Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mithlesh Kumar
- Mithlesh Kumarप्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेशKumar soni. नई बस्ती पयागपुरon 12 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 तेज रफ्तार से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक चिंगारी, ट्रांसफॉर्मर में लगी आग! ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, मौके पर मची अफरा-तफरी। तेज गति से चल रही बिजली लाइन में चिंगारी, ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग 😱 👉 ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, बड़ा हादसा टला!1
- कैसरगंज तहसील अन्तर्गत ग्राम सराय काजी व शेरपुरवा का है मामला अक्सर कहा जाता है कि पत्रकारिता समाज का आईना होता है, लेकिन जब पत्रकारिता जनसेवा के साथ जुड़ जाए, तो वह बदलाव की एक नई इबारत लिखती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला ग्राम पंचायत सराय काजी और मजरा शेरपुरवा में, जहाँ 'खुलासा एक्सप्रेस टीवी' के यूपी हेड और वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अरमान रजा कादरी की सक्रियता और सार्थक प्रयासों से मच्छरों के प्रकोप के खिलाफ व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया। पिछले कुछ समय से सराय काजी और शेरपुरवा के ग्रामीण मच्छरों की बढ़ती तादाद और उनसे होने वाली मौसमी बीमारियों के खतरे से परेशान थे। स्थानीय निवासियों ने अपनी इस समस्या से पत्रकार मोहम्मद अरमान रजा कादरी को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अरमान रजा कादरी ने बिना समय गंवाए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और ग्राम पंचायत में नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। पत्रकार अरमान रजा कादरी की निरंतर पैरवी और जनहित में उठाई गई आवाज का परिणाम यह रहा कि प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। फॉगिंग मशीन के साथ टीम को गांव में भेजा गया, जिसके बाद सराय काजी और मजरा शेरपुरवा की गलियों और चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया इस कार्य से ग्रामवासियों में खुशी का महौल देखने को मिला तथा पत्रकार आमान रजा कादरी की काफी प्रशंसा हो रही है1
- ठेका मजदूरों पर बर्बरता के विरोध में बहराइच में मेडिकल प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसए) बहराइच यूनिट ने CITU और FMRAI के तत्वावधान में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रामजी पाठक अध्यक्ष यूपीएमएसए की अध्यक्षता में दिया गया। बहराइच यूनिट के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों पर प्रशासन ने बर्बर कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को हिरासत में लिया, जिनमें सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के कई नेता भी शामिल थे। संगठन का आरोप है कि ठेका मजदूरों से 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जातीं। इसी के विरोध में CITU और FMRAI ने बुधवार को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय विरोध दिवस’ मनाया। ज्ञापन में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, डबल ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, ए.के. पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।2
- कलयुग में भगवान श्री राम श्री राम के सेवक हनुमान जी सभी संकटों को दूर करने वाले हैं उनके नाम के उच्चारण से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं जो हनुमान जी का रात दिन स्मरण करता है उसका कल्याण निश्चित है इसलिए हनुमान जी साक्षात देवता हैं और वह सबके कल्याण के लिए तैयार रहते हैं जय हनुमान जी3
- बहराइच। खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान बहराइच में पेट्रोल-डीजल न मिलने की दूसरी बार अफवाह हुईं तेज़ जिसको लेकर लोग पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पहुंचे तों भारी भीड़ उमड़ी देख अपनी बारी का इंतजार करते हुए। चिलचिलाती धूप में लम्बी लाइन की कतार में लगे गए। पेट्रोल डीजल भरने के दौरान आपस में लोगों की कहासुनी भी होती रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए। इलाकाई पुलिस पेट्रोल पंप पर मुस्तैद रही और पुलिस की निगरानी में पेट्रोल डीजल पंप पर लोगों को बिक्री किया गया। हालांकि DSO का कहना है कि बहराइच के सभी 121 पेट्रोल पंपों पर कोई भी ईंधन की कमी नहीं है। बीच में पड़ी रजिस्ट्री छुट्टी के दौरान 2 दिन डिपो बंद था इसलिए अफवाह तेज हुई है हालांकि सभी जगह सुचारू रूप से पेट्रोल डीजल बिक्री किया जा रहा है।1
- “ऑपरेशन कन्विक्शन” को धार देने के लिए पुलिस की बड़ी बैठक, प्रभावी पैरवी पर जोर श्रावस्ती!जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की।बैठक के दौरान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि मुकदमों का त्वरित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए और उन्हें बिना विलंब के पेश किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए थाना प्रभारी एवं न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों के जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध किया जाए तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने और केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन समय से कर रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को भी कहा गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार एवं सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- Post by Latest news india1
- जरवल रोड स्थित संजय सेतु पुल को अगले 2 महीनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए मरम्मत का काम अब युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी है। हालांकि, राहत की बात ये है कि पास के प्लाटून पुल से छोटे वाहन और एंबुलेंस का संचालन जारी है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें। 👉 अपडेट के लिए जुड़े रहें Daily Taza News के साथ।” #BahraichNews #BreakingNews #UPNews #JarwalRoad #SanjaySetu #TrafficUpdate #DailyTazaNews #UPBreaking #HindiNews #LocalNews #ViralNews #TrendingNow #NewsUpdate #ReelsIndia #InstaNews #YouTubeShorts #ShortsVideo #DailyNews #LiveUpdate1