Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरभंगा अलीनगर विधायक मेथली ठाकुर केंची धाम बाबा का दर्शन करें पहुंची
NEW NEWS BHARAT 365
दरभंगा अलीनगर विधायक मेथली ठाकुर केंची धाम बाबा का दर्शन करें पहुंची
More news from Patna and nearby areas
- भारत के प्रमुख क्लीन-फूड ब्रांड्स में से एक खेतिका द्वारा आज मखाना कारोबार शुरु। भारत के प्रमुख क्लीन-फूड ब्रांड्स में से एक खेतिका द्वारा आज मखाना कारोबार के विस्तार की घोषणा 12:40 am भारत के प्रमुख क्लीन-फूड ब्रांड्स में से एक खेतिका, ने आज अपने मखाना कारोबार के विस्तार की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने मखाने से बने पांच तरह के स्नैक्स लॉन्च किए। इस विस्तार को समर्थन देने के लिए कंपनी ने बिहार के पटना में 35,000 वर्ग फुट में फैली एक विशेष मखाना प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी स्थापित की है। अपने मौजूदा मखाना कारोबार को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में विशेष निवेश कर रही है। इसका उद्देश्य मिथिला मखाना को पारंपरिक इस्तेमाल से आगे ले जाकर अपने व्यापक फूड पोर्टफोलियो की एक प्रमुख कैटेगरी बनाना है। इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, सह-संस्थापक एवं सीईओ डॉ पृथ्वी सिंह खेतिका ने कहा, हम मखाने को वह पहचान और बड़े स्तर पर पहुंच दिलाना चाहते हैं, जिसका वह हकदार है। हमारे लिए यह मिथिला क्षेत्र से जुड़े एक पारंपरिक उत्पाद को देशभर के उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की स्नैकिंग का हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- फतुहा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत पटना से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे दोनों, दोहा पुल के समीप हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम पटना/फतुहा। फतुहा-दनियावां एनएच-30ए पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों पटना से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरओबी से आगे दोहा पुल के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दोनों की जान चली गयी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर दनियावां की ओर फरार हो गया। मृतकों की पहचान नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के राणा बिगहा निवासी अरविंद कुमार आर्य और उनके पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गयी है। इलाज कराकर लौट रहे थे घर, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार अपने पिता अरविंद कुमार आर्य का पटना में एक चिकित्सक से इलाज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक फतुहा-दनियावां एनएच-30ए पर आरओबी से आगे दोहा पुल के समीप पहुंची, इसी दौरान आगे निकलने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गयी और पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक बिना रुके वाहन लेकर दनियावां की ओर भाग निकला। हादसे के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा सड़क हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फतुहा आरओबी ओपी प्रभारी कलिंद्र कुमार और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ एक साथ पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही राणा बिगहा स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरविंद कुमार आर्य दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिता-पुत्र की असामयिक मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में दोनों के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जतायी। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान होने के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।4
- BJP पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी का हल्दी रस्म1
- राघोपुर के लोग पीपा पुल के लिए हुए परेशान/पुल शुरुआत के किये आगजनी ,रोड जाम। पटनासिटी के कच्ची दरगाह फतुहा स्टेट हाइवे पर आगजनी/पीपा पूल नही चालू होने से नाराज है लोग। पटनासिटी, बड़ी खबर पटना सिटी से निकलकर सामने आई है जहां पर पटना सिटी के कच्ची दरगाह फतुहा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया गया है। आक्रोशितों ने स्टेट हाईवे पर आगजनिक करके सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया है। मामला नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह स्थित स्टेट हाईवे की है जहां पर स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनिक करके रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जिसके कारण गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि कच्ची दरगाह स्थित पीपा पुल को नहीं जोड़े जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर आगजनी करके रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया है ।लोगों की मांग है कि पीपा पुल को जोड़कर जल्द से जल्द चालू किया जाए जिससे पटना से दियारा की ओर जाने के लिए लोगों को सुविधा मिल सके।आपको बताये की कच्ची दरगाह से दियारा जाने के लिए पीपा पुल जोड़ा जाता है जिसके बाद दियारा के रहनेवाले लोग इस पीपा पुल के सहारे अपने घरों के लिए आते जाते है।2
- मोदी का नाम लेकर खड़गे का विवादित बयान! युवक भिड़ा खड़गे से, सियासत में मचा बवाल 🔥 #Modi #MallikarjunKharge #BJP #Congress #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaNews #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #Politics #LatestNews मोदी का नाम लेकर खड़गे का विवादित बयान! युवक भिड़ा खड़गे से, सियासत में मचा बवाल 🔥 #Modi #MallikarjunKharge #BJP #Congress #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaNews #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #Politics #LatestNews1
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अब शब्द कहे जाने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अब शब्द कहे जाने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की बात1
- दरभंगा अलीनगर विधायक मेथली ठाकुर केंची धाम बाबा का दर्शन करें पहुंची1
- रोहतास जिला के भेड़ियाटोला में एक युवक ने नहर में कूद करआत्महत्या कर लिया अवनीश कुमार कि रिपोर्ट खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के भेड़िया टोला में एक युवक अमित कुमार नहर में कूद कर जान दे दी। वह डिहरी के वार्ड नंबर- 21 के रामजी सिंह का पुत्र था। पुलिस ने उसकी स्कूटी नहर किनारे बरामद किया है। बता दे कि वह भेड़िया टोला का रहने वाला था तथा ज़ख़्खी बिगहा में मवेशियों का खटाल चलता था। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक का शव बरामद कर दिया गया है। मृतक के चाचा सुभव सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन खटाल से दूध लेकर घर की ओर जाता था। लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटा, तो लोगों ने खोजबीन की। पता चला कि नहर के किनारे उसकी स्कूटी खड़ी है। इसके बाद लोगों को शक हो गया। खोजबीन करने पर कई घंटे के मसक्कत के उपरांत युवक का अमित कुमार सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। बता दे की युवा कुंवारा था, किस कारण खुदकुशी किया? इसकी जानकारी नहीं मिली है1