logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा करशूल नाथ का लिया आशीर्वाद हर कदम पर बदलापुर का साथ बदलापुर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने किया रुद्राभिषेक, जनगण यात्रा कि शुरुवात

7 hrs ago
user_ओपी पाण्डेय
ओपी पाण्डेय
देखभाल करना बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

बाबा करशूल नाथ का लिया आशीर्वाद हर कदम पर बदलापुर का साथ बदलापुर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने किया रुद्राभिषेक, जनगण यात्रा कि शुरुवात

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबा करशूल नाथ का लिया आशीर्वाद हर कदम पर बदलापुर का साथ बदलापुर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने किया रुद्राभिषेक, जनगण यात्रा कि शुरुवात
    1
    बाबा करशूल नाथ का लिया आशीर्वाद 
हर कदम पर बदलापुर का साथ
बदलापुर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने किया रुद्राभिषेक, जनगण यात्रा कि शुरुवात
    user_ओपी पाण्डेय
    ओपी पाण्डेय
    देखभाल करना बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण: शॉर्टकट के चक्कर में गांव की सकरी सड़क पर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, लग रहा जाम बदलापुर, जौनपुर। श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का रूट लोहिंदा–तेजीबाजार होते हुए कलिंजरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कुछ बसें निर्धारित रूट का पालन करने के बजाय शॉर्टकट के चक्कर में बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव के सकरे मार्ग से गुजर रही हैं। मंगलवार की दोपहर ग्रामीण पिंकू सिंह ने बताया कि गांव की सड़क सकरी होने के कारण बसों के आवागमन से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। वही अनुभव सिंह ने बताया कि आम लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बसों के आमने-सामने आने पर लंबे समय तक यातायात बाधित हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक निर्धारित डायवर्ट रूट की अनदेखी कर समय बचाने के लिए गांव के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए बसों का संचालन केवल निर्धारित डायवर्ट रूट से कराने तथा गांव के मार्ग पर अनावश्यक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    1
    श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण: शॉर्टकट के चक्कर में गांव की सकरी सड़क पर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, लग रहा जाम
बदलापुर, जौनपुर। श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का रूट लोहिंदा–तेजीबाजार होते हुए कलिंजरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कुछ बसें निर्धारित रूट का पालन करने के बजाय शॉर्टकट के चक्कर में बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव के सकरे मार्ग से गुजर रही हैं।
मंगलवार की दोपहर ग्रामीण पिंकू सिंह ने बताया कि गांव की सड़क सकरी होने के कारण बसों के आवागमन से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। वही अनुभव सिंह ने बताया कि आम लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बसों के आमने-सामने आने पर लंबे समय तक यातायात बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक निर्धारित डायवर्ट रूट की अनदेखी कर समय बचाने के लिए गांव के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए बसों का संचालन केवल निर्धारित डायवर्ट रूट से कराने तथा गांव के मार्ग पर अनावश्यक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_Lokwani Times
    Lokwani Times
    Local News Reporter बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर पहुंचेंगे। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने करशूनाथ धाम में विधि-विधान से महा रुद्राभिषेक कर जन विश्वास पदयात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद बाबा दुबे ने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लिया और पदयात्रा के लिए रवाना हुए। बताया गया कि यह जन विश्वास पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने यात्रा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो रिपोर्ट-अरुण कुमार दुबे, बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
    1
    जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा
जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर पहुंचेंगे।
श्रद्धा और उत्साह के माहौल में बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने करशूनाथ धाम में विधि-विधान से महा रुद्राभिषेक कर जन विश्वास पदयात्रा की शुरुआत की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद बाबा दुबे ने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लिया और पदयात्रा के लिए रवाना हुए।
बताया गया कि यह जन विश्वास पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।
पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने यात्रा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
ब्यूरो रिपोर्ट-अरुण कुमार दुबे, बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Jaunpur sirkoni vikaskhand Kshetra ke paryavaran gaon mein jamkar barish hua
    1
    Jaunpur sirkoni vikaskhand Kshetra ke paryavaran gaon mein jamkar barish hua
    user_Kuldeep yadav
    Kuldeep yadav
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • *थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत करेंटी पुल के नीचे 01 युवती का शव मिलने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायन वैस की बाइट।*
    1
    *थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत करेंटी पुल के नीचे 01 युवती का शव मिलने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*

