Shuru
Apke Nagar Ki App…
रविदास जयंती पर आस्था भी, सियासत भी! बीना की सड़कों पर दिखा राजनीतिक रंग संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बीना नगर में भव्य संत रविदास यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, भारतीय जनता पार्टी सागर जिले के संत रविदास यात्रा प्रभारी एवं जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
रविदास जयंती पर आस्था भी, सियासत भी! बीना की सड़कों पर दिखा राजनीतिक रंग संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बीना नगर में भव्य संत रविदास यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, भारतीय जनता पार्टी सागर जिले के संत रविदास यात्रा प्रभारी एवं जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार...। झाँसी। झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार। पकड़ा गया गांजा ट्रैक से उड़ीसा से झाँसी के रास्ते ग्वालियर ले जाया जा रहा था2
- ब्रिक्स सम्मेलन इंडिया 2026 में भारत देश अपनी पूर्ण मजबूती के साथ मेजबानी के लिए उतरा है! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रिक्स सम्मेलन इंडिया 2026 में प्रमुख भूमिका निभाई एवम् दूसरे देशों के सामने भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाया।दुनिया के मेहमानों का स्वागत है उस भारत में जहां "अतिथि देवो भव्:"की परंपरा श्रेष्ठ है। भारत का रूस -चीन के साथ बने संबंध देश की तरक्की उन्नति और वैश्विक स्थिति नए नए आयमो को लेकर देश की स्थिति को और अधिक मजबूत करेगी।।2
- भैंस चुराने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करें इन चोरों पर पूरे परिवारों के कपड़ों की होली जालना वहां जालना मकान तोड़ना यह बजरंग दल के गुंडो को जूता मार सालों को सूचना है कि एक किसी नीलेश लोधी ने ग्राम पिपरई जिला अशोकनगर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। धर्मावलंबियों ने "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए आरोपी के घर को फूंक दिया परिजनों से मारपीट की सारा परिवार गायब है। हमारी मांग है आरोपी नीलेश को कड़ी से कड़ी धाराओं में कार्यवाही हो। किए की सजा आरोपी को मिले न कि उसके परिवार को। क्या परिवार को मारना पीटना घर गृहस्थी जला देना यही धर्म है? हनुमान जी यही सिखाते हैं, प्रभु राम ने यही सिखाया है? प्रश्न छोटा सा है? १. अशोकनगर के बांकलपुर में शैलेन्द्र बुन्देला ने हनुमान बालाजी की प्रतिमा तोड़ी थी तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? २. सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र के बहलया गांव के रामभुवन द्विवेदी ने हनुमान जी की प्रतिमा अन्य प्रतिमाओं को तोड़ दिया था तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? और भी कई उदाहरण भरे पड़े हैं.... कहने का अर्थ इतना सा कि एक ही अपराध पर दोहरा रवैया क्यों? जाति देखकर खून खौलता है ऐसा क्यों? अपराधी तो अपराधी है? अपने वाला गप - गप दूसरा वाला थू थू ? ऐसा क्यों? #शिक्षा_स्वास्थ्य_न्याय_बिजली_पानी_फ्री_करो #जातिवाद_वर्ण_व्यवस्था_बंद_करो #संख्यानुपात_आरक्षण_जारी_करो #मूलभूत_अधिकार_सबका_हक #msp_गारंटी_कानून_लागू_करो #कोलेजियम_सिस्टम_बंद_करो #SpeakUpForFarmer #निजीकरण_बंद_करो2
- सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में शनिवार शाम सूने पड़े मकान के दरवाजे पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक तोरन यादव अपने परिवार के साथ ललितपुर शहर में रहते हैं और गांव स्थित उनका मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। शनिवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे बिना नंबर की सफेद रंग की कार से कुछ लोग गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पार्सल देने के बहाने मकान के बारे में जानकारी ली और कुछ देर बाद सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से कुछ खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मकान मालिक, उनके परिवारीजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर फायरिंग के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्र ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- ललितपुर में सूने मकान पर अज्ञात कार सवार नकाबपोशों ने फायरिंग करके फैलाई दहशत। ललितपुर में अज्ञात