भैंस चुराने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करें इन चोरों पर पूरे परिवारों के कपड़ों की होली जालना वहां जालना मकान तोड़ना यह बजरंग दल के गुंडो को जूता मार सालों को सूचना है कि एक किसी नीलेश लोधी ने ग्राम पिपरई जिला अशोकनगर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। धर्मावलंबियों ने "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए आरोपी के घर को फूंक दिया परिजनों से मारपीट की सारा परिवार गायब है। हमारी मांग है आरोपी नीलेश को कड़ी से कड़ी धाराओं में कार्यवाही हो। किए की सजा आरोपी को मिले न कि उसके परिवार को। क्या परिवार को मारना पीटना घर गृहस्थी जला देना यही धर्म है? हनुमान जी यही सिखाते हैं, प्रभु राम ने यही सिखाया है? प्रश्न छोटा सा है? १. अशोकनगर के बांकलपुर में शैलेन्द्र बुन्देला ने हनुमान बालाजी की प्रतिमा तोड़ी थी तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? २. सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र के बहलया गांव के रामभुवन द्विवेदी ने हनुमान जी की प्रतिमा अन्य प्रतिमाओं को तोड़ दिया था तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? और भी कई उदाहरण भरे पड़े हैं.... कहने का अर्थ इतना सा कि एक ही अपराध पर दोहरा रवैया क्यों? जाति देखकर खून खौलता है ऐसा क्यों? अपराधी तो अपराधी है? अपने वाला गप - गप दूसरा वाला थू थू ? ऐसा क्यों? #शिक्षा_स्वास्थ्य_न्याय_बिजली_पानी_फ्री_करो #जातिवाद_वर्ण_व्यवस्था_बंद_करो #संख्यानुपात_आरक्षण_जारी_करो #मूलभूत_अधिकार_सबका_हक #msp_गारंटी_कानून_लागू_करो #कोलेजियम_सिस्टम_बंद_करो #SpeakUpForFarmer #निजीकरण_बंद_करो
भैंस चुराने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करें इन चोरों पर पूरे परिवारों के कपड़ों की होली जालना वहां जालना मकान तोड़ना यह बजरंग दल के गुंडो को जूता मार सालों को सूचना है कि एक किसी नीलेश लोधी ने ग्राम पिपरई जिला अशोकनगर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। धर्मावलंबियों ने "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए आरोपी के घर को फूंक दिया परिजनों से मारपीट की सारा परिवार गायब है। हमारी मांग है आरोपी नीलेश को कड़ी से कड़ी धाराओं में कार्यवाही हो। किए की सजा आरोपी को मिले न कि उसके परिवार को। क्या परिवार को मारना पीटना घर गृहस्थी जला देना
यही धर्म है? हनुमान जी यही सिखाते हैं, प्रभु राम ने यही सिखाया है? प्रश्न छोटा सा है? १. अशोकनगर के बांकलपुर में शैलेन्द्र बुन्देला ने हनुमान बालाजी की प्रतिमा तोड़ी थी तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? २. सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र के बहलया गांव के रामभुवन द्विवेदी ने हनुमान जी की प्रतिमा अन्य प्रतिमाओं को तोड़ दिया था तब ये धर्म के रक्षक कहां थे? और भी कई उदाहरण भरे पड़े हैं.... कहने का अर्थ इतना सा कि एक ही अपराध पर दोहरा रवैया क्यों? जाति देखकर खून खौलता है ऐसा क्यों? अपराधी तो अपराधी है? अपने वाला गप - गप दूसरा वाला थू थू ? ऐसा क्यों? #शिक्षा_स्वास्थ्य_न्याय_बिजली_पानी_फ्री_करो #जातिवाद_वर्ण_व्यवस्था_बंद_करो #संख्यानुपात_आरक्षण_जारी_करो #मूलभूत_अधिकार_सबका_हक #msp_गारंटी_कानून_लागू_करो #कोलेजियम_सिस्टम_बंद_करो #SpeakUpForFarmer #निजीकरण_बंद_करो
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले संत रविदास के संदेश से गूंजा बीना, निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले संत रविदास के संदेश से गूंजा बीना, निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा 650वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य यात्रा, प्रताप वार्ड से रविदास मंदिर तक उमड़ा जनसैलाब; सामाजिक समरसता और समानता का लिया संकल्प राजेश बबेले बीना। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल बीना द्वारा ‘समरसता संकल्प कलश यात्रा’ निकाली गई। प्रताप वार्ड से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंदिरा गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। *संत रविदास ने समाज को जोड़ने का काम किया’ — विधायक सप्रे* यात्रा के दौरान विधायक निर्मला सप्रे ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि संत रविदास जी केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानव समानता के महान वाहक थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव की दीवारों को तोड़ने और हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का संदेश दिया। विधायक सप्रे ने कहा कि संत रविदास जी की भक्ति में मानवता