संगठन विस्तार को लेकर हर घर तक पहुंचेंगे कांग्रेसी नौतन। प्रखंड कांग्रेस आश्रम में गुरुवार को संगठन विस्तार एवं पार्टी को मजबूत करने को लेकर नौतन। प्रखंड कांग्रेस आश्रम में गुरुवार को संगठन विस्तार एवं पार्टी को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मैनुद्दीन मंसूरी ने की। बैठक में मंडल, पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नई कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी दिनबंधु क्रांतिकारी, नौतन विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी, पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, राजन दुबे सहित कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याएं जानने तथा कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। मंडल से बूथ स्तर तक अध्यक्षों के चुनाव कराने पर भी सहमति बनी। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अमित गिरी ने बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर जनआंदोलन की बात कही। पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी ने मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। बैठक में नारद पांडेय, शिवरतन यादव, रामाधार राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन विस्तार को लेकर हर घर तक पहुंचेंगे कांग्रेसी नौतन। प्रखंड कांग्रेस आश्रम में गुरुवार को संगठन विस्तार एवं पार्टी को मजबूत करने को लेकर नौतन। प्रखंड कांग्रेस आश्रम में गुरुवार को संगठन विस्तार एवं पार्टी को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मैनुद्दीन मंसूरी ने की। बैठक में मंडल, पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नई कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी दिनबंधु क्रांतिकारी, नौतन विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी, पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, राजन दुबे सहित कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याएं जानने तथा कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। मंडल से बूथ स्तर तक अध्यक्षों के चुनाव कराने पर भी सहमति बनी। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अमित गिरी ने बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर जनआंदोलन की बात कही। पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी ने मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। बैठक में नारद पांडेय, शिवरतन यादव, रामाधार राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- राष्ट्रपति पुरस्कार से पश्चिम चंपारण के मास्टर को सम्मानित किया जाएगा वही विधायक अभिषेक रंजन जी फूलों के माला डालकर दी बधाई राष्ट्रपति पुरस्कार से पश्चिम चंपारण के मास्टर को सम्मानित किया जाएगा वही विधायक अभिषेक रंजन जी फूलों के माला डालकर दी बधाई1
- बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर परिसर से नेत्र दान महादान का नारा लगाते हुए निकली रैली। 2 September. बहुत सारे संगठन के लोग रैली में नारा लगाते हुए बेतिया के शहिद स्मारक तक गय। 02.09.2026.1
- नौतन में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न। ----- बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का लिया संकल्प नौतन /प्रखंड स्थित कांग्रेस आश्रम में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के प्रखंड स्तरीय संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मैहुदीन मंसूरी ने की। इस दौरान संगठन प्रभारी दीनबंधु क्रांति, कांग्रेस के पुर्व विधायक प्रत्याशी सह बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष अमीत गिरी, कांग्रेस के पुर्व विधायक सह पुर्व लोक सभा प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी, नारद पांडेय सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे । बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने के लिए संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है। संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य ही बूथ स्तर तक पार्टी को खड़ा करना है।समीक्षा के दौरान प्रखंड के दो पंचायतों में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची की समीक्षा की गई। जहां संगठन कमजोर है वहां नए सिरे से ऊर्जावान युवाओं और महिलाओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार की विफलताओं, कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाना है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लिया। वहीं अंत में राहुल गांधी के खिलाफ हुए मुकदमा को वापस लेने की मांग की गई।4
- बरियारपुर में जाल में फंसा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू नौतन। नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव में बुधवार को मछुआरों के जाल में एक विशाल अजगर फंस जाने से इलाके में कौतूहल मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि कुछ मछुआरे क्षेत्र में जाल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जाल में एक विशाल अजगर फंस गया। अजगर के जाल में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मछुआरों ने सावधानी बरतते हुए उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी विशालकाय लंबाई और वजन को देखते हुए वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से अजगर को जाल से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों को अजगर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई। विभाग द्वारा अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। विशाल अजगर मिलने की खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम द्वारा समय पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने पर राहत जताई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगली जीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें।1
- सुगौली रेल थाना और आरपीएफ की पुलिस ने सुगौली क्षेत्र में संयुक्त रूप से चलाया जागरूकता अभियान। अभिभावकों से अपील की गई कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालों के बारे में पुलिस को दें जानकारी।1
- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को बिहार में जान मरने का धमकी मिला है,, डीजीपी से मिल कर स्थिति की जायजा लेने हमारे नेता,1
- तकनीकी शिक्षा से रूबरू हुए DIET के प्रशिक्षु शिक्षक, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में हुआ शैक्षणिक भ्रमण कुमारबाग, 02 सितंबर 2026। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी DIET कुमारबाग, पश्चिम चम्पारण एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग में एक दिवसीय Exposure Visit का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों को तकनीकी शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान तथा आधुनिक शिक्षण-अधिगम संसाधनों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था, ताकि भविष्य में वे अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं प्रासंगिक बना सकें। कार्यक्रम का आयोजन DIET कुमारबाग की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमारी खुशबू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी और व्यावहारिक अनुभव भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षु शिक्षकों को वास्तविक परिस्थितियों में सीखने और आधुनिक तकनीक को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व DIET व्याख्याता डॉ. महफूज अख्तर, डॉ. नीरज कश्यप, DIET समन्वयक डॉ. मनीष कुमार, नेट प्लेटफार्म समन्वयक श्री अमित कुमार एवं योग प्रशिक्षक श्री मोहित कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के Exposure Visit से प्रशिक्षु शिक्षकों में नवाचार की सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान क्षमता और रचनात्मक चिंतन विकसित होता है, जो आने वाले समय में बेहतर शिक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं, तकनीकी इकाइयों और शैक्षणिक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को इंजीनियरिंग शिक्षा, आधुनिक तकनीकी उपकरणों, अनुसंधान गतिविधियों तथा प्रयोगशाला आधारित अधिगम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न तकनीकी मॉडल एवं उपकरणों को करीब से देखा और उनसे संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों से प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह Exposure Visit उनके लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने माना कि शिक्षा और प्रौद्योगिकी के बेहतर समन्वय से विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, सहभागी और परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी भविष्य में उन्हें विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ाने में भी मदद करेगी। कार्यक्रम के समापन पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के डीन, प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कुल मिलाकर DIET कुमारबाग के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण केवल तकनीकी जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने उन्हें नवाचार, तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धति को अपनाने की दिशा में एक नई दृष्टि भी प्रदान की। यह Exposure Visit प्रशिक्षु शिक्षकों को भविष्य की शिक्षण चुनौतियों के लिए तैयार करने वाला एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।1
- मछली मारने वाली जाल में फंसा 15 फीट का अजगर, ग्रामीणों में मची अफरातफरी नौतन। प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर-6 में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में करीब 15 फीट लंबा अजगर फंस गया। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी बंसी साहनी मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए हुए थे। जाल निकालने के दौरान उसमें विशालकाय अजगर को फंसा देख उनके होश उड़ गए।1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : #अपहरण की झूठी रची साजिश, #धराया;श्रीपुर थाना क्षेत्र के #पवार बतरहा गांव में खूद के अपहरण की फर्जी कहानी रचकर भार्ई से #दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पारस भगत के 25 वर्षीय पुत्र #छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार ने मामले का खुलासा किया।पुलिस ने उसे #भोरे के जंगल के पास से सकुशल बरामद किया1