Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहरीली शराब मामले के एक अन्य आरोपी का हुआ शार्ट एनकाउंटर ........
SUNEEL SINGH
जहरीली शराब मामले के एक अन्य आरोपी का हुआ शार्ट एनकाउंटर ........
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- यह आरएसएस प्रमुख पंडित मोहन भागवत है जो भारत को हिंदू राष्ट्र की बात करता हिंदू मुसलमान में नफरत फैलता है जिससे दंगे होते हैं पर विदेश में जाकर इसकी हेक्टरी निकल गई वहां बोल रहा था भारत बुद्ध का देश है मुसलमान हमारा भाई है1
- शराब कांड में 30,/हजार का इनामी हाफ, एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार। खबर जिला सागर से। सागर पुलिस दिनांक 13/09/2026 *शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार* *पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली* *आरोपी के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल एवं मोटरसाइकिल बरामद* सागर। बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत आयु 21 वर्ष निवासी ग्राम छापरी, थाना बण्डा की गिरफ्तारी में सागर पुलिस को आज तड़के बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आरोपी घटना बाद से फरार था जिस पर पुलिस द्वारा पूर्व से ही ₹30,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है तथा इसके ऊपर 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। दिनांक 13/09/2026 को तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत थाना बहरोल क्षेत्र अंतर्गत कठुआ नाला के पास जंगल में, मुख्य मार्ग धामोनी – बहरोल तरफ से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंडा जाने की संभावना है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक सागर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने तथा आसपास के थाना प्रभारियों को भी आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और क्षेत्र में नाकाबंदी की गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह एवं थाना बहरोल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थान की चारों ओर से घेराबंदी कर सघन सर्चिंग प्रारंभ की गई। *पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने की फायरिंग* पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं सर्चिंग के दौरान आरोपी शिवांजय राजपूत ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य कर तीन फायर किए गए। पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता और साहसिक कार्यवाही का परिचय देते हुए घायल आरोपी शिवांजय राजपूत को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को तत्काल आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *315 बोर देशी कट्टा सहित हथियार, mobile एवं मोटरसाइकिल बरामद* गिरफ्तार आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 03 खाली कारतूस, एक मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *त्वरित सूचना पर तत्काल पुलिस रिस्पॉन्स* इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को प्राप्त सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय करने से यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। सागर पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार एवं उससे जुड़े आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बीना में लोक अदालत में 192 प्रकरण निराकृत, 2.23 करोड़ का अवार्ड पारित* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बीना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार कुंडू, जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी, शरद जोशी, मृदुल जैन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव सुरेश यादव सहित अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे। जिला सागर में 48 खण्डपीठ गठित की गई थीं, जिनमें बीना के लिए 5 खण्डपीठ 39 से 43 तक बनाई गईं। बीना में बैंक-फायनेंस के 3313 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें 313 निराकृत हुए और 32.75 लाख का अवार्ड पारित हुआ। बैंक रिकवरी में 17.72 लाख वसूली हुई। कुल 192 प्रकरणों में 2 करोड़ 23 लाख 41 हजार 909 रुपए का निराकरण किया गया। *बिछड़े परिवार फिर मिले* 6 साल से अलग रह रहे सचिन और उसकी पत्नी के मामले में न्यायालय देवेंद्र कुमार कुंडू की समझाइश और अधिवक्ता राजाराम अहिरवार, सावन अहिरवार, मो. रईस खान की सलाह पर दोनों बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए। दूसरे प्रकरण में 2 साल से मायके में रह रही भारती कुर्मी और पति रविशंकर कुर्मी में धारा 09 के तहत समझौता हुआ और दोनों माला पहनाकर घर गए। जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी के न्यायालय में 4 साल से अलग रह रहे हेमन्त राठौर-सोनाली राजपूत और अनिल विश्वकर्मा-रजनी विश्वकर्मा के भरण-पोषण के दो प्रकरण आपसी सुलह से समाप्त हुए। अधिवक्ता महेन्द्र रघुवंशी और राजेश रैकवार की समझाइश से दोनों दंपत्ति साथ रहने को तैयार हुए। फाइव स्टार फायनेंस कंपनी के दो प्रकरणों में अधिवक्ता रंजना यादव के प्रयास से 5.29 लाख का राजीनामा हुआ और 2 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया। *चाचा-भतीजे का विवाद सुलह से खत्म* 20 मई 2022 को उधारी को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में न्यायाधीश शरद जोशी की समझाइश पर दोनों पक्षों ने रिश्ते को महत्व देते हुए राजीनामा कर लिया।1
- शमशाबाद में धूमधाम से मनाया बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव,बाबा रामदेव की भक्ति में डूबा पूरा नगर शमशाबाद में बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर नगर में भव्य झंडा यात्रा एवं चल समारोह निकाले गए । आसपास के गांवों से श्रद्धालु हाथों में आस्था की ध्वजा लेकर भजन-कीर्तन करते हुए शमशाबाद पहुंचे और सूर्य नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर जन्मोत्सव मनाया। वहीं क्षेत्र की बंजारा समाज द्वारा भी भव्य चल समारोह निकालकर बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव मनाया गया। नगरवासियों ने जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा कर यात्राओं का स्वागत किया। राजपूत समाज सहित विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और भंडारों का आयोजन किया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने आते हैं। पूरे नगर में बाबा रामदेव जी की भक्ति का माहौल बना रहा।4
