Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devendra nagar saleha rod relve line ❣️❣️❣️🚝🚝
Dhruv patel
Devendra nagar saleha rod relve line ❣️❣️❣️🚝🚝
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rafi siddiqui1
- Post by Dhruv patel1
- Post by Sitaram ray1
- दबंगई के साये में किसान की जमीन, छत्रसाल कॉलेज प्रबंधन पर अवैध कब्जे और सीमांकन रुकवाने का आरोप* पन्ना जिले की देवेंद्रनगर तहसील के ग्राम बड़ौरा में एक भू-स्वामी की जमीन पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा जबरन कब्जा करने और सत्ता-धनबल के दुरुपयोग का मामला गरमाता जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पन्ना कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। क्या है पूरा मामला? मामला ग्राम बड़ौरा स्थित आराजी नंबर 64/1/1/1/2/2/1/1 (रकवा 0.1600 हेक्टेयर) से जुड़ा है। पीड़ित भागवत प्रसाद विश्वकर्मा ने यह भूमि 19 नवंबर 2025 को रामनरेश पटेल से विधिवत क्रय की थी, जिस पर उनका कब्जा है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस की जमीन पर संचालित जनविकास संस्था (छत्रसाल महाविद्यालय) के सर्वेसर्वा मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी उनकी निजी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर कॉलेज का दूसरा मुख्य द्वार बनाना चाहते हैं। विवाद की जड़: रेलवे अधिग्रहण बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन का पूर्व का मुख्य द्वार रेलवे भू-अर्जन की चपेट में आ गया है, जिससे कॉलेज का रास्ता बंद हो गया है। अब इस रास्ते की भरपाई के लिए कॉलेज प्रबंधन कथित तौर पर भागवत प्रसाद की जमीन को अपना हिस्सा बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उल्लेखनीय है कि आरिफ सिद्दीकी द्वारा खरीदी गई जमीन के पुराने दस्तावेजों (विक्रय पत्रों) में किसी भी स्पष्ट 'चौहद्दी' (सीमाओं) का उल्लेख नहीं है। प्रशासनिक तंत्र पर दबाव के आरोप पीड़ित भागवत प्रसाद का आरोप है कि जब उन्होंने 22 अप्रैल 2026 को अपनी भूमि पर निर्माण कार्य (पिलर खुदाई) शुरू किया, तो आरिफ सिद्दीकी ने पुलिस बल का दुरुपयोग कर कार्य रुकवा दिया। सीमांकन में बाधा: पुलिस के निर्देशानुसार जब पीड़ित ने तहसील न्यायालय में सीमांकन का आवेदन दिया, तो विपक्षी ने कलेक्टर के नाम फर्जी और बिना स्वामित्व वाले दस्तावेज पेश कर सीमांकन रुकवाने के लिए आवेदन दे दिया। अनैतिक दबाव: पीड़ित का कहना है कि विपक्षी अपनी अवैध संपत्ति और रसूख के दम पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं ताकि कानूनी प्रक्रिया (सीमांकन और तरमीम) को पूरा न होने दिया जाए। "जान का खतरा" – पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार पीड़ित भागवत प्रसाद विश्वकर्मा ने पन्ना कलेक्टर को सौंपे पत्र में स्पष्ट किया है कि उन्हें विपक्षी से जान का खतरा है। उन्होंने कहा, "यदि मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसके जिम्मेदार मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी होंगे।" ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष का मानना है कि यदि प्रशासन जमीनी स्तर पर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष सीमांकन कर दे, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं। मुख्य बिंदु: विवादित स्थल: ग्राम बड़ौरा, वार्ड नं. 01, तहसील देवेंद्रनगर। मुख्य पक्ष: भागवत प्रसाद विश्वकर्मा (पीड़ित) बनाम मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी (छत्रसाल कॉलेज प्रबंधन)। मांग: निष्पक्ष सीमांकन और अवैध हस्तक्षेप पर रोक।2
- पीड़ित किसानों ने लगाया सड़क पर जाम खरीदी केंद्र संचालित न किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया किसानों की समस्या जानने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान आज सैकड़ो किसानों ने बृजपुर मार्ग के तिलगवा मार्ग में सैकड़ो किसानों ने तिलगवा मोड पर जाम लगा दिया किसानो की प्रमुख मांगे थी की समय अवधि में किसानों की तुलाई एवं केंद्र संचालित नहीं है जिससे हम किसानों के अनाज की तुलाई नहीं हो पा रही है एवं ग्रेडिंग के माध्यम से अवैध वसूली बंद की जाए शासन की मापदंड के अनुसार किसानों की तुलाई नहीं की जारही किसानों ने बताया कि गेहूं विक्रय के लिए जो स्लॉट बुक किए गए थे उनमें फसल सत्यापित नहीं होने के कारण स्लॉट बुक नहीं हो रहे है तथा ज्ञापन के माध्यम से खरीदी केंद्र बढ़ाए जाने एवं लक्ष्मीपुर, अहिरगवां,जरुआपुर, सभी बंद पड़े हैं किसानों ने खरीदी केंद्र को चालू किए जाने एवं किसानों के अनाज को समय सीमा पर खरीदी की जाए रोड पर बैठे हुए किसानो के बीच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनीश खान ने पीड़ित किसानों के बीच सम्मिलित होकर उनकी पीड़ा जानने की कोशिश की एवं शासन प्रशासन से किसानों की हर संभव मदद एवं समय सीमा अवधि में दो दिवस के अंदर तुलाई चालू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी2
- हृदय विदारक घटना कृपया अपने जीवन को लेकर सावधानी बरते हमेशा सतर्कता से कार्य करें चैनल को सब्सक्राइब करें1
- विद्युत विभाग कटरा चंदला विधानसभा मुख्यमंत्री सड़क योजना करवा ना बनवाने का कार्य चल रहा है1
- Post by Rafi siddiqui1