logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीना में लोक अदालत में 192 प्रकरण निराकृत, 2.23 करोड़ का अवार्ड पारित* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बीना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार कुंडू, जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी, शरद जोशी, मृदुल जैन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव सुरेश यादव सहित अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे। जिला सागर में 48 खण्डपीठ गठित की गई थीं, जिनमें बीना के लिए 5 खण्डपीठ 39 से 43 तक बनाई गईं। बीना में बैंक-फायनेंस के 3313 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें 313 निराकृत हुए और 32.75 लाख का अवार्ड पारित हुआ। बैंक रिकवरी में 17.72 लाख वसूली हुई। कुल 192 प्रकरणों में 2 करोड़ 23 लाख 41 हजार 909 रुपए का निराकरण किया गया। *बिछड़े परिवार फिर मिले* 6 साल से अलग रह रहे सचिन और उसकी पत्नी के मामले में न्यायालय देवेंद्र कुमार कुंडू की समझाइश और अधिवक्ता राजाराम अहिरवार, सावन अहिरवार, मो. रईस खान की सलाह पर दोनों बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए। दूसरे प्रकरण में 2 साल से मायके में रह रही भारती कुर्मी और पति रविशंकर कुर्मी में धारा 09 के तहत समझौता हुआ और दोनों माला पहनाकर घर गए। जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी के न्यायालय में 4 साल से अलग रह रहे हेमन्त राठौर-सोनाली राजपूत और अनिल विश्वकर्मा-रजनी विश्वकर्मा के भरण-पोषण के दो प्रकरण आपसी सुलह से समाप्त हुए। अधिवक्ता महेन्द्र रघुवंशी और राजेश रैकवार की समझाइश से दोनों दंपत्ति साथ रहने को तैयार हुए। फाइव स्टार फायनेंस कंपनी के दो प्रकरणों में अधिवक्ता रंजना यादव के प्रयास से 5.29 लाख का राजीनामा हुआ और 2 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया। *चाचा-भतीजे का विवाद सुलह से खत्म* 20 मई 2022 को उधारी को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में न्यायाधीश शरद जोशी की समझाइश पर दोनों पक्षों ने रिश्ते को महत्व देते हुए राजीनामा कर लिया।

3 hrs ago
user_Rakesh sen
Rakesh sen
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

