Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
MANOJ KUMAR YADAV
सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत में सुनीता शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने 713 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बड़ी विजय ने क्षेत्र की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। यह जीत जनता के विश्वास, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।1
- लोकायुक्त के जांच मे घिरे डीआईओएस ने आईजीआरएस को बना दिया मजाक 🔵कनोडिया इंटर कॉलेज का काला खेल: फर्जी हाजिरी, लाखो का एरियर भुगतान, फर्जी नौकरी और आईजीआरएस पर सच का गला घोंटते डीआईओएस 🔵 सच दबाने की साजिश या विभागीय संरक्षण? कनोडिया इंटर कॉलेज प्रकरण में डीआईओएस कठघरे में 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। लोकायुक्त की जांच में पहले से घिरे जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। इस बार मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितताओं तक सीमित नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण और तथ्य छिपाकर शासन को गुमराह करने का है। आरोप इतने गंभीर हैं कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो जाए तो डीआईओएस और आरोपी शिक्षको की कारस्तानी की कई परतें खुल सकती हैं। जनपद के कप्तानगंज स्थित श्री गंगा बक्श कनोडिया इंटर कॉलेज इन दिनों शिक्षा का मंदिर कम और कथित भ्रष्टाचार का अड्डा के रूप ज्यादा चर्चा में है। सबब यह है कि विद्यालय के सहायक अध्यापक श्याम नारायण पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय और बर्खास्तगी के बाद कथित रूप से तथ्य छिपाकर नौकरी कर रहे देवेन्द्र पाण्डेय पर फर्जीवाड़े, सरकारी धन की लूट और नियमों को धता बताकर लाभ लेने के गंभीर आरोप लगे हैं।इन शिक्षकों का विनियमितीकरण वर्ष 2018 में हुआ है, लेकिन चयन वेतनमान का लाभ वर्ष 2008 से ही लिया जा रहा है। यानी कि जिस सुविधा का लाभ इन शिक्षको को वर्ष 2028 में मिलना था, उसका लाभ इन शिक्षको द्वारा फर्जी तरीके से बीस वर्ष पहले से ही उठाते हुए सरकारी खजाना लूटा जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? और यदि हुआ तो किसकी शह पर हुआ ? बताया जा रहा है कि कूटरचित अभिलेखों और फर्जी तथ्यों के आधार पर चयन वेतनमान स्वीकृत कराया गया। इतना ही नहीं, जुलाई 2012 से जून 2014 तक करीब दो वर्षों तक विद्यालय न आने के बावजूद फर्जी उपस्थिति पंजिका के सहारे लाखों रुपये का एरियर भी निकाल लिया गया।अब बड़ा सवाल यह है कि जब मूल उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं मिले, तो भुगतान किस आधार पर किया गया ? किस अधिकारी ने आंख बंद कर सरकारी धन लुटा दिया? 🔴नो वर्क, नो पे” का सिद्धांत भी हुआ ध्वस्त शिक्षा निदेशालय के पत्र दिनांक 13 फरवरी 2023 में स्पष्ट उल्लेख किया गया कि स्थलीय जांच में मूल उपस्थिति पंजिका पर संबंधित शिक्षकों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए, जिससे उनकी कार्यरतता प्रमाणित नहीं हो रही। ऐसे में “नो वर्क, नो पे” के सिद्धांत के तहत भुगतान नियमसंगत नहीं माना गया। इतना ही नही वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश ने भी अपने पत्र में साफ निर्देश दिया था कि किसी भी प्रकार का अनियमित या दोहरा भुगतान होने पर संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखाधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। बावजूद इसके भुगतान हुआ और अब पूरा मामला सवालों के घेरे में है। 🔴आईजीआरएस पर ‘फर्जी निस्तारण’ का आरोप सबसे चौंकाने वाला तत्थ यह है कि शिकायतों की गंभीरता के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त ने आईजीआरएस पर तथ्य छिपाकर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। आरोप है कि इन शिक्षको पर कार्रवाई करने के बजाय डीआईओएस ने आरोपी शिक्षकों का बचाव किया और पूरा मामला लीपापोती में बदल दिया। सूत्रों की मानें तो जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त द्वारा कनोडिया इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट में मूल उपस्थिति पंजिका ( जिस पर आरोपी तीनो शिक्षको का जुलाई 2012 से जून 2014 तक हस्ताक्षर नही है), तत्कालीन डीआईओएस की जांच रिपोर्ट, शिक्षा निदेशक के पत्र और वित्त नियंत्रक के आदेश सहित करीब 26 पन्नों के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। इन दस्तावेजों में श्याम नरायण पाण्डेय, विरेन्द्र पाण्डेय व बर्खास्तगी के बाद तथ्य गोपन कर नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक देवेन्द्र पाण्डेय की कथित फर्जीवाड़े के ठोस साक्ष्य मौजूद थे। लेकिन डीआईओएस ने उन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दबा दिया और मात्र एक पन्ने की आख्या अपलोड कर आईजीआरएस पर शिकायत का निस्तारण कर दिया। अब सवाल यह है कि आखिर किस दबाव या संरक्षण में यह खेल खेला गया? शिक्षा विभाग के जानकारों का कहना है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हुई तो सिर्फ तीन शिक्षकों ही नहीं बल्कि कई अधिकारियों की भूमिका भी उजागर हो सकती है।जिले में अब यह चर्चा आम हो चुकी है कि आखिर कौन सी ताकत है जो इन शिक्षको के खिलाफ कार्रवाई को रोक रही है? क्यों अब तक इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज नही हुआ , अब तक रिकवरी क्यो नही हुई? और क्यो अब डीआईओएस द्वारा इन शिक्षको के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई?1
