चन्दौली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 14.739 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार चन्दौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कौवाघाट पुल के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार राज्य के भभुआ जनपद के रहने वाले पप्पू यादव (24 वर्ष) और शौकत सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर चन्दौली के मधुपुर व आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
चन्दौली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 14.739 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार चन्दौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कौवाघाट पुल के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार राज्य के भभुआ जनपद के रहने वाले पप्पू यादव (24 वर्ष) और शौकत सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर चन्दौली के मधुपुर व आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
- चंदौली में बड़ा खुलासा गोतस्करों की मदद करने वाला निलंबित सिपाही गिरफ्तार चंदौली। जनपद में गोतस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना इलिया और कोतवाली चंदौली की संयुक्त टीम ने एक निलंबित सिपाही को गिरफ्तार किया है, जो गोतस्करों की मदद कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्येन्द्र यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अम्बेडकरनगर का रहने वाला है और वर्तमान में चंदौली में तैनात था। वह पहले से ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा था और निलंबित था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सिपाही गोतस्करों को पुलिस की लोकेशन, गश्त और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था। जिससे वे आसानी से तस्करी कर सकें। इसके बदले वह ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पैसे लेता था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट के आधार पर आरोपी की भूमिका उजागर हुई। पुलिस ने उसे अम्बेडकरनगर के पलई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चंदौली पुलिस का कहना है कि जनपद में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गोतस्करी के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। वर्ष 2025 और 2026 में अब तक सैकड़ों अभियोग दर्ज कर बड़ी संख्या में अभियुक्तों की गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।1
- चन्दौली के नौगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कौआ घाट रास्ते से दो अवैध तस्करों, पप्पू यादव और शौकत खान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 14.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। ये तस्कर बिहार के पहाड़ी इलाकों से कम मात्रा में गांजा इकट्ठा कर सोनभद्र और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।1
- प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13.04.2026 थाना इलिया, जनपद चन्दौली 🔰चन्दौली पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति का किया जा रहा शत प्रतिशत पालन 🔰कोतवाली चन्दौली पुलिस व थाना इलिया द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम के अभियोग में अभियुक्त व वर्तमान समय में गोतस्करों का सहयोग करने वाले 01 अभियुक्त (आरक्षी) को किया गया गिरफ्तार । चन्दौली- उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चन्दौली विजय बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में थाना चन्दौली व इलिया पुलिस टीम द्वारा थाना इलिया पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-27/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्त से प्रारम्भिक पूछताछ, मोबाइल फोन से व्हाट्सअप कॉल/चैट व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त (आरक्षी) सत्येन्द्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष जो पूर्व में थाना सैयदराजा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं- 131/2025 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में वांछित चल रहे थे, की गिरफ्तारी दिनाँक 12.04.2026 को पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर से किया गया है आरक्षी वर्तमान में निलम्बित चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा गोतस्करों को चन्दौली का बार्डर पार कराने तथा पुलिस की गतिविधि का लोकेशन, पुलिस गश्त व तस्करी हेतु सुरक्षित रास्तें के सम्बन्ध में सूचना दी जाती थी जिससे गोतस्करों द्वारा गोतस्करी का अपराधिक कृत्य सरलता से किया जा सके उसके बदले अभियुक्त द्वारा गोतस्करों से आनलाइन व आपलाइन माध्यम से धन अर्जित किया जा रहा था। अभियुक्त का नामः व पता- आरक्षी सत्येन्द्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष वर्तमान नियुक्ति -थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास- 1-मु0अ0सं0-27/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम , धारा 61(2) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली । 2-मु0अ0सं- 131/2025 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली। गिरफ्तारी का समय व स्थान- स्थानः-पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर दिनांकः-12.04.2026 समयः-19.30बजे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.उ0नि0 तरुण कुमार कश्यप थाना चन्दौली जनपद चन्दौली 2.हे0का0 रविशंकर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली 3.का0 अरविन्द कुमार थाना चन्दौली जनपद चन्दौली 🔰जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान गोतस्करी के सम्बन्ध में कुल 162 अभियोग 410 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए 1297 राशि गोवंश व 90 किग्रा0 गोमांस, 178 वाहन बरामद किये गये जिसमें से 17 अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा निवारक कार्यवाही व गैंगस्टर एक्ट के तहत 9 अभियोग 38 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी। तथा वर्ष 2025 के दौरान 01 प्रकरण में कुल 73,96,820 रूपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया । 🔰जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक गोतस्करी के सम्बन्ध में कुल 46 अभियोग 127 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए 345 राशि गोवंश व 55 वाहन बरामद किये गये जिसमें से 01 अभियुक्त के विरूद्ध गुण्डा निवारक कार्यवाही, 01 अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट खोली गयी व गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 अभियोग 03 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी। तथा वर्ष 2026 में आब तक 01 प्रकरण में कुल 22,38,000 रूपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया ।1
- बैसाखी के पावन पर्व पर मुगलसराय नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखने को मिले और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शरबत के स्टाल लगाकर सेवा की गई, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीओ मुगलसराय अरुण कुमार सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।3
- भारतीय संविधान में प्रमुख भूमिका निभाने वाले.. भारत रत्न1
- Post by आजाद जमावादी1
- एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में तीन नाव सीज की गई है, वही तीन नाविकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।1
- चन्दौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कौवाघाट पुल के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार राज्य के भभुआ जनपद के रहने वाले पप्पू यादव (24 वर्ष) और शौकत सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर चन्दौली के मधुपुर व आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।1