बीना में लोक अदालत में 192 प्रकरण निराकृत, 2.23 करोड़ का अवार्ड पारित* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बीना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार कुंडू, जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी, शरद जोशी, मृदुल जैन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव सुरेश यादव सहित अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे। जिला सागर में 48 खण्डपीठ गठित की गई थीं, जिनमें बीना के लिए 5 खण्डपीठ 39 से 43 तक बनाई गईं। बीना में बैंक-फायनेंस के 3313 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें 313 निराकृत हुए और 32.75 लाख का अवार्ड पारित हुआ। बैंक रिकवरी में 17.72 लाख वसूली हुई। कुल 192 प्रकरणों में 2 करोड़ 23 लाख 41 हजार 909 रुपए का निराकरण किया गया। *बिछड़े परिवार फिर मिले* 6 साल से अलग रह रहे सचिन और उसकी पत्नी के मामले में न्यायालय देवेंद्र कुमार कुंडू की समझाइश और अधिवक्ता राजाराम अहिरवार, सावन अहिरवार, मो. रईस खान की सलाह पर दोनों बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए। दूसरे प्रकरण में 2 साल से मायके में रह रही भारती कुर्मी और पति रविशंकर कुर्मी में धारा 09 के तहत समझौता हुआ और दोनों माला पहनाकर घर गए। जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी के न्यायालय में 4 साल से अलग रह रहे हेमन्त राठौर-सोनाली राजपूत और अनिल विश्वकर्मा-रजनी विश्वकर्मा के भरण-पोषण के दो प्रकरण आपसी सुलह से समाप्त हुए। अधिवक्ता महेन्द्र रघुवंशी और राजेश रैकवार की समझाइश से दोनों दंपत्ति साथ रहने को तैयार हुए। फाइव स्टार फायनेंस कंपनी के दो प्रकरणों में अधिवक्ता रंजना यादव के प्रयास से 5.29 लाख का राजीनामा हुआ और 2 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया। *चाचा-भतीजे का विवाद सुलह से खत्म* 20 मई 2022 को उधारी को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में न्यायाधीश शरद जोशी की समझाइश पर दोनों पक्षों ने रिश्ते को महत्व देते हुए राजीनामा कर लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीना में लोक अदालत में 192 प्रकरण निराकृत, 2.23 करोड़ का अवार्ड पारित* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बीना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार कुंडू, जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी, शरद जोशी, मृदुल जैन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव सुरेश यादव सहित अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे। जिला सागर में 48 खण्डपीठ गठित की गई थीं, जिनमें बीना के लिए 5 खण्डपीठ 39 से 43 तक बनाई गईं। बीना में बैंक-फायनेंस के 3313 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें 313 निराकृत हुए और 32.75 लाख का अवार्ड पारित हुआ। बैंक रिकवरी में 17.72 लाख वसूली हुई। कुल 192 प्रकरणों में 2 करोड़ 23 लाख 41 हजार 909 रुपए का निराकरण किया गया। *बिछड़े परिवार फिर मिले* 6 साल से अलग रह रहे सचिन और उसकी पत्नी के मामले में न्यायालय देवेंद्र कुमार कुंडू की समझाइश और अधिवक्ता राजाराम अहिरवार, सावन अहिरवार, मो. रईस खान की सलाह पर दोनों बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए। दूसरे प्रकरण में 2 साल से मायके में रह रही भारती कुर्मी और पति रविशंकर कुर्मी में धारा 09 के तहत समझौता हुआ और दोनों माला पहनाकर घर गए। जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी के न्यायालय में 4 साल से अलग रह रहे हेमन्त राठौर-सोनाली राजपूत और अनिल विश्वकर्मा-रजनी विश्वकर्मा के भरण-पोषण के दो प्रकरण आपसी सुलह से समाप्त हुए। अधिवक्ता महेन्द्र रघुवंशी और राजेश रैकवार की समझाइश से दोनों दंपत्ति साथ रहने को तैयार हुए। फाइव स्टार फायनेंस कंपनी के दो प्रकरणों में अधिवक्ता रंजना यादव के प्रयास से 5.29 लाख का राजीनामा हुआ और 2 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया। *चाचा-भतीजे का विवाद सुलह से खत्म* 20 मई 2022 को उधारी को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में न्यायाधीश शरद जोशी की समझाइश पर दोनों पक्षों ने रिश्ते को महत्व देते हुए राजीनामा कर लिया।
    1
    बीना में लोक अदालत में 192 प्रकरण निराकृत, 2.23 करोड़ का अवार्ड पारित*

