ईद की खुशी मातम में बदली: दावत पर जा रहे दो दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत ईद की खुशी मातम में बदली: दावत पर जा रहे दो दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत बेतिया: ईद के मौके पर जहां हर तरफ खुशियों का माहौल था, वहीं बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मनुवापुल थाना क्षेत्र के मेहदीयाबारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद शमीर और मोहम्मद इब्रान के रूप में हुई है। दोनों युवक ईद के अवसर पर अपने रिश्तेदारों के यहां दावत खाने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर 22 मार्च को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- ईद पर खून-खराबा: बहन से मिलने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ईद के मौके पर खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना शहर के जमादारटोला इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, कालीबाग निवासी गुलज़ार अंसारी ईद के दिन अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि नेहाल, इब्रान और इरफान ने पहले गुलज़ार के साथ मारपीट की और फिर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गुलज़ार को तुरंत GMCH बेतिया में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- मझौलिया, पश्चिम चंपारण। भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें। उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है। कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।2
- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत अंतर्गत अमवा बाजार वार्ड संख्या 7 में मध्य निषेध विभाग द्वारा शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी बढ़कर जमकर बवाल में बदल गई, धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के बाद मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आज 23 मार्च सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की गई थी, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और माहौल को शांत कराया, फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है तथा मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।1
- सुगौली में राष्ट्रीय उच्च पथ में शटर तोड़ कर दो दुकानों में हुई चोरी।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की धर-पकड़ में जुटी।1
- मेरे काम को सफल बनाएं और मेरे आगे अंसार सही से काम करें1
- मुजफ्फरपुर में वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज1
- गोपालगंज - मीरगंज के सेमराव-कुसौधी रोड़ में मुड़ा चेमनी के पास युवक की गोली मा/रकर ह/त्या, जाँच में जुटी पुलिस1
- ईद की खुशी मातम में बदली: दावत पर जा रहे दो दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत बेतिया: ईद के मौके पर जहां हर तरफ खुशियों का माहौल था, वहीं बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मनुवापुल थाना क्षेत्र के मेहदीयाबारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद शमीर और मोहम्मद इब्रान के रूप में हुई है। दोनों युवक ईद के अवसर पर अपने रिश्तेदारों के यहां दावत खाने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर 22 मार्च को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1