logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुरा में शांति और सौहार्द की मिसाल... शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित रामपुरा में कानून-व्यवस्था को लेकर हुआ मंथन आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रामपुरा थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। दिनांक 01 अगस्त 2026, शाम 5 बजे रामपुरा थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 40वां मोहर्रम, एवं सावन का महीना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आपसी भाईचारा, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर विशेष और सोशल मीडिया को लेकर जोर दिया गया। सभी समाज प्रमुखों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। तय किया गया कि त्योहार आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की गई। रामपुरा हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। प्रशासन और जनता के सहयोग से इस बार भी सभी त्योहार हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाए जाएंगे।

1 hr ago
user_अजीमुल्ला खान
अजीमुल्ला खान
रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
a978980a-5a1d-4ba3-9776-deb57dbf4d93

रामपुरा में शांति और सौहार्द की मिसाल... शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित रामपुरा में कानून-व्यवस्था को लेकर हुआ मंथन आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रामपुरा थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। दिनांक 01 अगस्त 2026, शाम 5 बजे रामपुरा थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 40वां मोहर्रम, एवं सावन का महीना को लेकर विस्तार

से चर्चा हुई। आपसी भाईचारा, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर विशेष और सोशल मीडिया को लेकर जोर दिया गया। सभी समाज प्रमुखों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। तय किया गया कि त्योहार आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की गई। रामपुरा हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। प्रशासन और जनता के सहयोग से इस बार भी सभी त्योहार हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाए जाएंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विशाल भंडारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ लगभग 12000 लोगों ने भंडारे का लाभ लिया गुरु पुर्णिमा पर श्री सांई कालेश्वर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कृषि उपज मंडी प्राणगण में गया लगभग 12000 लोगों ने भंडारी की प्रसादी का लाभ लिया है, समिति द्वारा सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में प्रतिदिन ₹5 में भोजन उपलब्ध करवाया जाता है
    1
    विशाल भंडारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ लगभग 12000 लोगों ने भंडारे का लाभ लिया
गुरु पुर्णिमा पर श्री सांई कालेश्वर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कृषि उपज मंडी प्राणगण में गया लगभग 12000 लोगों ने भंडारी की प्रसादी का लाभ लिया है, समिति द्वारा सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में प्रतिदिन ₹5 में भोजन उपलब्ध करवाया जाता है
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल
नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!" जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा? नमस्कार… मैं नीमच हूँ… वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया? नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई? याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है। यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है। मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿
    1
    "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!"
जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा?
नमस्कार…
मैं नीमच हूँ…
वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया?
नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई?
याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है।
यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है।
मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नशे से दूरी" फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल! 1-0 की हार के बाद खिलाड़ियों पर कथित हमला, खेल भावना पर उठे सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो NFA ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की दी चेतावनी फाइनल नहीं खेलेंगे
    1
    नशे से दूरी" फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल! 1-0 की हार के बाद खिलाड़ियों पर कथित हमला, खेल भावना पर उठे सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो NFA ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की दी चेतावनी फाइनल नहीं खेलेंगे
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    1
    मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की । MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।
    1
    MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।
MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे। गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे।मंदसौर गरोठ के पास बरखेड़ा गंगासा में कृषि बीमा राशी 2024/25वर्ष की नहीं मिलने पर हजारों किसान धरने पर बैठे हैं। आस पास के गाँव से भी किसान इकठ्ठा होने की सूचना है। इंद्रेश पाटीदार मंदसौर गरोठ।
    1
    गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे।
गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे।मंदसौर गरोठ के पास बरखेड़ा गंगासा में कृषि बीमा राशी 2024/25वर्ष की नहीं मिलने पर हजारों किसान धरने पर बैठे हैं।
आस पास के गाँव से भी किसान इकठ्ठा होने की सूचना है।
इंद्रेश पाटीदार मंदसौर गरोठ।
    user_इंद्रेश पाटीदार
    इंद्रेश पाटीदार
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.