logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना राजातालाब पुलिस द्वारा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में प्रकाश में आए अभियुक्त रामसहाय चौबे गिरफ्तार। कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी प्रेस नोट दिनांक 27.08.2026 *विषयः- थाना राजातालाब पुलिस द्वारा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में प्रकाश में आए अभियुक्त रामसहाय चौबे गिरफ्तार।* दिनांक 18.08.2026 को श्रेया उपाध्याय, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम मरुई, थाना राजातालाब, वाराणसी के लापता होने तथा दिनांक 20.08.2026 को उनका शव थाना रोहनिया क्षेत्रान्तर्गत बच्छाव पश्चिमपुरा में बरामद होने के संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमती नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन एवं श्री नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना राजातालाब एवं एसओजी की 04 पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में दिनांक 24.08.2026 को थाना राजातालाब व एसओजी की पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुनीत मिश्रा, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। *इसी क्रम में आज दिनांक 27.08.2026 को थाना राजातालाब की गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामसहाय चौबे पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद चौबे, निवासी ग्राम नियारडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी, उम्र करीब 65 वर्ष को जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार अभियुक्त विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आया था तथा उसके विरुद्ध पर्याप्त तथ्य एवं साक्ष्य पाए जाने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है । *विवेचना के दौरान* यह तथ्य प्रकाश में आया कि रामसहाय चौबे अपने पुत्र विवेक चौबे उर्फ निखिल से श्रेया उपाध्याय की शादी कराना चाहता था। श्रेया के परिजनों द्वारा विवाह से इंकार करने तथा उसकी शादी अन्यत्र तय किए जाने से रामसहाय चौबे नाराज था। विवेचना के दौरान यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि रामसहाय चौबे द्वारा श्रेया के परिजनों को धमकी देते हुए कहा गया था कि “श्रेया यदि धरती पर रहेगी तो मेरी बहू बनकर रहेगी।” इसके उपरांत श्रेया की शादी अन्यत्र तय होने तथा दिनांक 18.08.2026 को उसकी हत्या की घटना घटित होने के संबंध में विवेचना के दौरान रामसहाय चौबे की भूमिका प्रकाश में आई। उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर रामसहाय चौबे को मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है। *घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे उर्फ निखिल चौबे की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।* *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1. रामसहाय चौबे पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद चौबे, निवासी ग्राम नियारडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी, उम्र करीब 65 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* • नि0 दयाराम, प्रभारी निरीक्षक, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी। • उ0नि0 आनन्द कुमार पाण्डेय, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी। • उ0नि0 रामविलास यादव, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी। • का0 मन्तोष शाह, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी। • रि0का0 सुधाकर, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी। • हे0का0 चालक सुनील कुमार सिंह, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी। सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी

55 min ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
55 min ago
96ef27e0-b689-48c8-be52-b84391b61628

More news from Varanasi and nearby areas
  • पिण्डरा वाराणसी की तहसील मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत में प्रदेश में नम्बर वन है तो कैसे? जानिए हर शिकायत का पिण्डरा तहसील का एक जबाब मामला निस्तारित है- पिण्डरा वाराणसी की तहसील मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत में प्रदेश में नम्बर वन है तो कैसे? जानिए
    1
    पिण्डरा वाराणसी की तहसील मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत में प्रदेश में नम्बर वन है तो कैसे? जानिए 
हर शिकायत का पिण्डरा तहसील का एक जबाब मामला निस्तारित है- 
पिण्डरा वाराणसी की तहसील मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत में प्रदेश में नम्बर वन है तो कैसे? जानिए
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    49 min ago
  • BigNews:भेड़िया बाजार का गड्ढा दे रहा मौ#त को दावत|बरदह-बूढ़नपुर मार्ग बदहाल आजमगढ़ मे सड़क का हाल BigNews:भेड़िया बाजार का गड्ढा दे रहा मौ#त को दावत|बरदह-बूढ़नपुर मार्ग बदहाल आजमगढ़ मे सड़क का हाल
    1
    BigNews:भेड़िया बाजार का गड्ढा दे रहा मौ#त को दावत|बरदह-बूढ़नपुर मार्ग बदहाल 