- आजाद चौक भैरोगंनज बजार जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश जटहा रोड 07/05/2026 प्रमुख सेवाएँ: आधार/पैन कार्ड, बैंकिंग, मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज, सरकारी योजनाओं के आवेदन, और ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं।1
- थाना लार पुलिस द्वारा चोरी की कुल 3 मोटर साइकिल बरामद करते हुए 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 2 फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना लार पुलिस द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चनुकी पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश प्रसाद पुत्र लाल जी प्रसाद निवासी बभनौली पाण्डेय थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को चोरी की एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछ-ताछ के दौरान अभियुक्त के निशानदेही पर 2 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें क्रमश: 1. स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499 काला व नीला रंग एवं 2. पल्सर काला रंग जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52CD5977 जिसका सही रजि0 नं0- UP60AS2470 है, बरामद किया गया । बरामद मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 (सही रजि0 नं0- UP52AE4341) के संबंध में थाना भाटपाररानी पर अभियोग सं0- 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस, स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499 के संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 – 126/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं पल्सर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना भाटपाररानी पर मु0अ0सं0- 197/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । *इस प्रकार थाना लार पुलिस द्वारा 03 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया ।* उक्त के संबंध में थाना लार पर आज दिनांक 07.05.2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2), 317(2),317(4),341(2),341(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।2
- कुशीनगर जनपद के पडरौना तहसील सभा गार में फरियादियों की समस्याओ को सुनती महिला आयोग उपाध्यक्ष उ प्र राज्य महिला आयोग श्री मती चारु चौधरी पडरौना तहसील में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला उत्पीड़न की घटनाओ की समस्या पर महिला जन सुवाई में फरियादियों की समस्या सुनते हुवे और तत्काल रूप से मामले का निस्तारण करने का आदेश देती नजर आई श्री मती चारु चौधरी मा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोगी फरियादियों की शिकायत मिलने पर कई मामलो को तत्काल निस्तारण का दिया आदेश4
- फाजिलनगर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही जीतीं:717 वोटों से सपा प्रत्याशी को हराया फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कसया तहसील परिसर में संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी सुनीता शाही ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के अवधेश सिंह को 717 मतों के अंतर से पराजित किया। उपचुनाव में कुल 10,174 मत पड़े थे। इनमें सुनीता शाही को 5,258 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा के अवधेश सिंह को 4,541 मत मिले। एआईएमआईएम के सिराजुद्दीन समसुद्दीन अंसारी को 268 मत और निर्दलीय प्रत्याशी केदार सिंह को 99 मत प्राप्त हुए। नोटा (NOTA) पर 8 मत पड़े। जीत की घोषणा के बाद मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। ऑब्जर्वर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विजयी प्रत्याशी सुनीता शाही को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। पत्रकारों से बात करते हुए सुनीता शाही ने कहा कि यह जनता की जीत है। उन्होंने फाजिलनगर के विकास के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और नगर पंचायत की जनता, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- आईएसआई कनेक्शन से कुशीनगर में हड़कंप, परिवार ने बताई पूरी कहानी1
- बंगाल की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है, जहां सूत्रों के हवाले से सुवेंदु अधिकारी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी की बड़ी जीत के बाद उनका नाम सबसे आगे है, लेकिन अभी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।1
- जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 07.05.2026 को थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 कृष्णकान्त, आरक्षी आशीष यादव, महिला आरक्षी कंचन यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी अंशिका यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी काजल यादव व रिक्रूट महिला आरक्षी जयंती तिवारी द्वारा प्रत्युष बिहार स्कूल रामचक में छात्र/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना भाटपार रानी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय, आरक्षी प्रीतम कुशवाहा, आरक्षी अमित कुमार व महिला आरक्षी अंजू कुमारी द्वारा क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।2