*नरसिंहपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कलेक्टर-एसपी ने किया बाल गोपाल का पूजन और लिया राजयोग का अनुभव!* नरसिंहपुर। 4 सितंबर 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ‘दिव्य संस्कार भवन’ नरसिंहपुर में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर बाल गोपाल का पूजन किया और जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा एवं डॉ. स्वाति मीणा ने सहभागिता की। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विधि-विधान से श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर बाल गोपाल को झूला झुलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथियों ने राजयोग ध्यान का अभ्यास भी किया। आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था में आकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति के लिए राजयोग साधना अत्यंत उपयोगी है। अतिथियों ने संस्था द्वारा नैतिक मूल्यों के उत्थान, व्यसन मुक्ति तथा मानवीय गुणों के विकास के लिए किए जा रहे समाज सुधार कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने अतिथियों को संस्था के आध्यात्मिक संग्रहालय में ले जाकर प्रेरणादायी प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। प्रदर्शनी की अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर अतिथियों ने समस्त जिलावासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन निष्काम कर्म, प्रेम, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की मंगलकामना की। कार्यक्रम में करेली सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी सहित ब्रह्माकुमारी किरण, अर्पिता, वर्षा, साधना, नेहा दीदी एवं अन्य बीके भाई-बहनें उपस्थित रहे।

- 150 साल पुराने मंदिर का अजूबा,,, लेटकर देखें या हाथी पर बैठकर, सीधे दिखते हैं भगवान के चरण एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्थित है 150 साल पुराना ऐतिहासिक ‘श्री गोपाल लाल जी मंदिर’। यह मंदिर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और वास्तुकला का ऐसा नायाब नमूना है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। करोंदी के पालीवाल परिवार द्वारा निर्मित इस मंदिर में श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रतिमाएं खड्गासन मुद्रा में विराजित हैं। मान्यता है कि यहाँ स्थापित स्वरूप मथुरा के विग्रहों के समकक्ष माने जाते हैं। इस मंदिर का सबसे बड़ा चमत्कार इसका कोण है। गर्भगृह को इस तकनीकी सटीकता से बनाया गया है कि भक्त चाहे फर्श पर लेटकर दंडवत प्रणाम करे, मंदिर के सामने खड़ा हो, या फिर बाहर हाथी की पीठ पर सवार हो—हर स्थिति में भगवान के श्रीचरण सीधे और स्पष्ट नजर आते हैं। जन्माष्टमी के महापर्व पर इस अद्भुत मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस अलौकिक वास्तुकला और प्रभु के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त तेंदूखेड़ा पहुंच रहे हैं। डेढ़ सदी पहले बिना किसी आधुनिक तकनीक के तैयार किया गया यह मंदिर आस्था और भारतीय वास्तु विज्ञान के बेजोड़ तालमेल का जीवंत उदाहरण है।1
- नरसिंहपुर मे पत्रकारों से चर्चा में बोले मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह... मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद हुए हैं, मैं इससे सहमत नहीं हूं .. मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ी है .. TET को लेकर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार लगातार शिक्षकों के हित में प्रयास कर रही है। सरकार ऑफलाइन TET परीक्षा की भी तैयारी कर रही है ..1
- रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के उपलक्ष में थाना करेली प्रभारी रत्नाकर हिग्वे जी एवं धुर्वे जी को बहनों ने अपनी रक्षा के लिए बंदी राखियां2
- श्री जन्माष्टमी पर्व पड़े धूमधाम से मनाया गया श्री बालकृष्ण की निकाली शोभायात्रा जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के साथ श्री जन्माष्टमी बड़े पर्व बड़े हार्लोस उल्लास के साथ मनाया गया1
- 2600 स्कूल बंद होने की खबर पर शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया बड़ा खुलासा 2600 स्कूल बंद होने की खबर पर शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया बड़ा खुलासा प्रदेश में 2600 स्कूलों के बंद होने की खबरों पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्थिति साफ कर दी है। मंत्री ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी सरकारी स्कूल बंद नहीं किया गया है। मंत्री के मुताबिक, बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूलों का संविलियन यानी मर्ज किया गया है। प्रदेश में 375 सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय खोले गए हैं, जिसके चलते एक ही परिसर में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 950 स्कूलों का मर्जर किया गया है। वहीं, शून्य नामांकन वाले स्कूलों को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया, बल्कि उन्हें अस्थायी रूप से रोका गया है। इन स्कूलों के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। मंत्री ने कहा कि 5 से 7 बच्चे होने पर संबंधित स्कूल दोबारा शुरू किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि 2600 का आंकड़ा अलग-अलग श्रेणियों को जोड़कर बनाया गया है, जिसमें मर्ज किए गए स्कूल, 322 बंद मदरसे और करीब 1000 निजी स्कूल शामिल हैं। शिक्षा मंत्री का दावा—सरकारी स्कूल बंद नहीं, बेहतर व्यवस्था के लिए किया गया है संविलियन।1
- जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आरव अग्रवाल ने मारी बाजी मटकी फोड़कर जीती पुरस्कार राशि, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा जानकी विहार कॉलोनी जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आरव अग्रवाल ने मारी बाजी मटकी फोड़कर जीती पुरस्कार राशि, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा जानकी विहार कॉलोनी साईंखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जानकी विहार कॉलोनी, साईंखेड़ा में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर के युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर कॉलोनी में उत्सव और उमंग का माहौल रहा। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हुए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ऊंचाई पर लटकाई गई मटकी को फोड़ने के लिए पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रयास किए। रोमांचक मुकाबले के बीच आरव अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर प्रतियोगिता में बाजी मार ली। आरव के मटकी फोड़ते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जय श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरव अग्रवाल को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों की विशेष भागीदारी देखने को मिली, वहीं अभिभावकों और नगरवासियों ने भी आयोजन का आनंद लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी मेल-जोल, भाईचारे और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान जानकी विहार कॉलोनी का वातावरण कृष्ण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।4
- बरगी बांध के संबंध में सूचना कुल 21 गेटों में से 13 गेट खोले गए बरगी जलाशय का वर्तमान जल स्तर 422.45 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि जलाशय का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। वर्तमान में जलाशय में 3990 क्यूमेक जल की आवक हो रही है तथा 4012 क्यूमेक जल नदी में छोड़ा जा रहा है। जलाशय की डिज़ाइन लाइव स्टोरेज क्षमता 3180 एमसीएम के विरुद्ध वर्तमान लाइव स्टोरेज 3113 एमसीएम है। जलाशय के कुल 21 गेटों में से 13 गेट औसतन 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खुले हुए हैं। नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।1
- बरगी बांध के कुल 13 गेट खुले मां नर्मदा का बढ़ रहा जलस्तर1
- पखांजूर-सड़क मरम्मत के नाम पर सूरजगाढ़ माइंस की मनमानी1