Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर में डोल ग्यारस की धूम: नगर में डोल ग्यारस की धूम: भक्ति भाव से निकला भव्य चल समारोह, मनमोहक बेवानों के दर्शन को उमड़ी हज़ारों की भीड़ !
तलेन की हलचल
नगर में डोल ग्यारस की धूम: नगर में डोल ग्यारस की धूम: भक्ति भाव से निकला भव्य चल समारोह, मनमोहक बेवानों के दर्शन को उमड़ी हज़ारों की भीड़ !
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर में डोल ग्यारस की धूम: नगर में डोल ग्यारस की धूम: भक्ति भाव से निकला भव्य चल समारोह, मनमोहक बेवानों के दर्शन को उमड़ी हज़ारों की भीड़ !1
- पूर्व मुख्यमंत्री.दिग्विजय सिंह एवं अधिकारियों के सहयोग से अनशन समाप्त * पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से.सुठालिया परियोजना प्रभावित कृषकों का अनशन समाप्त* {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 *9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन एवं कृषकों के बीच हुई चर्चा, अधिकांश मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही का लिखित आश्वासन* { श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 सुठालिया परियोजना के प्रभावित कृषकों द्वारा मुआवजा विसंगतियों की मांग को लेकर 9 दिन से जारी धरना प्रदर्शन, भूख हडताल पर बैठे कृषको की मांगों पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा अथक प्रयासों से आज दिनांक को कृषको की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषकों से चर्चा करने एवं मांगों की पूर्ति हेतु पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आदि अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासन के प्रतिनिधीयों के रुप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ब्यावरा गोविन्द दूबे, कार्यपालन यंत्री, सुठालिया परियोजना जे.के. ठाकुर एवं परियोजना का मैदानी अमला उपस्थित रहे। कृषको की 9 सूत्रीय मांगों पर आज दिनांक को पूर्वाह्न में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की ओर से वीडियों संदेश जारी कर उनकी अधिकतम मांगों को नियमानुसार पूर्ण किये जाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करने की अपील की गयी। कृषको की 9 सूत्रीय मांगों में से प्रथम मांग को छोडकर शेष अन्य मांगों पर नियमानुसार पूर्ति हेतु लिखित आश्वासन दिया गया है। उक्त लिखित आश्वासन दिये जाने के पश्चात् मंगलवार को भूख हडताल पर बैठे कृषको द्वारा अनशन समाप्त किया गया। आठवीं मांग की प्रतिपूर्ति हेतु शासन से निर्णय उपरांत कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया है।4
- भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ खाटू श्याम जी का शीश, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र (लखन गुर्जर) राजगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर राजगढ़ नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। बाराद्वारी कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी के मध्य माता मंदिर के समीप श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंडल द्वारा स्थापित प्रतिमा में भगवान श्री गणेश को भव्य स्वरूप में विराजमान किया गया है। प्रतिमा को केसरिया वस्त्र, फूलों की मालाओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की गोद में श्री खाटू श्याम जी का शीश विराजमान दिखाई देता है, जिसे भी फूलों की मालाओं से सजाया गया है। पंडाल की सजावट भी विशेष रूप से आकर्षक है। दोनों ओर फूलों से सजे हुए विशाल सजावटी स्तंभ बनाए गए हैं, जबकि पीछे हरे रंग की सजावट के साथ धार्मिक मंत्रों से सजी पृष्ठभूमि बनाई गई है। भगवान गणेश के समीप मूषक की प्रतिमा भी विराजमान है। सामने त्रिशूल, ढाल, छोटी गणेश प्रतिमाएं, कलश एवं अन्य पूजन सामग्री रखकर धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। रंग-बिरंगी पुष्प सजावट और रोशनी के बीच भगवान श्री गणेश की यह भव्य प्रतिमा दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- मोहन बड़ोदिया में 48 घंटे में चोरी का खुलासा! NTPC सोलर प्लांट से चोरी 700 मीटर कॉपर केबल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार1