कार सवार नकाबपोशों ने खाली पड़े मकान पर अचानक फायरिंग करके गाँव में दहशत फैला दी। बताया गया है कि ललितपुर जिले के थाना बार क्षेत्र के गढ़िया गाँव कुछ अज्ञात कार सवार आये और अचानक से एक खाली पड़े मकान पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। इस सूचना पर थाना बार और 112 की पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो यह पता चला है कि तोरन यादव अपने परिवार के साथ ललितपुर शहर में निवास करते हैं और गांव में उनका यह मकान खाली पड़ा रहता है। आज शाम को लगभग 4:00- 4:30 के आसपास एक बिना नंबर की सफेद रंग की कार में कुछ लोग आए , जिन्होंने पार्सल देने का बहाना बनाकर घर पूछा और थोड़ी देर बाद इस सूने मकान के दरवाजे पर फायर किए थे। मौके पर कुछ खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में तोरन यादव उनके परिवारीजन और आसपास के लोगों से जानकारी करके घटना के वास्तविक कारण और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्र ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- ट्रक से लोहे की रॉड का बंडल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार तालबेहट पुलिस की कार्रवाई, मामले में पूर्व में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार ट्रक से लोहे की रॉड का बंडल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार तालबेहट पुलिस की कार्रवाई, मामले में पूर्व में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार ललितपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तालबेहट पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से लोहे की रॉड का बंडल चोरी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पुत्र हरजू अहिरवार, निवासी ग्राम सेरवासकलां, थाना तालबेहट के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार बांसी निवासी राजेश ने 10 सितंबर को थाना तालबेहट में सूचना दी थी कि उसके ट्रक संख्या UP94 T 5050 से रामेश्वर एवं अन्य अज्ञात चोरों द्वारा लोहे की रॉड का एक बंडल चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार पर थाना तालबेहट पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया। जांच के दौरान मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपी अंकित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है तथा पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक एवं कस्बा चौकी प्रभारी विकास कुमार सहित थाना तालबेहट पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।1
- संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा मंडल ने निकाली समरसता संकल्प कलश यात्रा लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-भारतीय जनता पार्टी मंडल बीना द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रताप वार्ड से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई इंदिरा गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई यह यात्रा समाज को जोड़ने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा हमेशा संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर समरस समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से हम उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका संत रविदास मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव सहयोग करेगी। इस दौरान भाजपा मंडल के जिला मंत्री आसमा जैन, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह सबसे प्रमुख रूप सेअहिरवार समाज अध्यक्ष सुखलाल बाबू, नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया चेतराम अहिरवार, विजय हुरकट, जितेन्द्र बोहरे, भारती राय, रमेश जड़िया, विमल अहिरवार, हरिओम चौबे,गौरी राय, पवन गुलाटी जी, श्री संजीव बौद्ध जी, श्री संतोष कुशवाह, नवीन साहू, आलेख राय, नंदकिशोर चौधरी राकेश सेन कमलेश अहिरवार राजमाधव राय ,नरेंद्र अहिरवार शशि कुशवाह अंतरा कुशवाह प्रियंका राय, कल्पना चौरसिया एवं कृष्णा कुशवाह जी सहितजनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मातृशक्ति, नगर एवं शहरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।4
