कराड़ी हत्याकांड : 3 किमी दूर बिठोड़ा के आरोपी चांदी के लिए काटे थे वृद्धा के पैर, दोनों भाई गिरफ्तार। पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25) पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया। लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।
कराड़ी हत्याकांड : 3 किमी दूर बिठोड़ा के आरोपी चांदी के लिए काटे थे वृद्धा के पैर, दोनों भाई गिरफ्तार। पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25) पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया। लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सूरजपोल स्थित अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसके तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि और वर्तमान परिदृश्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थिति विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण और शिक्षा के प्रति उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की असली शक्ति उसके संविधान में निहित है। संविधान की शक्ति जनता की एकता, अधिकारों और न्याय से सशक्त होती है। बाबा साहब की दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम से ही हमें समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर आधारित संविधान प्राप्त हुआ है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई और शिक्षाविद एन. के. राजा सहित मुख्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए रास्तों पर चलते हुए संविधान की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, मदनसिंह जागरवाल, भेरूसिंह सोनाणा, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, प्रकाश चौधरी, भँवर राव, सुनील बैरवा, रतन उदेश, मण्डल अध्यक्षगण शकील अहमद नागोरी, चेलाराम रारबड़ा, भेराराम गुर्जर, राजू सोलंकी, दिनेश दवे, ताराचन्द टांक, डॉ रमेश चावला, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, जीवराज चौहान, सज्जन बी राज, गोरधन प्रजापत, संतोखसिख बाजवा, राजेंद्र घावरी, लक्ष्मण कच्छवाह, मांगूसिंह दुदावत, रतन चन्देल, जुगराज चौहान, श्याम बागोरिया, ताराचन्द चन्दनानी, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज, असगर कुरैशी, विक्रम चंदानी, फकीर मोहम्मद सिंधी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, मूलचंद संकलेचा, चन्द्रकांत मारू, साबिर अशरफी, सहाबुद्दीन बागवान, राजेंद्र मेघवाल, रमेश चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, वजाराम गरवलिया, धनराज चौहान, नारायण लाल नाडोल, निमेश चांवरिया, एडवोकेट तरुण मेहता, रमेशचंद राठौड़, जितेंद्रसिंह चुंडावत, धनराज आर्य, मुकेश देवासी, मनोहरसिंह जवाली, जसाराम मेघवाल, दुर्गाराम नायक, नारायण लाल उप प्रधान, इब्राहिम शाह, अनिलसिंह राजपुरोहित सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।3
- पाली जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया। दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।2
- जालौर सायला में फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण को लेकर ग्रामीणों से पीड़ित परिवार जिन्होंने धरना प्रदर्शन किया इस दौरान धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई शिवसेना जिला प्रमुख रूप राजपुरोहित में धरने को संबोधित किया1
- @राजस्थान1
- आबूरोड। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर आल इण्डिय एस सी एस टी रेलवे एम्पलाईज ऐसोसियेशन, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, गेल एस सी एस टी वेलफेयर ऐसोसियेशन, भीमराव अम्बेडकर सेवा समिती, बाबा साहेब सेवा समिती के संयुक्त तत्वाधान मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अम्बेडकर सेवा समिती के तत्वाधान में सभी संगठनो द्वारा गांधीपार्क से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शांतिकुंज स्थित सभागार पहुंचे जहां पर आमसभा का आयोजन किया गया। आम सभा मे अतिथीयो द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आहान किया। शोभायात्रा मे बच्चो द्वारा संविधान को विभिन्न झाकियो के माध्यम से प्रदर्शित किया वही शोभायात्रा के आगे युवा अपने हाथो मे तिरंगा लहराते हुये चल रहे थे तो युवतिया घोडो पर झांसी कि रानी लक्ष्मी बाई सहित विभिन्न विरांगनाओ का रूप लेकर बैठी थी। शोभायात्रा मे महिलाएं व पुरूष भारत माता कि जयकारो के साथ अम्बेडकर की जयकारो के साथ चल रहे थे। बैण्ड बाजो कि धुनो पर युवक युवतिया थिरकते नजर आये। वही सांय को आयोजित सभा मे दलित समाज के होनहार बच्चो को प्रतिभा सम्मान किया गया। अम्बेडकर शोभायात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही मुस्लिम समाज, जय भीम सेवा समिती, अम्बेडकर सेवा समिती सहित विभिन्न संगठनो ने शीतल पेय के स्टॉल लगाए। शोभायात्रा में दुपहियां वाहनो पर सवार युवक व युवतियो जय भीम कि जय घोष के साथ डीजे पर नाचते हुए चय रहे थे। शोभायात्रा में संविधान व सामाजिक परिपेक्ष को दर्शाते हुए झाांकियां प्रस्तुत कि गई। शोभायात्रा मे तीन हजारे से ज्यादा लोगो ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान पंचायत समिति आबूरोड लीलाराम गरासिया, पूर्व विधायक गंगा बहन गरासिया, विष्णु मारू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका आबूरोड, रमेशलाल मेघवाल सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, नारायण टिलानी, ललिता ग्रासिया सरपंच ग्राम पंचायत गणका, तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति के मोहनलाल पांचाल, भगवान दास बैरवा, कपिल बावल, अरविंद चौहान, नारायण डांगी, जिग्नेश कुमार, कृष्णा पांचाल समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- पाली, मनीष राठौड़। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पाली जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्किल पर मंगलवार को श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद पी.पी. चौधरी एवं जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा सहित जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी, त्रिलोक चौधरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। *संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित* जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब के फोटो पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जिसमें उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य आमजन में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।4
- आबूरोड। मेले मे आने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत। हर माह की 14 तारीख को लगने वाले हाट बाजार में जारी रहेगी जल सेवा। जिले के आबूरोड स्थित गांधीनगर क्षेत्र में हर माह की 14 तारीख को लगने वाले हाट बाजार में भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। पेयजल की इस विशेष व्यवस्था के तहत मेले में आने वाले लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा व स्वच्छ जल उपलब्ध कराया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह पहल विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों से मेले मे खरीददारी के लिए आने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है। पेयजल केंद्र पर दिनभर लोगों की भीड़ देखी गई, जहां सभी को निशुल्क जल उपलब्ध करवाया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल आगे भी जारी रहेगी। गर्मी के मौसम में हर माह 14 तारीख को लगने वाले इस बाजार में नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जरूरतमंदों को सीधी मदद पहुंचाते हैं।1
- 14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)। विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल। दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।1