बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता वाराणसी । कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहीरा सेवापुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गुरुवार को पैसा निकालने पहुंची महिला ने बैंक कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने और सुरक्षा गार्ड द्वारा धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया। मामले में महिला ने कपसेठी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दानूपुर (भीटकुरी) गांव निवासी नीलम विश्वकर्मा पत्नी रविशंकर विश्वकर्मा के अनुसार, वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सिर का इलाज कराने तथा त्योहार के लिए बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंची थीं। आरोप है कि बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शाखा प्रबंधक गौरव सिंह ने आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि महिला के खाते में केवाईसी अपडेट नहीं था। उन्हें पहले केवाईसी अपडेट कराने के बाद ही रुपये निकालने की जानकारी दी गई। इस पर खाताधारक बैंक में शोर-शराबा करने लगीं, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बैंक से बाहर कर दिया।
बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता वाराणसी । कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहीरा सेवापुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गुरुवार को पैसा निकालने पहुंची महिला ने बैंक कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने और सुरक्षा गार्ड द्वारा धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया। मामले में महिला ने कपसेठी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दानूपुर (भीटकुरी) गांव निवासी नीलम विश्वकर्मा पत्नी रविशंकर विश्वकर्मा के अनुसार, वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सिर का इलाज कराने तथा त्योहार के लिए बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंची थीं। आरोप है कि बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शाखा प्रबंधक गौरव सिंह ने आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि महिला के खाते में केवाईसी अपडेट नहीं था। उन्हें पहले केवाईसी अपडेट कराने के बाद ही रुपये निकालने की जानकारी दी गई। इस पर खाताधारक बैंक में शोर-शराबा करने लगीं, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बैंक से बाहर कर दिया।
- बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता बैंक से पैसा निकालने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने की अभद्रता वाराणसी । कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहीरा सेवापुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गुरुवार को पैसा निकालने पहुंची महिला ने बैंक कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने और सुरक्षा गार्ड द्वारा धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया। मामले में महिला ने कपसेठी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दानूपुर (भीटकुरी) गांव निवासी नीलम विश्वकर्मा पत्नी रविशंकर विश्वकर्मा के अनुसार, वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सिर का इलाज कराने तथा त्योहार के लिए बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंची थीं। आरोप है कि बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शाखा प्रबंधक गौरव सिंह ने आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि महिला के खाते में केवाईसी अपडेट नहीं था। उन्हें पहले केवाईसी अपडेट कराने के बाद ही रुपये निकालने की जानकारी दी गई। इस पर खाताधारक बैंक में शोर-शराबा करने लगीं, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बैंक से बाहर कर दिया।1
- गर्लफ्रेंड से कार पर किए 3400 Kiss! बॉयफ्रेंड को एक-एक Kiss की चुकानी पड़ी कीमत गर्लफ्रेंड से कार पर किए 3400 Kiss! बॉयफ्रेंड को एक-एक Kiss की चुकानी पड़ी कीमत सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। दरअसल, युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस करने के निशान बनाए। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। वीडियो में कार की बॉडी पर बड़ी संख्या में लिपस्टिक के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। यातायात पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती नजर आ रही थी। पुलिस की नजर जब वीडियो पर पड़ी तो कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद यातायात पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान की। यातायात पुलिस ने कार के बारे में जानकारी जुटाई तो उसका पता थाटीपुर क्षेत्र में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कार मालिक को जब थाने बुलाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद युवक ने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार पर 5,500 रुपए का जुर्माना किया गया है। #MPNews #KissingCar #Police #Gwalior #ViralVideo #ZeeNews1
- योगी सरकार का बड़ा ऐलान: रक्षाबंधन पर 3 दिन महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि आगामी 27, 28 और 29 तारीख को रक्षाबंधन के अवसर पर हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों और सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए महिलाओं के सम्मान में दी जा रही है, ताकि बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जा सकें।60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए हमेशा फ्री यात्रा।सीएम योगी ने इसके साथ ही बुजुर्ग माताओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 29 तारीख के बाद से 60 वर्ष से अधिक आयु की सभी माताओं और बहनों के लिए उत्तर प्रदेश के भीतर बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त रहेगी।इसके लिए उन्हें बस में सिर्फ अपना वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड दिखाना होगा। उम्र की पुष्टि होने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा और वे प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।क्या बोले सीएम योगी?मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार आधी आबादी को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा, रोजगार,उद्यमिता और जीवन के हर पड़ाव पर नारी का सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।1
- चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं!* ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए* *पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।*1
- नेपाल तबाही के बीच एक बच्चे की साहस और सेना द्वारा हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू #NepalFlood #Nepal #FloodRescue #ViralVideo #Humanity #NepalArmy #RescueOperation #BraveChild #Inspirational #fbreels #fypシ゚ #FacebookPage #viralreel1
- वाराणसी मे आयोजित असि नदी पुनरुत्थान पर गोष्ठी विश्व वैदिक सनातन न्यास द्वारा वाराणसी मे विश्व वैदिक सनातन न्यास द्वारा आयोजित असि नदी पुनरुत्थान पर गोष्ठी जिसमे लोगों ने नदी का उत्थान पर गोष्ठी किया है। Varanasi Breking News1
- योगी सरकार का बड़ा ऐलान: रक्षाबंधन पर 3 दिन महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा 60+ महिलाओं के लिए हमेशा के लिए मुफ्त यात्रा न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि आगामी 27, 28 और 29 तारीख को रक्षाबंधन के अवसर पर हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों और सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए महिलाओं के सम्मान में दी जा रही है, ताकि बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जा सकें।60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए हमेशा फ्री यात्रा।सीएम योगी ने इसके साथ ही बुजुर्ग माताओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 29 तारीख के बाद से 60 वर्ष से अधिक आयु की सभी माताओं और बहनों के लिए उत्तर प्रदेश के भीतर बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त रहेगी।इसके लिए उन्हें बस में सिर्फ अपना वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड दिखाना होगा। उम्र की पुष्टि होने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा और वे प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।क्या बोले सीएम योगी?मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार आधी आबादी को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा,रोजगार,उद्यमिता और जीवन के हर पड़ाव पर नारी का सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।1
- जंसा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस जंसा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की भोर करीब चार बजे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जंसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जंसा पुलिस जीआरपी को सूचित करते हुए मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की । पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जंसा सत्यजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शरीर के निचले हिस्से पर काले रंग का लोअर मिला है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।1