अथमलगोला में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत थमहा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक किराना दुकान में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया और दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अचानक दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक दुकान में रखा फ्रिज, पंखा, आटा, चावल, मसाले समेत अन्य दैनिक उपयोग के सभी सामान पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान से लगभग 30 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। उनका आरोप है कि अज्ञात लोगों ने पहले चोरी की और उसके बाद दुकान में आग लगा दी। आग बुझने तक पूरी दुकान खाक हो चुकी थी और अंदर कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा। घटना की सूचना अथमलगोला थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगजनी और चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

- पटना जिले के अठमलगोला मंगलवार, 17 फरवरी को अथमलगोला प्रखंड के छेदी सिंह के टोला में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त नाई समाज, अथमलगोला प्रखंड द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता नाई संघ के अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने की। इस अवसर पर शिप्पु ठाकुर, कुंदन कुमार, अवधेश ठाकुर सहित कई समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद सह पूर्व प्रत्याशी रणजीत रंजन उर्फ राजू ठाकुर ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी अतिथियों ने कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और पिछड़े वर्ग के उत्थान में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।1
- मोदी राज में इन्साफ कैसे मिलेगा1
- Post by Anil Paswan1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र में ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल के सौजन्य से विज्ञान प्रदर्शनी मेले में छोटे छोटे बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए अचंभित किया सराहना।1
- L.M.B.,bairas,के बजह से, भारतीय, सभी मूलनिवासी,,एक,,नहीं,,हो, पा,हैं,, इलाज है, BLCP ITS TEAM,,COD108 के, तहत,, इंसान जोड़ो,,यात्रा,,SSDBIHARCOD1081
- NALANDA UNIVERSITY में दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू,शिक्षा-सशक्तिकरण पर आधारित..!! SamacharCity।।BiharNews।।1
- बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शू्रू हो हो गई। इसके लिए 1699 सेंटर्स बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है सीवान में मैटिरिक परीक्षा के दौरान बडी लापरवाही सामने आर्ड है। दारौंदा प्रखंड के गोरखनाथ Iा। कॉलेज के डायरेक्टर ने परीक्षा केंद्र के अंदर से फेसबक लाइव कर दिया। सेंटर के अंदर मोबाडल बैन था। SDM अनिता सिन्हा ने बताया, "वीडियो परीक्षा शुरू होने से पहले का है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो किसी परीक्षार्थी ने नहीं बल्कि Iा। के डायरेक्टर ने बनाया है।" उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सरक्षा मानकों और गोपनीयता नियमों के उल्लंघन का मामला गंभीर है। इसके लिए डायरेक्टर सूनील के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गर्ई है वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। सेंटर के स्ट्रडेंटस और जिम्मेदार लोगों से प्छताछ की जा रही है।1
- पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलिमपुर के जर्जर भवन को लेकर बिहार विधानसभा में तारांकित प्रश्न उठाया गया था। यह प्रश्न विधायक अरुण कुमार द्वारा रखा गया था। इस पर शिक्षा विभाग की ओर से माननीय मंत्री सुनील कुमार ने सदन में जवाब दिया। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि सलिमपुर स्थित विद्यालय के कक्षा 10 के भवन की स्थिति काफी जर्जर है और छह कमरों की हालत भी ठीक नहीं है। वहीं प्राथमिक विद्यालय, सलालपुर मुशहरी (बख्तियारपुर प्रखंड) में भी दो कक्ष जर्जर अवस्था में हैं। विभाग ने जानकारी दी कि इन विद्यालयों के नए भवन निर्माण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना द्वारा BSEIDC को पत्र भेजा जा चुका है। राशि स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर पुराने जर्जर भवनों को तोड़कर आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह पत्र शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा 6 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इस निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। खबर जंक्शन लाइव | बख्तियारपुर से रिपोर्ट1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मेले में इंडियन रोबोट किया आविष्कार। लोगों का रहा आकर्षण का केंद्र।1