आजमगढ़ मे सड़क का हाल

BigNews:भेड़िया बाजार का गड्ढा दे रहा मौ#त को दावत|बरदह-बूढ़नपुर मार्ग बदहाल 
आजमगढ़ मे सड़क का हाल
    user_GGS NEWS 24
    GGS NEWS 24
    Newspaper publisher फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले बहन के इकलौते भाई की विषैले जंतु के काटने से हुई मौत घर में मचा कोहराम रक्षाबंधन से पहले बहन के इकलौते भाई की विषैले जंतु के काटने से हुई मौत घर में मचा कोहराम अहरौला। क्षेत्र के बहेरा गांव में सोमवार की रात जहरीले जंतु के काटने से इलाज के लिए ले जाते समय किशोर की रास्ते में मौत हो गई जिसे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें बहेरा गांव निवासी अंकुश चौहान (12) पुत्र धर्मेंद्र चौहान सोमवार रात में खा पीकर अपनी मां और बहन के साथ एक कमरे में सो गया अचानक रात के 11:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसके पैरों झंझनाहट के साथ फटने लगा और पेट में दर्द उठ रहा था अंकुश ने बगल में सोई अपनी मां को यह बात बताई तो मां ने गैस की समस्या समझ कर गैस की दवा लाकर दे दी रात में 2:00 बजे के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग भी निकलने लगा और पेट पूरी तरह से अकड गया परिजनों में कोहराम मच गया इलाज को अतरौलिया सौ सैय्या अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घर के अगल-बगल झाड़ झंकार और उसी घर में उपला रखा गया था जिसमें परिजनों ने जहरीले जंतु के काटने से मौत की बात कही है और मृतक अंकुश चौहान कक्षा 8 का छात्र था और अपने बहन का अकेला भाई था रक्षाबंधन से पहले भाई के मौत से छोटी बहन का रोरोकर बुरा हाल है मां भी दहाड़े मारकर रोने से बुरा हाल है परिजन किसी तरह मां को समझने में लगे हुए थे।थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मां ने सांप से काटने की बात तहरीर में लिखकर दी है।
    2
    रक्षाबंधन से पहले बहन के इकलौते भाई की विषैले जंतु के काटने से हुई मौत घर में मचा कोहराम 
रक्षाबंधन से पहले बहन के इकलौते भाई की विषैले जंतु के काटने से हुई मौत घर में मचा कोहराम 
अहरौला। क्षेत्र के बहेरा गांव में सोमवार की रात जहरीले जंतु के काटने से इलाज के लिए ले जाते समय किशोर की रास्ते में मौत हो गई जिसे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें बहेरा गांव निवासी अंकुश चौहान (12) पुत्र धर्मेंद्र चौहान सोमवार रात में खा पीकर अपनी मां और बहन के साथ एक कमरे में सो गया अचानक रात के 11:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसके पैरों झंझनाहट के साथ फटने लगा  और पेट में दर्द उठ रहा था अंकुश ने बगल में सोई अपनी मां को यह बात बताई तो मां ने गैस की समस्या समझ कर गैस की दवा लाकर दे दी रात में 2:00 बजे के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग भी निकलने लगा और पेट पूरी तरह से अकड  गया  परिजनों में कोहराम मच गया इलाज को अतरौलिया सौ सैय्या अस्पताल ले जाते समय  रास्ते में  मौत हो गई। घर के अगल-बगल झाड़ झंकार और उसी घर  में उपला रखा  गया था जिसमें परिजनों ने जहरीले जंतु के काटने से मौत की बात कही है और मृतक अंकुश चौहान कक्षा 8 का छात्र था और अपने बहन का अकेला भाई था  रक्षाबंधन से पहले भाई के मौत से छोटी बहन का रोरोकर बुरा हाल  है मां भी दहाड़े  मारकर रोने से बुरा हाल है परिजन किसी तरह मां को  समझने में लगे हुए थे।थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मां ने सांप से काटने की बात तहरीर में लिखकर दी है।
    user_RUPESH TIWARI
    RUPESH TIWARI
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शुरू एप का दिखा असर सड़क पर गड्ढा बना था गिट्टी डालकर मरम्मत कार्य प्रारंभ। जनपद जौनपुर तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के बेलांव देवकली मार्ग पर, शुरू एप का दिखा असर सड़क पर गड्ढा बना था गिट्टी डालकर मरम्मत कार्य प्रारंभ। आप लोगो को बतादे कि देवकली बेलांव मार्ग पर सड़क गड्ढे में, तब्दील था। जो बीते महिने खबर प्रकाशित किया गया था। शुरू एप के माध्यम से जो खबर का दिखा असर। वही बीते साम को सड़क जो गड्ढे में, तब्दील था। गड्ढे को गिट्टी द्वारा पाटा जा रहा है, तथा सड़क की मरम्मत कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। वही स्थानीय लोगों ने शुरू एप को जनपद जौनपुर महोदया जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किये‌।
    2
    शुरू एप का दिखा असर सड़क पर गड्ढा बना था गिट्टी डालकर मरम्मत कार्य प्रारंभ।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के बेलांव देवकली मार्ग पर, शुरू एप का दिखा असर सड़क पर गड्ढा बना था गिट्टी डालकर मरम्मत कार्य प्रारंभ। आप लोगो को बतादे कि देवकली बेलांव मार्ग पर सड़क गड्ढे में, तब्दील था। जो बीते महिने खबर प्रकाशित किया गया था। शुरू एप के माध्यम से जो खबर का दिखा असर। वही बीते साम को सड़क जो गड्ढे में, तब्दील था। गड्ढे को गिट्टी द्वारा पाटा जा रहा है, तथा सड़क की मरम्मत कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। वही स्थानीय लोगों ने शुरू एप को जनपद जौनपुर महोदया जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किये‌।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जौनपुर में लगातार मूसलाधार बारिश होने से सई नदी जल में बढ़ोतरी जारी है जौनपुर में लगातार बारिश होने से सई उफ़ान पर
    1
    जौनपुर में लगातार मूसलाधार बारिश होने से सई नदी जल में बढ़ोतरी जारी है
जौनपुर में लगातार बारिश होने से सई उफ़ान पर
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook#besstcvaliti#topten#topcriyetar#
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook#besstcvaliti#topten#topcriyetar#
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता वाराणसी । कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहीरा सेवापुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गुरुवार को पैसा निकालने पहुंची महिला ने बैंक कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने और सुरक्षा गार्ड द्वारा धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया। मामले में महिला ने कपसेठी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दानूपुर (भीटकुरी) गांव निवासी नीलम विश्वकर्मा पत्नी रविशंकर विश्वकर्मा के अनुसार, वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सिर का इलाज कराने तथा त्योहार के लिए बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंची थीं। आरोप है कि बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शाखा प्रबंधक गौरव सिंह ने आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि महिला के खाते में केवाईसी अपडेट नहीं था। उन्हें पहले केवाईसी अपडेट कराने के बाद ही रुपये निकालने की जानकारी दी गई। इस पर खाताधारक बैंक में शोर-शराबा करने लगीं, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बैंक से बाहर कर दिया।
    1
    बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता 

बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता 
वाराणसी । कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहीरा सेवापुरी  स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गुरुवार को पैसा निकालने पहुंची महिला ने बैंक कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने और सुरक्षा गार्ड द्वारा धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया। मामले में महिला ने कपसेठी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दानूपुर (भीटकुरी) गांव निवासी नीलम विश्वकर्मा पत्नी रविशंकर विश्वकर्मा के अनुसार, वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सिर का इलाज कराने तथा त्योहार के लिए बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंची थीं। आरोप है कि बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, शाखा प्रबंधक गौरव सिंह ने आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि महिला के खाते में केवाईसी अपडेट नहीं था। उन्हें पहले केवाईसी अपडेट कराने के बाद ही रुपये निकालने की जानकारी दी गई। इस पर खाताधारक बैंक में शोर-शराबा करने लगीं, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बैंक से बाहर कर दिया।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंत्री भी बेचारे ही है DM ने नही उठाया कैबिनेट मंत्री का फोन *मंत्री भी बेचारे ही है..!!* *DM ने नही उठाया कैबिनेट मंत्री का फोन..!!* *एटा : DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल। आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया।* *बाद में मंत्री ने DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी।* *असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल।*
    1
    मंत्री भी बेचारे ही है
DM ने नही उठाया कैबिनेट मंत्री का फोन

*मंत्री भी बेचारे ही है..!!*
*DM ने नही उठाया कैबिनेट मंत्री का फोन..!!*
*एटा : DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल। आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया।*
*बाद में मंत्री ने DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी।*
*असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल।*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.