- *बोड़ा में दशमी पर गूंजा बाबा रामदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी* *नयापुरा से गांधी चौक तक धार्मिक उल्लास का माहौल, देर रात तक चला भव्य भंडारा* *बोड़ा में दशमी पर गूंजा बाबा रामदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी* *नयापुरा से गांधी चौक तक धार्मिक उल्लास का माहौल, देर रात तक चला भव्य भंडारा* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर बोड़ा में बाबा रामदेव भगवान की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नयापुरा वार्ड क्रमांक 1 में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा, वहीं गांधी चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में महाआरती के बाद गढ़ी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा रामदेव भगवान के दर्शन किए और महाप्रसादी ग्रहण की। नयापुरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडारे का आयोजन हुआ। इससे पहले वार्ड में भक्तों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाबा रामदेव भगवान के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात गांधी चौक स्थित बाबा राम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद गढ़ी पर शाम 7 बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात 12 बजे तक चला। भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने परिवार सहित प्रसादी ग्रहण कर बाबा रामदेव भगवान का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण, भक्ति गीतों और बाबा रामदेव भगवान के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन में सेवा और सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बाबा राम देव समिति बोड़ा के सदस्यों ने भंडारे में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। दशमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव भगवान की महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।1
- 🇮🇳 नमामि भारतम् | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 “वंदे मातरम्” — सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना की भावनाओं का स्वर है। 🇮🇳 मानस मर्मज्ञ पं. श्याम स्वरूप जी मनावत, प्रसिद्ध रामकथा वाचक, ने सहज एवं प्रभावशाली शब्दों में बताया कि वंदे मातरम् का क्या महत्व है और यह गीत भारतीय जनमानस के लिए इतना विशेष क्यों है। 🎶 एक समय • एक सुर • एक लय आइए, वंदे मातरम् के 150 वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति के इस स्वर से जुड़ें। 🇮🇳 नमामि भारतम् | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 “वंदे मातरम्” — सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना की भावनाओं का स्वर है। 🇮🇳 मानस मर्मज्ञ पं. श्याम स्वरूप जी मनावत, प्रसिद्ध रामकथा वाचक, ने सहज एवं प्रभावशाली शब्दों में बताया कि वंदे मातरम् का क्या महत्व है और यह गीत भारतीय जनमानस के लिए इतना विशेष क्यों है। 🎶 एक समय • एक सुर • एक लय आइए, वंदे मातरम् के 150 वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति के इस स्वर से जुड़ें। 📅 दिनांक: 25 सितंबर 2026 ⏰ एकत्रीकरण: प्रातः 10:00 बजे 🎶 सामूहिक गायन: प्रातः 11:00 बजे 📍 स्थान: सरस्वती विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय, कालापीपल 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 भारत माता की जय! #नमामि_भारतम् #वंदे_मातरम् #VandeMataram #150वर्ष #राष्ट्रभक्ति #श्यामस्वरूपमनावत #कालापीपल #सामूहिकगायन #एकसमयएकसुरएकलय1
- पढ़ाई के मंदिर में सियासत का खेल? कालापीपल का CM Rise School बना सियासी अखाड़ा, NSUI-ABVP आमने-सामने! पढ़ाई के मंदिर में सियासत का खेल? कालापीपल का CM Rise School बना सियासी अखाड़ा, NSUI-ABVP आमने-सामने! स्कूल परिसर में छात्र संगठनों की गतिविधियों को लेकर विवाद और सवाल उठ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें और बताएं—स्कूल में पढ़ाई जरूरी या सियासत? सचिन शर्मा की रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छिपा है, वही दिखेगा। संपर्क सूत्र: 74152992671
- बडोनी: जिगना सहित ग्रामीण क्षेत्र में बड़े धूमधाम धाम से निकाली गई श्री गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी झाकियां। बडोनी: जिगना सहित ग्रामीण क्षेत्र में बड़े धूमधाम धाम से निकाली गई श्री गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी झाकियां। दतिया। दतिया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बड़े धूमधाम से निकली गई गणेश प्रतिमाएं।1