- निलेश लोधी की भैंस चुराने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार करें पूरे परिवार के साथ मारपीट की पूर्व परिवार के कपड़े की होली जलाई वहां आग में फूंका उन कर बजरंग दल के चोरों गुंडो पर कार्रवाई हो सूचना है एक किसी नीलेश लोधी ने ग्राम पिपरई जिला अशोकनगर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। धर्मावलंबियों ने "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए आरोपी के घर को फूंक दिया परिजनों से मारपीट की सारा परिवार गायब है। हमारी मांग है आरोपी नीलेश को कड़ी से कड़ी धाराओं में कार्यवाही हो। किए की सजा आरोपी को मिले न कि उसके परिवार को। क्या परिवार को मारना पीटना घर गृहस्थी जला देना यही धर्म है? हनुमान जी यही सिखाते हैं, प्रभु राम ने यही सिखाया है? प्रश्न छोटा सा है? १. अशोकनगर के बांकलपुर में शैलेन्द्र बुन्देला ने हनुमान बालाजी की प्रतिमा तोड़ी थी तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? २. सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र के बहलया गांव के रामभुवन द्विवेदी ने हनुमान जी की प्रतिमा अन्य प्रतिमाओं को तोड़ दिया था तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? और भी कई उदाहरण भरे पड़े हैं.... कहने का अर्थ इतना सा कि एक ही अपराध पर दोहरा रवैया क्यों? जाति देखकर खून खौलता है ऐसा क्यों? अपराधी तो अपराधी है? अपने वाला गप - गप दूसरा वाला थू थू ? ऐसा क्यों? #शिक्षा_स्वास्थ्य_न्याय_बिजली_पानी_फ्री_करो #जातिवाद_वर्ण_व्यवस्था_बंद_करो #संख्यानुपात_आरक्षण_जारी_करो #मूलभूत_अधिकार_सबका_हक #msp_गारंटी_कानून_लागू_करो #कोलेजियम_सिस्टम_बंद_करो #SpeakUpForFarmer #निजीकरण_बंद_करो1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेलेएनएचएआई की भूमि से हटा पाथवे रिसॉर्ट व सत्यम ढाबे का अतिक्रमण; मुनमुन ढाबा भी सील कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर सागर में माफियाओं व अतिक्रमणकारियों पर लगातार जारी है कार्रवाई एनएचएआई की भूमि से हटा पाथवे रिसॉर्ट व सत्यम ढाबे का अतिक्रमण; मुनमुन ढाबा भी सील बीना।सागर।जिले में मिलावटखोरी, अवैध कब्जों, भू-माफियाओं और अवैध शराब के विरुद्ध कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त रुख के बाद लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। गत दिवस 5 प्रमुख होटल और रिसॉर् और ढाबे को सील करने के बाद, आज 12 सितंबर 2026 को जिला प्रशासन, पुलिस बल और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त टीम ने एनएचएआई की कीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एनएचएआई की भूमि पर चला बुलडोजर होटल पाथवे रिसॉर्ट (ग्राम रूसल्ला) पटवारी हल्का नंबर 78, खसरा नंबर 315/2 एवं 316/2 में एनएचएआई की शासकीय भूमि पर पाथवे रिसॉर्ट प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल, भव्य गेट एवं अन्य पक्के निर्माण कर कब्जा किया गया था। एनएचएआई द्वारा पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इसे ध्वस्त कर दिया और भूमि एनएचएआई को सुपुर्द कर दी। सत्यम ढाबा (मौजा बामोरा) खसरा नंबर 89/3 में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर सत्यम ढाबे द्वारा अवैध रूप से बनाई गई 4500 वर्गफीट सीसी पार्किंग, ढाबे के सामने किए गए अतिक्रमण और 595 वर्गफीट शेड को ध्वस्त किया गया। साथ ही मौके पर संचालित ईवी चार्जिंग स्टेशन को सील बंद कर दिया गया। मुनमुन ढाबा भी सील कार्रवाई के दौरान राजस्व व प्रशासनिक दल द्वारा किए गए दस्तावेज परीक्षण पर मुनमुन ढाबा को भी तत्काल प्रभाव से सील किया गया है, आगे की कार्रवाई परीक्षण उपरांत की जाएगी। प्रशासन द्वारा लगातार दो दिनों से सागर, मकरोनिया, बहेरिया व रूसल्ला हाईवे क्षेत्र में माफियाओं और नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर गत दिवस एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी मकरोनिया, थाना प्रभारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (शीतल सिंह व संदीप वर्मा) की टीम ने दबिश दी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया है कि एनएचएआई की भूमि पर अवैध कब्जे, खाद्य सुरक्षा में लापरवाही और सुरक्षा अनुमतियों के बिना व्यावसायिक संचालन करने वाले किसी भी संस्थान को नियमों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट और राजस्व प्रतिवेदन के आधार पर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।4