*लोकेशन - बीना (सागर)*
*रिपोर्टर - राकेश सेन*
*बीना।* नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बीना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार कुंडू, जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी, शरद जोशी, मृदुल जैन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव सुरेश यादव सहित अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे।
जिला सागर में 48 खण्डपीठ गठित की गई थीं, जिनमें बीना के लिए 5 खण्डपीठ 39 से 43 तक बनाई गईं। बीना में बैंक-फायनेंस के 3313 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें 313 निराकृत हुए और 32.75 लाख का अवार्ड पारित हुआ। बैंक रिकवरी में 17.72 लाख वसूली हुई। कुल 192 प्रकरणों में 2 करोड़ 23 लाख 41 हजार 909 रुपए का निराकरण किया गया।
*बिछड़े परिवार फिर मिले*
6 साल से अलग रह रहे सचिन और उसकी पत्नी के मामले में न्यायालय देवेंद्र कुमार कुंडू की समझाइश और अधिवक्ता राजाराम अहिरवार, सावन अहिरवार, मो. रईस खान की सलाह पर दोनों बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए।
दूसरे प्रकरण में 2 साल से मायके में रह रही भारती कुर्मी और पति रविशंकर कुर्मी में धारा 09 के तहत समझौता हुआ और दोनों माला पहनाकर घर गए।
जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी के न्यायालय में 4 साल से अलग रह रहे हेमन्त राठौर-सोनाली राजपूत और अनिल विश्वकर्मा-रजनी विश्वकर्मा के भरण-पोषण के दो प्रकरण आपसी सुलह से समाप्त हुए। अधिवक्ता महेन्द्र रघुवंशी और राजेश रैकवार की समझाइश से दोनों दंपत्ति साथ रहने को तैयार हुए।
फाइव स्टार फायनेंस कंपनी के दो प्रकरणों में अधिवक्ता रंजना यादव के प्रयास से 5.29 लाख का राजीनामा हुआ और 2 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया।
*चाचा-भतीजे का विवाद सुलह से खत्म*
20 मई 2022 को उधारी को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में न्यायाधीश शरद जोशी की समझाइश पर दोनों पक्षों ने रिश्ते को महत्व देते हुए राजीनामा कर लिया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रविदास जयंती पर आस्था भी, सियासत भी! बीना की सड़कों पर दिखा राजनीतिक रंग संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बीना नगर में भव्य संत रविदास यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, भारतीय जनता पार्टी सागर जिले के संत रविदास यात्रा प्रभारी एवं जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    रविदास जयंती पर आस्था भी, सियासत भी! बीना की सड़कों पर दिखा राजनीतिक रंग
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बीना नगर में भव्य संत रविदास यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, भारतीय जनता पार्टी सागर जिले के संत रविदास यात्रा प्रभारी एवं जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शासकीय माध्यमिक शाला सौरिया 4 महीने से स्कूल की छत टपक रही है फिर शासन को नोटिस देने के बाद भी नहीं हो रही है कोई कार्यवाही बच्चे नहीं बैठ पा रहे हैं स्कूल के भीतर
    1
    शासकीय माध्यमिक शाला सौरिया 4 महीने से स्कूल की छत टपक रही है फिर शासन को नोटिस देने के बाद भी नहीं हो रही है कोई कार्यवाही बच्चे नहीं बैठ पा रहे हैं स्कूल के भीतर
    user_बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुंगावली न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये सभी विवाद अशोकनगर। आज दिनाक 12.09.2026 को न्यायालय परिसर मुगावली में मुंगावली में राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। न्यायालय मुंगावली में 03 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 32 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय, के न्यायालय में कुल- 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई , के न्यायालय में कुल-19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 86 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण प्रकरणों में कुल 8454110 रुपए की राशि की गई। लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रघुवीर सिंह यादव, श्री शानमिया, श्री राजेश सुमन, श्री अभय सराफ, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव, श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमांशी जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।
    1
    मुंगावली न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया

सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये सभी विवाद
अशोकनगर। आज दिनाक 12.09.2026 को न्यायालय परिसर मुगावली में मुंगावली में राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। 
लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी  के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। 
न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। 
न्यायालय मुंगावली में 03 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 32 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय, के न्यायालय में कुल- 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई , के न्यायालय में कुल-19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 86 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण  प्रकरणों  में कुल  8454110 रुपए की राशि की गई।
लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रघुवीर सिंह यादव, श्री शानमिया, श्री राजेश सुमन, श्री अभय सराफ, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव,  श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती  हिमांशी जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    19 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक 12 सितंबर 2026* *जिला विदिशा* *पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित* *महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश* विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। *महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:* सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। *थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:* पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके। *महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:* सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।
    1
    *प्रेस नोट*
*दिनांक 12 सितंबर 2026*
*जिला विदिशा*

*पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित*

*महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश*

विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।

*महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:*
सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

*थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:*
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके।

*महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:*
सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ललितपुर में दिनदहाड़े चली गोलियां गोलियों की तड़ तड़हत से दहल उठा गांव घर पर लगा था ताला दरवाजे ओर दीवाल पर चलाई गोलियां थाना बार अंतर्गत गढ़िया गांव की घटना होमगार्ड के घर पर दबंगों ने की फायरिंग
    1
    ललितपुर में दिनदहाड़े चली गोलियां 
गोलियों की तड़ तड़हत से दहल उठा गांव 
घर पर लगा था ताला दरवाजे ओर दीवाल पर चलाई गोलियां 
थाना बार अंतर्गत गढ़िया गांव की घटना 
होमगार्ड के घर पर दबंगों ने की फायरिंग
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार...। झाँसी। झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार। पकड़ा गया गांजा ट्रैक से उड़ीसा से झाँसी के रास्ते ग्वालियर ले जाया जा रहा था
    2
    झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार...।
झाँसी। झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार।
पकड़ा गया गांजा ट्रैक से उड़ीसा से झाँसी के रास्ते ग्वालियर ले जाया जा रहा था
    user_रिजवान खान "भारत" (सनी)
    रिजवान खान "भारत" (सनी)
    Pharmacist मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *हेडलाइन - बीना में जैविक हाट बाजार के 10 माह पूरे, 12 से बढ़कर 16 किसान जुड़े, 3 घंटे में बिक जाती हैं सब्जियां* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* विकासखंड में आयोजित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार सफलता की मिसाल बन गया है। 10 माह से लगातार चल रहे इस बाजार ने किसानों और शहरवासियों के बीच खास पहचान बनाई है। शुरुआत में 12 किसान जुड़े थे, जो अब बढ़कर 16 हो गए हैं। हर रविवार सुबह 7 बजे से बाजार शुरू होता है। भीषण गर्मी में भी लोग जैविक सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं। बाजार में टमाटर, ककड़ी, गिलकी, लौकी, पालक, पुदीना, धनिया, चुकंदर, नींबू के साथ अंजीर, आम, बेल, पपीता जैसे फल भी उपलब्ध रहते हैं। खास बात है कि 2 से 3 घंटे में ही अधिकांश उत्पाद बिक जाते हैं। किसानों का कहना है कि आय बढ़ी है और लोगों का भरोसा जैविक खेती पर बढ़ा है। शहरवासियों का कहना है कि उन्हें ताजी, सुरक्षित और रसायन मुक्त सब्जियां मिल रही हैं। कई लोगों ने मांग की है कि यह बाजार प्रतिदिन लगे। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने बताया कि किसानों में जैविक खेती के प्रति रुचि बढ़ रही है और शहर के लोग इस बाजार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह बाजार किसानों की आय के साथ स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक पहल है।
    4
    *लोकेशन - बीना (सागर)*
*रिपोर्टर - राकेश सेन*

*हेडलाइन - बीना में जैविक हाट बाजार के 10 माह पूरे, 12 से बढ़कर 16 किसान जुड़े, 3 घंटे में बिक जाती हैं सब्जियां*

*लोकेशन - बीना (सागर)*
*रिपोर्टर - राकेश सेन*
*बीना।* विकासखंड में आयोजित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार सफलता की मिसाल बन गया है। 10 माह से लगातार चल रहे इस बाजार ने किसानों और शहरवासियों के बीच खास पहचान बनाई है। शुरुआत में 12 किसान जुड़े थे, जो अब बढ़कर 16 हो गए हैं।
हर रविवार सुबह 7 बजे से बाजार शुरू होता है। भीषण गर्मी में भी लोग जैविक सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं। बाजार में टमाटर, ककड़ी, गिलकी, लौकी, पालक, पुदीना, धनिया, चुकंदर, नींबू के साथ अंजीर, आम, बेल, पपीता जैसे फल भी उपलब्ध रहते हैं। खास बात है कि 2 से 3 घंटे में ही अधिकांश उत्पाद बिक जाते हैं।
किसानों का कहना है कि आय बढ़ी है और लोगों का भरोसा जैविक खेती पर बढ़ा है। शहरवासियों का कहना है कि उन्हें ताजी, सुरक्षित और रसायन मुक्त सब्जियां मिल रही हैं। कई लोगों ने मांग की है कि यह बाजार प्रतिदिन लगे।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने बताया कि किसानों में जैविक खेती के प्रति रुचि बढ़ रही है और शहर के लोग इस बाजार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह बाजार किसानों की आय के साथ स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक पहल है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.