्भागवत कथा का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कथा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है।1
- सागर के बीना में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता जया किशोरी ने सच्चे मन से ईश्वर स्मरण को सबसे सरल मार्ग बताया और संस्कार, सेवा व सत्संग अपनाने का आग्रह किया। भजनों पर झूमते भक्तों से कथास्थल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोषों से गूंज उठा।1
- मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने वीर सिंह नाम के व्यक्ति पर 3 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर करता था। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।2
- बीना में रेलवे द्वारा सड़क किनारे बाउंड्री वॉल बनाने का काम शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासी और वार्ड पार्षद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस निर्माण का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के शाहपुर में शराब माफिया के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में भारी तनाव है, लोग शव रखकर चक्का जाम कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।1
- *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन3
- देवरी के पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी 'परख पुरुस्कार वितरण समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस वार्षिक कार्यक्रम में देवरी और आसपास के 600 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। राज्यपाल द्वारा सम्मानित बीकेपी कॉलेज की चार छात्राओं को भी इस दौरान विशेष रूप से नवाजा गया, जिससे महाविद्यालय की उपलब्धियों को सराहा गया।4
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 13 साल के सत्यम ठाकुर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे ने बहादुरी से तेंदुए की गर्दन दबोच कर अपनी जान बचाई।1
- टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।” टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।”1