थी, उनके विचारों में समानता थी और उनके संदेश में पूरे समाज को एक सूत्र में जोड़ने की शक्ति थी। उन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच के भेद से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का रास्ता दिखाया। आज जब समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तब संत रविदास जी के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। समरसता संकल्प कलश यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि संत रविदास जी के समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए। विधायक ने कहा कि जब समाज का प्रत्येक वर्ग सम्मान और समान अवसर के साथ आगे बढ़ेगा, तभी मजबूत और समरस समाज का निर्माण होगा। उन्होंने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत करने का आह्वान किया। *प्रताप वार्ड से शुरू हुई यात्रा, मंदिर में हुआ समापन* समरसता संकल्प कलश यात्रा का शुभारंभ प्रताप वार्ड से हुआ। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की सदस्यों, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंदिरा गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। *संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक’ — राजेंद्र उपाध्याय* भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती पर आयोजित यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संत रविदास जी के विचारों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा संतों और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए समरस और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। *रविदास मंदिर के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन* नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने वाली हैं। उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने संत रविदास मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। *बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु* यात्रा में अहिरवार समाज अध्यक्ष सुखलाल बाबू, नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया, चेतराम अहिरवार, विजय हुरकट, जितेंद्र बोहरे, भारती राय, रमेश जड़िया, विमल अहिरवार, हरिओम चौबे, गौरी राय, पवन गुलाटी, संजीव बौद्ध, संतोष कुशवाह, नवीन साहू, आलेख राय, नंदकिशोर चौधरी, राकेश सेन, कमलेश अहिरवार, राज माधव राय, नरेंद्र अहिरवार, शशि कुशवाह, अंतरा कुशवाह, प्रियंका राय, कल्पना चौरसिया एवं कृष्णा कुशवाह सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, महिला मोर्चा की सदस्य, मातृशक्ति, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। *क्या खास रहा* 650वीं जयंती पर निकली यात्रा ने दिया सामाजिक एकता का संदेश | प्रताप वार्ड से रविदास मंदिर तक हुआ भ्रमण | पूजा-अर्चना के साथ समरसता का संकल्प |4
- जब हरी से लगी हो आस्था तो फिर दुनिया से क्या वास्ता देखिए पूरी खबर1
- *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *हेडलाइन - बीना में जैविक हाट बाजार के 10 माह पूरे, 12 से बढ़कर 16 किसान जुड़े, 3 घंटे में बिक जाती हैं सब्जियां* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* विकासखंड में आयोजित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार सफलता की मिसाल बन गया है। 10 माह से लगातार चल रहे इस बाजार ने किसानों और शहरवासियों के बीच खास पहचान बनाई है। शुरुआत में 12 किसान जुड़े थे, जो अब बढ़कर 16 हो गए हैं। हर रविवार सुबह 7 बजे से बाजार शुरू होता है। भीषण गर्मी में भी लोग जैविक सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं। बाजार में टमाटर, ककड़ी, गिलकी, लौकी, पालक, पुदीना, धनिया, चुकंदर, नींबू के साथ अंजीर, आम, बेल, पपीता जैसे फल भी उपलब्ध रहते हैं। खास बात है कि 2 से 3 घंटे में ही अधिकांश उत्पाद बिक जाते हैं। किसानों का कहना है कि आय बढ़ी है और लोगों का भरोसा जैविक खेती पर बढ़ा है। शहरवासियों का कहना है कि उन्हें ताजी, सुरक्षित और रसायन मुक्त सब्जियां मिल रही हैं। कई लोगों ने मांग की है कि यह बाजार प्रतिदिन लगे। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने बताया कि किसानों में जैविक खेती के प्रति रुचि बढ़ रही है और शहर के लोग इस बाजार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह बाजार किसानों की आय के साथ स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक पहल है।4
- सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में शनिवार शाम सूने पड़े मकान के दरवाजे पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक तोरन यादव अपने परिवार के साथ ललितपुर शहर में रहते हैं और गांव स्थित उनका मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। शनिवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे बिना नंबर की सफेद रंग की कार से कुछ लोग गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पार्सल देने के बहाने मकान के बारे में जानकारी ली और कुछ देर बाद सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से कुछ खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मकान मालिक, उनके परिवारीजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर फायरिंग के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्र ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- ट्रक से लोहे की रॉड का बंडल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार तालबेहट पुलिस की कार्रवाई, मामले में पूर्व में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार ट्रक से लोहे की रॉड का बंडल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार तालबेहट पुलिस की कार्रवाई, मामले में पूर्व में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार ललितपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तालबेहट पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से लोहे की रॉड का बंडल चोरी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पुत्र हरजू अहिरवार, निवासी ग्राम सेरवासकलां, थाना तालबेहट के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार बांसी निवासी राजेश ने 10 सितंबर को थाना तालबेहट में सूचना दी थी कि उसके ट्रक संख्या UP94 T 5050 से रामेश्वर एवं अन्य अज्ञात चोरों द्वारा लोहे की रॉड का एक बंडल चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार पर थाना तालबेहट पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया। जांच के दौरान मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपी अंकित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है तथा पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक एवं कस्बा चौकी प्रभारी विकास कुमार सहित थाना तालबेहट पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।1
- रविदास जयंती पर आस्था भी, सियासत भी! बीना की सड़कों पर दिखा राजनीतिक रंग संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बीना नगर में भव्य संत रविदास यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, भारतीय जनता पार्टी सागर जिले के संत रविदास यात्रा प्रभारी एवं जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा मंडल ने निकाली समरसता संकल्प कलश यात्रा लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-भारतीय जनता पार्टी मंडल बीना द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रताप वार्ड से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई इंदिरा गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई यह यात्रा समाज को जोड़ने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा हमेशा संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर समरस समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से हम उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका संत रविदास मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव सहयोग करेगी। इस दौरान भाजपा मंडल के जिला मंत्री आसमा जैन, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह सबसे प्रमुख रूप सेअहिरवार समाज अध्यक्ष सुखलाल बाबू, नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया चेतराम अहिरवार, विजय हुरकट, जितेन्द्र बोहरे, भारती राय, रमेश जड़िया, विमल अहिरवार, हरिओम चौबे,गौरी राय, पवन गुलाटी जी, श्री संजीव बौद्ध जी, श्री संतोष कुशवाह, नवीन साहू, आलेख राय, नंदकिशोर चौधरी राकेश सेन कमलेश अहिरवार राजमाधव राय ,नरेंद्र अहिरवार शशि कुशवाह अंतरा कुशवाह प्रियंका राय, कल्पना चौरसिया एवं कृष्णा कुशवाह जी सहितजनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मातृशक्ति, नगर एवं शहरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।4
- शासकीय माध्यमिक शाला सौरिया 4 महीने से स्कूल की छत टपक रही है फिर शासन को नोटिस देने के बाद भी नहीं हो रही है कोई कार्यवाही बच्चे नहीं बैठ पा रहे हैं स्कूल के भीतर1
- बजरंग दल वालों ने भैंस चुराई और लोधी समाज के व्यक्ति को नंगा करके घुमाया जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी संपत्ति मकान पर बुलडोजर नहीं चल सकता1