नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल हुआ बच्चे का भावुक वीडियो, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर एक छोटे बच्चे को लेकर सड़क पर चलता दिखाई देता है। वीडियो देखने वाले कई लोगों का दावा है कि बच्चा नेपाल की बाढ़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गया और अपनी छोटी बहन को लेकर उन्हें तलाश रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया और इसे नेपाल की बाढ़ त्रासदी से जोड़कर बड़े पैमाने पर शेयर किया जाने लगा। लेकिन वायरल दावे की पड़ताल करने पर कहानी कुछ और सामने आई। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि भावुक करने वाली किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी वास्तविक जगह और समय की पुष्टि करना कितना जरूरी है।
नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल हुआ बच्चे का भावुक वीडियो, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर एक छोटे बच्चे को लेकर सड़क पर चलता दिखाई देता है। वीडियो देखने वाले कई लोगों का दावा है कि बच्चा नेपाल की बाढ़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गया और अपनी छोटी बहन को लेकर उन्हें तलाश रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया और इसे नेपाल की बाढ़ त्रासदी से जोड़कर बड़े पैमाने पर शेयर किया जाने लगा। लेकिन वायरल दावे की पड़ताल करने पर कहानी कुछ और सामने आई। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि भावुक करने वाली किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी वास्तविक जगह और समय की पुष्टि करना कितना जरूरी है।
- सांडेराव-दुजाना मार्ग पर निजी बस पलटी, दर्जनभर यात्री घायल सुमेरपुर: सांडेराव-दुजाना मार्ग पर शुक्रवार को निजी खालसा कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब दर्जनभर यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार खालसा कंपनी की बस सांडेराव बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर तखतगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान दुजाना मार्ग पर अचानक चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही सांडेराव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।सांडेराव पुलिस के एएसआई मोहनलाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का संतुलन बिगड़ने से बस पलटी है। वहीं, एक महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बस चालक ड्राइविंग के दौरान नाश्ता कर रहा था और इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया।हादसे के बाद बस चालक के मौके से फरार होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की जानकारी जुटा रही है।2
- मंडवाड़ा में कई वर्षों बाद भील समाज की महिलाओं ने किया आठम पूजन, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा में कई वर्षों बाद भील समाज की महिलाओं ने किया आठम पूजन, बरसात के लिए की प्रार्थना* *आज मंडवाड़ा में भील समाज की महिलाओं ने कई वर्षों बाद परंपरागत *आठम पूजन किया* महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर कर्णेश्वर डेरी नाड़ी पहुंची। इस बार नाड़ी में पानी कम होने से ग्रामीण चिंतित हैं। महिलाओं ने वहीं पर विधि-विधान से आठम का पूजन किया और भगवान से हाथ जोड़कर *अच्छी बरसात आने की प्रार्थना की*, ताकि नाड़ी फिर से पानी से भर जाए, खेत-खलिहान हरे-भरे रहें और पशुओं को पानी की कमी न हो4
- पाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन केंद्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब पाली (राजस्थान)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पाली स्थित इस्कॉन केंद्र में भव्य और दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा मंदिर परिसर हरे रामा-हरे कृष्णा के महामंत्र से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं का हुजूम भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व भक्ति संध्या में भाग लेने पहुंचा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राधा-कृष्ण के विशेष श्रृंगार व मंगला आरती के साथ हुई। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर भगवान का दूध, दही, शहद, घी और पंचामृत से भव्य महाभिषेक किया गया। संध्या समय इस्कॉन संकीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों और हरे कृष्णा महामंत्र के कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव पर महाआरती की गई और महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पाली शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए। रिपोर्टर: दीपान्शु चौहान स्थान: पाली (राजस्थान)3
- गानों पर झूमे भक्त, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटी रामदेव सेवा समिति बाबा के गानों पर झूमे भक्त, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटी रामदेव सेवा समिति रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत सोमेसर @बुसी के वेरा नारायण सागर क्षेत्र में रामदेव सेवा समिति की ओर से पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। समिति के सदस्यों ने यात्रियों को चाय, पानी एवं नाश्ता उपलब्ध करवाकर सेवा का संकल्प निभाया। इस दौरान बाबा रामदेवजी के भजनों की धुन पर श्रद्धालु एवं समिति के कार्यकर्ता जमकर झूमे। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पैदल यात्रियों ने भी सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों का आभार जताया। समिति के भक्तों ने बताया कि बाबा की भक्ति और सेवा भावना से प्रेरित होकर यात्रियों की सेवा की जा रही है।1
- कांग्रेस के 1000 दिनों का छलावा: बीआरएस का 'पोरू बाटा' आंदोलन, पूर्व मंत्री हरीश राव ने सरकार पर साधा निशाना बेल्लमपल्ली: कांग्रेस सरकार के कथित "1000 दिनों के धोखे भरे शासन", 6 गारंटियों और 420 चुनावी वादों की विफलता के खिलाफ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आयोजित 'पोरू बाटा' कार्यक्रम के तहत बेल्लमपल्ली के 13वें वार्ड में बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के साथ एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता बेल्लमपल्ली के पूर्व विधायक दुर्गम चिन्नय्या ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तन्नीरु हरीश राव शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए हरीश राव ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के लिए जनता से झूठे वादे किए थे, जिन्हें अब पूरी तरह भुला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का हर वर्ग—विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग—मौजूदा सरकार की उपेक्षा और नीतियों के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। बीआरएस नेताओं ने संकल्प जताया कि जब तक सरकार अपने सभी वादे पूरे नहीं करती, जनता के हकों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- सुमेरपुर 4 सितंबर निकाय चुनाव 2026 नाम वापसी के बाद शुक्रवार को सुमेरपुर और तखतगढ़ निकाय चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सुमेरपुर में रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार ने उपखंड कार्यालय में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए। वार्ड 26 में भाजपा प्रत्याशी वीणा देवड़ा के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 35 में से 34 वार्डों में चुनाव होंगे। कुल 144 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा 34, कांग्रेस 32, आप 6 और 72 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।वहीं तखतगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र कुमार बवेरवाल और राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए। वार्ड 22 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 25 में से 24 वार्डों में मतदान होगा। यहां भाजपा 24, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 40 प्रत्याशी मैदान में हैं।दोनों निकायों में 11 सितंबर को मतदान और 14 सितंबर को मतगणना होगी। प्रत्याशी अधिकतम ₹1.50 लाख खर्च कर सकेंगे। प्रचार वाहनों और बैनर के लिए अनुमति जरूरी होगी। आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश दिए गए हैं। ईवीएम से मतदान होगा। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया।3
- द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली राजसमंद जन्माष्टमी पर्व पर लगी भीड़1
- नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने...नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने रामदेवरा यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी टेंकर की व्यवस्था की। नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने रामदेवरा यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी टेंकर की व्यवस्था की।1