*क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायन वैस की बाइट।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को दिया बड़ा तोहफा प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को दिया बड़ा तोहफा सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!
    1
    प्रयागराज
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को  दिया बड़ा तोहफा
प्रयागराज
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को  दिया बड़ा तोहफा
सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज
पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश
SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    17 hrs ago
  • नौरंगाबाद में प्राइवेट लाइनमैनों पर तांडव का आरोप, निषाद बस्ती के दो दर्जन से अधिक बिजली कनेक्शनों की केबल काटने से बवाल खुटहन, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद पावर हाउस अंतर्गत कृष्णापुर गांव में प्राइवेट लाइनमैनों की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गौरा गांव निवासी लाइनमैन सुनील सिंह पुरानी रंजिश को लेकर निषाद बस्ती मे तांडव करते हुए दो दर्जन से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की केबल काट दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध वसूली का वीडियो बनाए जाने से भी नाराज थे, ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सक्षम अधिकारी के प्राइवेट लाइनमैन मनमाने ढंग से केबल काटकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसी बीच सुनील सिंह के कहने पर सोनू गौतम नामक लाइनमैन ने खुटहन थाने में गाली-गलौज व धमकी देने की तहरीर दे दी है। ग्रामीणों ने इस तहरीर को झूठा और फर्जी बताते हुए कहा कि जिस सतीश नाविक पर आरोप लगाया गया है, वह घटना के समय घनश्यामपुर स्थित अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मौजूद था। उनका दावा है कि सीसीटीवी फुटेज इसकी पुष्टि कर सकती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निषाद समाज के लोगों को निशाना बनाते हुए जातिगत आधार पर बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। घटना से नाराज लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे खुटहन थाने का घेराव करेंगे। हालांकि, इस मामले में जानकारी लेने पर जेई सर्वेश दुबे ने कहा कि मैं अभी जल्द हि यहाँ पर चार्ज लिया हु यदि इस प्रकार का मामला है तो गलत है जांच करवाई जाएगी ।
    1
    नौरंगाबाद में प्राइवेट लाइनमैनों पर तांडव का आरोप, निषाद बस्ती के दो दर्जन से अधिक बिजली कनेक्शनों की केबल काटने से बवाल

खुटहन, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद पावर हाउस अंतर्गत कृष्णापुर गांव में प्राइवेट लाइनमैनों की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गौरा गांव निवासी लाइनमैन सुनील सिंह पुरानी रंजिश को लेकर निषाद बस्ती मे तांडव करते हुए दो दर्जन से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की केबल काट दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध वसूली का वीडियो बनाए जाने से भी नाराज थे,
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सक्षम अधिकारी के प्राइवेट लाइनमैन मनमाने ढंग से केबल काटकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसी बीच सुनील सिंह के कहने पर सोनू गौतम नामक लाइनमैन ने खुटहन थाने में गाली-गलौज व धमकी देने की तहरीर दे दी है। ग्रामीणों ने इस तहरीर को झूठा और फर्जी बताते हुए कहा कि जिस सतीश नाविक पर आरोप लगाया गया है, वह घटना के समय घनश्यामपुर स्थित अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मौजूद था। उनका दावा है कि सीसीटीवी फुटेज इसकी पुष्टि कर सकती है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निषाद समाज के लोगों को निशाना बनाते हुए जातिगत आधार पर बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। घटना से नाराज लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे खुटहन थाने का घेराव करेंगे।
हालांकि, इस मामले में जानकारी लेने पर जेई सर्वेश दुबे ने कहा कि  मैं अभी जल्द हि यहाँ पर चार्ज लिया हु यदि इस प्रकार का मामला है तो गलत है जांच करवाई जाएगी ।
    user_ओपी पाण्डेय
    ओपी पाण्डेय
    देखभाल करना बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी: उत्तर निघासन वन रेंज के डंडूरी गांव में बुधवार सुबह एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया लखीमपुर खीरी: उत्तर निघासन वन रेंज के डंडूरी गांव में बुधवार सुबह एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया वन कर्मियों ने चार दिन में ग्रामीणों की मदद से तीन तेंदुओं को पकड़ा है, क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत के बीच लगातार तीसरा तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी सक्रिय हैं...
    1
    लखीमपुर खीरी: उत्तर निघासन वन रेंज के डंडूरी गांव में बुधवार सुबह एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया
लखीमपुर खीरी: उत्तर निघासन वन रेंज के डंडूरी गांव में बुधवार सुबह एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया
वन कर्मियों ने चार दिन में ग्रामीणों की मदद से तीन तेंदुओं को पकड़ा है, क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत के बीच लगातार तीसरा तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी सक्रिय हैं...
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.