- *पुलिस थाना गौरझामर में अवैध कार्यवाही से प्रभावित दुकानदारों ने निष्पक्ष जांच को लेकर कलेक्टर सागर के नाम सौंपा ज्ञापन गौरझामर / देवरी (सागर)। ग्राम पंचायत गौरझामर द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई पक्षपातपूर्ण और द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में शनिवार को प्रभावित दुकानदारों ने पुलिस थाना गौरझामर में कलेक्टर सागर के नाम ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों ने ज्ञापन में बताया कि वे सभी मेन मार्केट और इतवारा बाजार के छोटे दुकानदार हैं जो दैनिक कमाई से रोजी-रोटी चलाते हैं। ग्राम पंचायत द्वारा बिना किसी पूर्व लिखित सूचना या नोटिस के उनकी दुकानों के प्रांगण और छप्पर हटा दिए गए। आरोप है कि कार्यवाही पूरे बाजार में न कर केवल चुनिंदा दुकानदारों को निशाना बनाकर की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रहलाद सेन पिता नंदकिशोर सेन के मामले का उल्लेख किया गया। प्रार्थियों का कहना है कि प्रहलाद सेन और अखिलेश पिता राजकुमार जैन के बीच निजी भूमि का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद प्रशासनिक अमले ने पहले बीपीएल सूची से नाम हटाया, फिर रोजी-रोटी के प्रांगण को तोड़ा और अब निजी मकान को भी धराशायी कर दिया। इसी तरह इतवारा बाजार में निजी भूमि पर बनी किराना दुकान का छप्पर भी रोकने के बावजूद हटा दिया गया। प्रभावित दुकानदारों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी सरपंच, सचिव एवं अतिक्रमण दल के जिम्मेदार कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए और दुकानदारों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई जिम्मेदारों के वेतन से काटकर दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपते समय प्रहलाद सेन सहित समस्त प्रभावित दुकानदारगण, ग्राम गौरझामर उपस्थित रहे। *दिनांक - 13/09/2026* *स्थान - पुलिस थाना गौरझामर*4
- मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव। मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव। ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे और ग्रामीण इलाकों में 14 सितंबर से दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होगा। सार्वजनिक जगहों और चौराहों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर पंडालों में विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सुबह-शाम धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मूर्तिकार विनय राणा ने बताया कि प्रतिमाएं बनाने में करीब 45 दिन लगे हैं। ज्यादातर प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं, कुछ में रंग भरना बाकी है। उनकी बनाई प्रतिमाएं मड़ावरा कस्बे के साथ सौरई, रनगांव, साडूमल और आसपास के गांवों में स्थापित होंगी।मड़ावरा कस्बे में शालाजी मंदिर प्रांगण और डाक बंगला के पास सुंदर झांकियां और पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित होने के बाद पंडालों में सुबह-शाम पूजा, हवन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उम्मीद है कि पूरे महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर रोली, अक्षत, कलावा, कपूर, धूप-बत्ती, नारियल, सुपारी, फूल-माला और पूजा की थालियां सजी हैं। मिठाई दुकानदार मोदक और लड्डू बनाने में लगे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है।2
- कॉलेजियम सिस्टम बंद करें देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में बैठे जातिवादी भाई भतीजाबाद जज जो बिना किसी परीक्षा के जज बन जाते हैं इसलिए कॉलेजजियम सिस्टम बंद होना चाहिए1
- *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *हेडलाइन - बीना में जैविक हाट बाजार के 10 माह पूरे, 12 से बढ़कर 16 किसान जुड़े, 3 घंटे में बिक जाती हैं सब्जियां* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* विकासखंड में आयोजित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार सफलता की मिसाल बन गया है। 10 माह से लगातार चल रहे इस बाजार ने किसानों और शहरवासियों के बीच खास पहचान बनाई है। शुरुआत में 12 किसान जुड़े थे, जो अब बढ़कर 16 हो गए हैं। हर रविवार सुबह 7 बजे से बाजार शुरू होता है। भीषण गर्मी में भी लोग जैविक सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं। बाजार में टमाटर, ककड़ी, गिलकी, लौकी, पालक, पुदीना, धनिया, चुकंदर, नींबू के साथ अंजीर, आम, बेल, पपीता जैसे फल भी उपलब्ध रहते हैं। खास बात है कि 2 से 3 घंटे में ही अधिकांश उत्पाद बिक जाते हैं। किसानों का कहना है कि आय बढ़ी है और लोगों का भरोसा जैविक खेती पर बढ़ा है। शहरवासियों का कहना है कि उन्हें ताजी, सुरक्षित और रसायन मुक्त सब्जियां मिल रही हैं। कई लोगों ने मांग की है कि यह बाजार प्रतिदिन लगे। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने बताया कि किसानों में जैविक खेती के प्रति रुचि बढ़ रही है और शहर के लोग इस बाजार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह बाजार किसानों की आय के साथ स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक पहल है।4
- लटेरी के वासी गांव में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, कर्मचारियों को आई चोटें लटेरी के मडावता के वासी गांव के पास शनिवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों और महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना में वन विभाग के कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान अतिक्रमणकर्ताओं और ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। इसके बावजूद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए करीब 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की।4