Jandaha के बिजौली पंचायत में मुखिया पति की दबंगई, शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल मामला बिझरौली पंचायत का बताया जा रहा है, जहां मुखिया पति राजा राम मोहन पर एक निजी ट्यूशन चलाने वाले शिक्षक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अपने घर के बाहर बच्चों के साथ होली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान पानी को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर मुखिया पति ने शिक्षक के साथ हाथापाई की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। #Vaishali #BiharNews #BajouliPanchayat #MukhiyaPati #ViralVideo #LocalNews #BreakingNews #HoliDispute #CCTVFootage #JusticeForTeacher #PanchayatPolitics #GroundReport #BiharPolitics
Jandaha के बिजौली पंचायत में मुखिया पति की दबंगई, शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल मामला बिझरौली पंचायत का बताया जा रहा है, जहां मुखिया पति राजा राम मोहन पर एक निजी ट्यूशन चलाने वाले शिक्षक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अपने घर के बाहर बच्चों के साथ होली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान पानी को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर मुखिया पति ने शिक्षक के साथ हाथापाई की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। #Vaishali #BiharNews #BajouliPanchayat #MukhiyaPati #ViralVideo #LocalNews #BreakingNews #HoliDispute #CCTVFootage #JusticeForTeacher #PanchayatPolitics #GroundReport #BiharPolitics
- मामला बिझरौली पंचायत का बताया जा रहा है, जहां मुखिया पति राजा राम मोहन पर एक निजी ट्यूशन चलाने वाले शिक्षक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अपने घर के बाहर बच्चों के साथ होली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान पानी को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर मुखिया पति ने शिक्षक के साथ हाथापाई की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। #Vaishali #BiharNews #BajouliPanchayat #MukhiyaPati #ViralVideo #LocalNews #BreakingNews #HoliDispute #CCTVFootage #JusticeForTeacher #PanchayatPolitics #GroundReport #BiharPolitics1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत राजा जान पंचायत में महिला दुग्ध सहयोग समिति के ओर से पशु पालक किसानों को दिया गया अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि।1
- Post by Vaanishree News1
- खुसरूपुर। प्रखंड के गोविंदपुर स्थित प्रेम युथ फाउंडेशन परिसर में पत्रकार समन्वय समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम युथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव गांधीवादी प्रेम कुमार ने किया। समारोह में पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति से वातावरण सौहार्द और उत्साह से भर गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीएसपी-1 अवधेश कुमार तथा डीएसपी-2 संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, शांति और भाईचारे का महापर्व है। यह ऐसा अवसर है जब लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश फैलाते हैं। गांधीवादी प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज और देश के भविष्य के लिए घातक है, इसलिए हमें इससे दूर रहकर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पत्रकार समन्वय समिति की ओर से सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, संजीत कुमार, भूषण प्रसाद, रामाशंकर द्विवेदी, कौशल कुमार, मनोज कश्यप, गोपी कुमार, रितिक राज वर्मा सहित कई पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- होली के दिन बाढ़ बाजार में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, महिला गंभीर रूप से घायल होली के पावन अवसर पर जहां पूरा क्षेत्र रंग-गुलाल और उत्सव के माहौल में सराबोर था, वहीं बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ बाजार स्थित गोपीनाथ मंदिर के पीछे का इलाका खूनी संघर्ष का गवाह बन गया। पुरानी रंजिश और शराब के नशे में हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें शीला देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने खून से लथपथ हालत में शीला देवी को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका सघन उपचार जारी है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता के देवर दीपक पासवान ने बताया कि दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि होली के दिन पड़ोस के कुछ लोग अत्यधिक शराब के नशे में उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मामला और बिगड़ गया तथा मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान एक भारी ईंट शीला देवी को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और त्योहार की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- "बुरा न मानो होली है! पटना के खुसरूपुर की इन गलियों में आज रंगों का नहीं, बल्कि भावनाओं का सैलाब उमड़ा है। देखिए कैसे यहाँ के लोग अपनी माटी की खुशबू के साथ इस महापर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। कहीं रंगों की बौछार है, तो कहीं 'कादो-पांकू' का वो देसी अंदाज़, जो बिहार की मिट्टी की असली पहचान है। हर चेहरा गुलाल से सराबोर है और हर दिल में सिर्फ और सिर्फ खुशी है। खुसरूपुर के कोने-कोने से लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दे रहे हैं और गिले-शिकवे मिटाकर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। मस्ती, उमंग और इस बेमिसाल जोश के साथ आप सभी को खुसरूपुर की ओर से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!"1
- फतुहा दुर्घटना में मौत।3
- बताया जा रहा है कि NH-22 पर स्कॉर्पियो और बाइक के बीच तेज़ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। #NH22 #सड़क_हादसा #बिजलीपुर #बाइक_एक्सीडेंट #स्कार्पियो_टक्कर #ब्रेकिंग_न्यूज #RoadAccident #BiharNews #HighwayAccident #BreakingNews1